)
Horoscope Today 28 October 2026 : आज का दिन कुछ लोगों के लिए फायदेमंद रहने वाला है और काम पूरे करवाने वाला है. वहीं शेयर मार्केट में या किसी अन्य जगह बिना सोचे-समझे किया गया निवेश बड़ा नुकसान दे सकता है. लिहाजा रिस्क न लें, यदि लें तो केलकुलेटिव रिस्क लें. पूरे दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में रहेगा, जिससे कुछ लोगों को मानसिक शांति महसूस होगी. पढ़ें आज का सभी राशियों का राशिफल.
अपनी योजनाओं को गोपनीय तरीके से क्रियान्वित करें. थोड़ी सी सतर्कता रखने से कार्य सफल रहेंगे. इस समय किसी भी प्रकार का उधार देने या निवेश करने पर अपना पैसा ना लगाएं. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट जैसे कार्यों में लाभदायक स्थितियां बन रही है. पति-पत्नी में बच्चों या घर की किसी समस्या को लेकर तनाव रहेगा. बदहजमी तथा गैस की वजह से परेशान रहेंगे.
उपाय- भगवान शिव की उपासना करें और जलाभिषेक भी करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 2
उत्साहित बने रहें, इससे आप चुनौतियां को आसानी से हल कर लेंगे. दूसरों को सलाह देने की अपेक्षा अपने स्वभाव में बदलाव लाना ज्यादा उचित है. शेयर्स, तेजी-मंदी जैसी गतिविधियों में आज पैसा ना लगाएं. ऑनलाइन काम में डाटा सिक्योरिटी का ध्यान रखें. प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने करियर पर ध्यान दें. वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव करना जरूरी है.
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें तथा श्रृंगार की कोई वस्तु भी भेंट करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 5
मित्रों तथा संबंधियों के साथ किसी खास कार्य के सिलसिले में वार्तालाप होगा. अत्यधिक फिजूलखर्ची की स्थिति रहेगी. अपने बजट का ध्यान रखें. कार्यस्थल पर किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है. वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे. अपने मनोबल को मजबूत बनाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें.
उपाय- कोई भी शुभ कार्य करने से पहले घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद जरूर लें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 7
कोई खास कार्य आपकी शर्तों पर ही संपन्न हो सकता है. कानूनी नियमों का उल्लंघन ना करें वरना कार्यवाही की चपेट में आ सकते हैं. कारखाना, फैक्ट्री जैसे व्यवसाय में सुरक्षा के नियमों को अनदेखा ना करें. प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर अलगाव की स्थिति बनेगी. अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान महसूस होगी. उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 8
आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आएगा. तथा लंबे समय से चल रही कोई चिंता भी दूर होगी. दूसरों की समस्याओं से खुद को दूर रखें तथा वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़ें. वर्किंग महिलाओं को कुछ चुनौतियां रह सकती हैं. प्रेम संबंधों के मामले में निराशा ही रहेगी. शांति की चाह में एकांत या धार्मिक स्थल पर भी कुछ समय अवश्य बिताएं.
उपाय- जरूरतमंद लोगों को फल-दूध आदि का दान करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 6
व्यक्तिगत समस्याओं से राहत मिलेगी, सिर्फ हर पहलू पर उचित तरीके से काम करने की जरूरत है. बहुत अधिक जल्दबाजी करना और आवेश में आना आपके लिए विपरीत परिस्थितियां भी बना सकता है. व्यवसायिक तथा मार्केटिंग सभी काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें. प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें.
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 5
किसी समस्या को सुलझाने में नजदीकी मित्रों का उचित सहयोग मिलेगा. युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने से तनाव की स्थिति में रहेंगे. धैर्य और संयम रखें. कार्यक्षेत्र में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी. परंतु किसी को भी पैसा उधार ना दें. पति-पत्नी के आपसी प्रयासों से घर में सुखद वातावरण बना रहेगा. अत्यधिक काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.
उपाय- गाय को हरी चरी खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3
कोई सुखद समाचार भी मिलेगा. युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर और एकाग्रचित्त रहेंगे. वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय किसी की मदद अवश्य लें. कमीशन तथा बीमा संबंधी कार्य में अप्रत्याशित सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. पारिवारिक मामलों में अपना योगदान अवश्य दें इससे संबंधों में मधुरता आएगी. जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर ही रहें. तथा वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं.
उपाय- गणपति जी का ध्यान करें और लड्डू का भोग लगाएं.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 2
घर तथा बाहर दोनों जगह उचित व्यवस्था बनी रहेगी. कार्य यथा समय मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो जाएंगे. बढ़ते खर्चे चिंता का कारण भी बनेंगे. व्यर्थ की उलझनों से खुद को दूर ही रखें. कारोबार से संबंधित संपर्कों का दायरा बढ़ेगा, तथा आपको किसी खास परेशानी से मुक्ति भी मिलेगी. प्रेम संबंधों के मामले में आप खुद को लकी महसूस करेंगे. अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखना भी जरूरी है.
उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 7
दिन सुखद व्यतीत होगा. कोर्ट-कचहरी संबंधी कोई मसला आज सुलझ सकता है. कोई भी यात्रा संबंधी योजना बनाते समय सामान वगैरह अच्छी तरह चेक करें. आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम है. परंतु अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें. युवा वर्ग अपनी मित्रता के प्रति गंभीर रहेंगे. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें.
उपाय- चींटियों को सतनाजा खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 5
अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे. कोई भूमि संबंधी लाभ भी होने के योग बन रहे हैं. भाइयों के साथ किसी भी प्रकार का मतभेद और तनाव ना उत्पन्न होने दें. शेयर्स आदि जैसे कार्य में निवेश करने के लिए समय उत्तम है. सिर्फ अपने कार्यों को ठीक से अंजाम देने की जरूरत है. मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको तनाव मुक्त रखेगा. सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या उठ सकती है.
उपाय- देवी दर्शन करें तथा कन्याओं को कुछ ना कुछ उपहार अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 1
परंतु कोई भी कार्य करने से पहले उस पर बजट अवश्य बनाएं, तो आर्थिक दिक्कतों से बच जाएंगे. लेकिन साथ ही खुद के व्यक्तित्व को निखारने के प्रति भी सजग रहना जरूरी है. कोई भी व्यवसायिक डील करते समय बहुत अधिक चौकन्ना रहने की आवश्यकता है. वरना नुकसान भी हो सकता है. घर-परिवार में प्रेम पूर्ण और सुखद सामंजस्य रहेगा. हेल्थी खानपान लें. और तनाव मुक्त होने के लिए योगा का सहारा लें.
उपाय- जरूरतमंद लोगों को फल-दूध आदि का दान करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 9
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)