Horoscope Today 23 October 2026 : वृष राशि वालों को आज कई दिनों बाद काम का बोझ कुछ कम महसूस होगा. आपके परिजनों के कारण ऐसा संभव हो पाएगा. वृश्चिक राशि वाले लोग गुस्से और जिद से बचें. वहीं मीन राशि वाले लोग अपने काम पर फोकस बढ़ाएं. ताकि आपसे कोई गलती न हो. यहां पढ़ें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल 23 अक्टूबर 2026.
अगर किसी विशेष कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं, तो वह अवश्य ही सफल होगी. किसी छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है. इसलिए अपने इमोशंस पर काबू रखें. किसी नए काम संबंधी योजना बना रहे हैं तो अभी उस पर और अधिक विचार करें. व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय खराब ना करें. कब्जियत व गैस की समस्या रहेगी.
उपाय- ब्राह्मण को फल-दक्षिणा आदि अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 6
परिजनों के सहयोग से कार्य भार हल्का होगा और अस्त व्यस्त दिनचर्या में कुछ ठहराव आएगा. इनकम टैक्स, लोन आदि से संबंधित कार्यों को तुरंत ही सुलझाने का प्रयास करें. कारोबार में चल रहे व्यवधानों से आज कुछ राहत मिलेगी तथा आय की स्थिति में भी बेहतर होगी. वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी. शारीरिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस होगी.
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय एकांत में बैठे और अपने इष्ट का सिमरन करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3
आज किसी खास व्यक्ति की मदद से आपकी कोई समस्या हल होगी. भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा. संतान की गतिविधियों तथा क्रियाकलापों पर नजर रखें. खानपान से संबंधित व्यवसाय में धीरे-धीरे सुधार आएगा. प्रेम प्रसंग उजागर हो सकते हैं. उचित व्यायाम करें तथा अपने खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें.
उपाय- माता-पिता और उनके समान व्यक्तियों का सम्मान करें और उनसे आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 2
व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे पहचान बनेगी. महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर विशेष रूप से सजग रहे तथा दूसरों की बातों में ना आएं. मंदी होने के बावजूद कारोबार में कुछ लाभदायक स्थितियां बनी रहेगी. संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए अगर साथी को मनाना पड़े तो देर ना करें. आपकी ही लापरवाही की वजह से कोई पुरानी बीमारी दोबारा उठ सकती है.
उपाय- शिवालय जाकर सुगंधित जल से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8
किसी भी खास योजना को क्रियान्वित करने से पहले अनुभवी लोगों की राय लेना आपकी मुश्किलों को आसान करेगा. भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य करते समय पेपर आदि अच्छी तरह चेक कर लें. व्यवसाय में धन संबंधी मामलों और योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए समय अनुकूल है. परिवार में आपसी सामंजस्य में कमी की वजह से तनाव हो सकता है. बुखार तथा खांसी-जुकाम जैसी समस्याएं रहेंगी.
उपाय- जरूरतमंद लोगों को फल-दूध आदि का दान करें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 1
कई तरह के कार्यों में व्यस्तता रहेगी और हर परिस्थिति में आप सामंजस्य बनाकर रखेंगे. बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें, और वरना आपके लिए अपयश जैसी स्थिति भी बन सकती है. कारोबार में कुछ निवेश संबंधी जटिलताएं रहेंगी. पार्टनरशिप संबंधी कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें. परिजनों के आपसी तालमेल से खुशनुमा माहौल रहेगा. नकारात्मक विचार हावी होने से शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी.
उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 5
आज दिन भर संबंधियों की आवाजाही रहेगी और मेहमान नवाजी में समय व्यतीत होगा. छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने अंदर शक, वहम जैसी स्थिति ना आने दें. कारोबारी विस्तार संबंधी कोई योजना हाथ में आएगी. पूरी एकाग्रता से उस पर कार्य करें. किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी. मानसिक तनाव की वजह से थकान होगी.
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना आपके हित में ही रहेगा. कभी-कभी आपका गुस्सा और ज़िद जैसा स्वभाव आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर असर डाल सकता है. व्यवसाय में अगर कोई राजकीय कार्य रुका हुआ है, तो किसी अधिकारी की मदद से हल हो जाएगा. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में रहने से आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा.
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के स्वरूप का दर्शन करें और कुछ समय मंत्र जाप भी करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 3
समय कुछ मुश्किलों वाला है. परंतु किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से रास्ते आसान भी हो जाएंगे. कुछ लोग आप के बारे में गलतफहमियां फैला सकते हैं. कारोबारी महिलाओं को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी. एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. योगा, व्यायाम, मेडिटेशन आदि अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें.
उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथा संभव पूजा करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5
अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा. आज किसी भी तरह की यात्रा को टालना आपको किसी समस्या से बचाएगा. कई व्यवसायिक योजनाएं कार्य रूप में परिणीत होगी. हालांकि व्यवस्थित करने में हल्की-फुल्की परेशानियां भी आएंगी. घर में किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत भी बन सकती है. डायबिटिक लोग लापरवाही ना करें. उचित परहेज रखें.
उपाय- प्रातःकाल प्रकृति के सानिध्य में कुछ समय जरूर व्यतीत करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 9
कुछ समय नई-नई जानकारियां हासिल करने से आपकी नॉलेज और व्यक्तित्व में निखार आएगा. ध्यान रखें, कि दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची हो सकती है. अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर करने की जरूरत है. क्योंकि जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है. परिजनों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी. अपना ब्लड प्रेशर तथा शुगर लेवल जरूर चेक करवाएं.
उपाय- जरूरतमंद लोगों को फल-दूध आदि का दान करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 7
ससुराल पक्ष के साथ चल रहा कोई मनमुटाव दूर होगा. कोई धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम भी बनेगा. युवा लोग अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति लापरवाह ना रहे. कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए यह समय उत्तम है. दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा. अपना रेगुलर मेडिकल चेकअप कराएं तथा अच्छे चिकित्सक से परामर्श लें.
उपाय- जल को व्यर्थ बहने से बचाएं.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 3
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)