Aaj Ka Rashifal 21 October: आज एक के बाद एक बन रहे कई अशुभ योग, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें राशिफल
Aaj ka Rashifal 21 October 2026 : आज सूर्य और चंद्रमा व्यतिपात योग बना रहे हैं. साथ ही चंद्रमा का कुंभ राशि में गोचर होगा. पंचक भी आज से प्रारंभ होंगे. देखें ग्रह-नक्षत्रों की इन स्थितियों के बीच सभी राशियों का दैनिक राशिफल.
Horoscope Today 21 October 2026 : आज का दिन कई अशुभ योग लेकर आ रहा है. एक ओर सूर्य और चंद्रमा मिलकर व्यतिपात योग बना रहे हैं, जिन्हें ज्योतिष में अशुभ माना जाता है. इसके अलावा गण्ड योग भी बन रहा है, इसे भी अच्छा नहीं माना जाता है. आज चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं और इसी के साथ पंचक भी शुरू हो रहे हैं. इन सभी योगों के बीच सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा. पढ़ें 21 अक्टूबर 2026, बुधवार का राशिफल.
मेष राशि 21 अक्तूबर 2026
दिन की शुरुआत में कुछ-कुछ समस्याएं उभरेगी, परंतु आप अपना काम निकालने में सक्षम भी रहेंगे. अभी आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता बनी रहेगी. आयात-निर्यात संबंधी कारोबार में फायदेमंद स्थिति बनी हुई है. प्रेम संबंधों में एक दूसरे के मान-सम्मान का ध्यान रखें. सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रह सकती हैं.
उपाय- अपने इष्ट का ध्यान करें और किसी जरूरतमंद की मदद भी करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1
वृष राशि 21 अक्तूबर 2026
कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरी योजना बनाना आपके कार्य में गलती होने से बचाएगा. अपने उसूलों व सिद्धांतों से किसी भी प्रकार का समझौता ना करें. ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है. मंदी होने के बावजूद कारोबार में लाभदायक स्थितियां रहेंगी. घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा. गले में दर्द अथवा इंफेक्शन की समस्या बढ़ सकती है.
उपाय- शिव उपासना करें तथा सुगंधित जल से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन राशि 21 अक्तूबर 2026
आपको नई संभावनाएं प्राप्त होगी. अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें. कभी-कभी कुछ पुरानी नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमी आ सकती है. आज व्यवसाय अथवा जॉब से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा. किसी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी. आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें. उपाय- प्रातःकाल उगते सूर्य के दर्शन करें और केसर मिश्रित जल से अर्घ्य दें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 4
कर्क राशि 21 अक्तूबर 2026
घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी तथा वरिष्ठ लोगों का भी सहयोग रहेगा. जमीन-जायदाद संबंधी कोई मामला चल रहा हैं, तो ज्यादा उलझ सकता हैं. कारोबार में किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है. पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाने में कुछ परेशानियां आएंगी. तनाव जैसी स्थिति से राहत पाने के लिए मेडिटेशन करें.
उपाय- प्रातःकाल सूर्य भगवान के दर्शन करें तथा उनकी किरणों का स्नान करें.
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला
भाग्यशाली अंक- 9
सिंह राशि 21 अक्तूबर 2026
पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बन रही हैं, उस लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय आ गया है. युवा वर्ग अपने लक्ष्य को हासिल करने में आलस ना करें. यह समय बहुत ही मेहनत का है. कारोबार में आपने बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई है उसमें सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं. पति-पत्नी के बीच व्यवस्था को लेकर कुछ खटपट हो सकती हैं. कुछ समय अपने आराम और सुकून के लिए भी निकालना जरूरी है.
उपाय- बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी राय पर अवश्य अमल करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
कन्या राशि 21 अक्तूबर 2026
विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. खासतौर पर अपने कजिन भाई-बहनों के साथ रिश्तों को बहुत अधिक संभालने की जरूरत है. सरकारी नौकरी में अपनी इच्छा के विपरीत कोई काम करना पड़ सकता है. जीवन साथी के साथ संबंध खुशनुमा रहेंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता ना करें.
उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 7
तुला राशि 21 अक्तूबर 2026
आज किसी राजनीतिक संपर्क द्वारा आपको फायदा हो सकता है. समय का उचित सदुपयोग करें. छोटी-मोटी बातों अथवा विवादों में उलझना उचित नहीं है. व्यवहार में ठहराव लाएं. व्यवसाय में कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें, कि जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है. प्रेम संबंधों में कुछ खटास आ सकती हैं. थकान और नकारात्मक विचार उठने से आपकी कार्य क्षमता पर इसका असर पड़ेगा.
उपाय- मंदिर में मां दुर्गा की स्तुति करें और खीर का प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 2
(यह भी पढ़ें: दिवाली के ठीक 3 दिन बाद अग्नि ग्रह मंगल की सिंह राशि में एंट्री, ओवर कॉन्फिडेंस से होगा बंटाधार!)
वृश्चिक राशि 21 अक्तूबर 2026
कुछ समय से चल रही किसी परेशानी का आज कुछ समाधान मिलेगा. आज कुछ ऐसे अनावश्यकखर्चे सामने आएंगे कि जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा. कार्यक्षेत्र पर बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से कुछ समस्याएं उठ सकती हैं. प्रेम प्रसंगों में निकटता बढ़ेगी. खांसी, जुकाम तथा गले से संबंधित किसी भी दिक्कत को नजरअंदाज ना करें.
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5
धनु राशि 21 अक्तूबर 2026
किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से किसी मुश्किल का निवारण होगा तथा आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे. युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा गंभीर हो जाएं. व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है. घर में माहौल खुशनुमा बना रहेगा. तनाव और थकान के कारणों से दूर रहे.
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान की आराधना करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1
मकर राशि 21 अक्तूबर 2026
किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी. बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें. व्यवसाय संबंधी प्रतिस्पर्धा में आपको बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा. आप खुद को ऊर्जा और स्फूर्ति से भरपूर महसूस करेंगे.
उपाय- माता-पिता और उनके समान वरिष्ठ व्यक्तियों का सम्मान करें और उनसे आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ राशि 21 अक्तूबर 2026
स्त्री वर्ग के लिए आज का दिन खासतौर पर लाभदायक है. घर के अलावा अन्य कार्यों में भी उनका योगदान रहेगा. युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में समय नष्ट ना करके अपने भविष्य के प्रति सजग रहें. अपनी व्यवसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है. संपर्कों को मजबूत करें. प्रेम संबंधों में नजदीकियां और अधिक बढ़ेगी. माइग्रेन और सर्वाइकल की समस्या रहेगी.
उपाय- वृद्ध और असहाय व्यक्ति की जरूरत अनुसार मदद करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 8
मीन राशि 21 अक्तूबर 2026
अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उसे हल करने का अनुकूल समय है. किसी मित्र अथवा पड़ोसी के साथ वाद-विवाद होने जैसी आशंका लग रही है. नौकरी पेशा लोगों के ऊपर टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा. वैवाहिक संबंधों में कुछ तनाव रहेगा. शांति से काम लें. गैस, वादी जैसी चीजों का सेवन ना करें. मॉर्निंग वॉक जरूर करें.
उपाय- कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में बैठकर आत्म चिंतन करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 4
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)