भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /Aaj Ka Rashifal 20 October: कई शुभ योगों में मनेगा आज दशहरा, किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 October: कई शुभ योगों में मनेगा आज दशहरा, किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 20 October 2026 : आज दशहरा है और ज्‍योतिष के अनुसार इस शुभ दिन पर कई शुभ योग बन रहे हैं. इन योगों का बनना 12 राशियों में से कई लोगों के लिए अच्‍छे संकेत दे रहा है. पढ़ें 20 अक्‍टूबर का राशिफल.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByShraddha Jain
Published: Oct 20, 2026, 04:22 AM IST|Updated: Oct 20, 2026, 04:25 AM IST
joinshare
Aaj Ka Rashifal 20 October: कई शुभ योगों में मनेगा आज दशहरा, किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें आज का राशिफल
Image Credit: 20 अक्‍टूबर 2026, सोमवार का दैनिक राशिफल. (Photo: Zee News)

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    2

    कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

    3

    कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

    4

    अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

    5

    राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Horoscope Today 20 October 2026 : दशहरा पर्व जिसे विजयादशमी भी कहते हैं, आज देश भर में मनाया जाएगा. जीत का प्रतीक यह पर्व कई शुभ योगों में मनाया जाएगा. जैसे - तुला राशि में सूर्य, बुध, शुक्र की युति से बना त्रिग्रही योग, शाम तक श्रवण नक्षत्र रहेगा जो कि विजय योग बना रहा है. ये योग मेष राशि वालों को बड़ा लाभ दिला सकता है. वहीं वृष राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है. वृश्चिक राशि वाले निर्णय लेने में ज्‍यादा देरी न करें. पढ़ें सभी राशियों का राशिफल 20 अक्तूबर 2026. 

    मेष राशि 20 अक्तूबर 2026

    आपको अपनी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है. इसलिए अपने कार्यों पर पूरी तरह फोकस रहें. घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. हॉस्पिटल आदि में भी चक्कर लग सकते हैं. ऑफिशियल मामलों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. अपनी फाइलें और पेपर्स सुव्यवस्थित रखें. दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. अधिक गरिष्ठ व तले-भुने खानपान से परहेज रखें. 
    उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों का मान-सम्मान बनाए रखें और उनके मार्गदर्शन पर अमल करें.
    भाग्यशाली रंग- जामुनी
    भाग्यशाली अंक- 4

    वृष राशि 20 अक्तूबर 2026

    भाई-बहनों के साथ संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी. बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से आप तनाव में और बेचैन भी रहेंगे. कारोबार में जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता निश्चित है. दांपत्य संबंध में उचित तालमेल और मधुरता रहेगी. शारीरिक और मानसिक ऊर्जा तथा स्फूर्ति बनी रहेगी. 
    उपाय- अपने इष्ट का स्मरण करें और मंदिर में कुछ भी दान अवश्य दें. 
    भाग्यशाली रंग- लाल
    भाग्यशाली अंक- 1

    मिथुन राशि 20 अक्तूबर 2026

    नए योजनाएं बनेंगी. खासतौर पर महिलाओं के लिए आज का दिन उपलब्धि भरा रहेगा. कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान भी कर सकते हैं. स्वयं पर भरोसा रखें. कार्यस्थल पर अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें. अन्यथा कोई कर्मचारी ही इन का नाजायज फायदा उठा सकता है. व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें. खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें. उपाय- जरूरतमंद लोगों को चाय-बिस्कुट आदि देना आपको सुकून देगा.
    भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
    भाग्यशाली अंक- 4

    कर्क राशि 20 अक्तूबर 2026

    मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई विशेष जानकारी मिलेगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी. मन में कुछ अनहोनी होने जैसी आशंका का भय बना रहेगा. सकारात्मक रहें. वर्किंग महिलाएं अपने कार्यों में अधिक सफलता प्राप्त करेंगी. पति-पत्नी के बीच कुछ तनाव का माहौल बनेगा. थकान और कमजोरी जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए खुश और मस्ती में रहें. 
    उपाय- शिवालय जाकर सुगंधित जल से अभिषेक करें. 
    भाग्यशाली रंग- आसमानी
    भाग्यशाली अंक- 4     

    सिंह राशि 20 अक्तूबर 2026

    महिलाएं घर तथा व्यवसाय दोनों जगह तालमेल बनाकर रखने में कामयाब रहेगी. फिजूल की बहसबाजी में ना पड़े. अचानक ही कोई महत्वपूर्ण काम बनते-बनते रुक भी सकता है. प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित गतिविधियों में किसी प्रकार की राजनीति आपको परेशान करेगी. प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी. ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोगों को रेगुलर चेकअप करवाना जरूरी है. 
    उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुनें.
    भाग्यशाली रंग- पीला
    भाग्यशाली अंक- 2

    कन्या राशि 20 अक्तूबर 2026

    बच्चों की किसी विशेष समस्या का निवारण होने से राहत मिलेगी. आपके प्रतिद्वंद्वी आपके विरुद्ध कोई योजना बना सकते हैं. समय रहते परिस्थितियों को नियंत्रित कर लें. व्यवसाय संबंधी कुछ नए अनुबंध हासिल होंगे, परंतु अभी दिक्कतें भी बनी ही रहेगी. घर में सुख-शांति रहेगी. ज्यादा गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें. उपाय- गरीब बच्चों को जरूरत के अनुसार वस्तुएं देना शुभ रहेगा.
    भाग्यशाली रंग- हरा
    भाग्यशाली अंक- 5

    तुला राशि 20 अक्तूबर 2026

    अगर कोई गलतफहमी बनी हुई है, तो उसे दूर करने का उत्तम समय है. ध्यान रखें, कि अनुभव की कमी से कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा का करने का आर्डर मिल सकता है. प्रेम प्रसंगों में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही रखना स्वास्थ्य संबंधी समस्या को बढ़ा सकता है. 
    उपाय- नवग्रह मंत्र का यथा सामर्थ्य जाप करें या दर्शन करें.
    भाग्यशाली रंग- पीला
    भाग्यशाली अंक- 3

    वृश्चिक राशि 20 अक्तूबर 2026

    ग्रह स्थिति और भाग्य आपके पक्ष में है. अपने संपर्क सूत्र को और अधिक मजबूत करें. निर्णय लेने में ज्यादा समय लेने की वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य हाथ से निकल भी सकते हैं. स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय विशेष तौर पर सफलता पाएंगे. दांपत्य जीवन में सुख-शांति और सामंजस्य बना रहेगा. वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अपना ध्यान रखें. 
    उपाय- सूर्य देव को केसर मिश्रित जल से अर्घ्य दें.
    भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
    भाग्यशाली अंक- 7

    धनु राशि 20 अक्तूबर 2026

    परिवार के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श में आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा. कोई चल रहा विवाद या मुकदमे से संबंधित परेशानी उठ सकती हैं. कारोबार में किसी भी तरह के गैर कानूनी कार्य से खुद को दूर रखें. तथा अपने कार्य पर ध्यान दें. प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य तथा भावनात्मक लगाव मजबूत रहेगा. सिर दर्द की समस्या रह सकती है. 
    उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें .
    भाग्यशाली रंग- गुलाबी
    भाग्यशाली अंक- 6

    मकर राशि 20 अक्तूबर 2026

    आप अपने वाक् चातुर्य से तमाम बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ सकेंगे और निश्चित ही सफलता प्राप्त करेंगे. अगर कोई यात्रा का प्रोग्राम है, तो फिलहाल स्थगित कर दें. व्यवसाय में कर्मचारियों का सहयोग आपको कोई भी निर्णय लेने में सहायक रहेगा. जीवन साथी से आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. कोई एलर्जी या इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है. 
    उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
    भाग्यशाली रंग- बादामी
    भाग्यशाली अंक- 8

    कुंभ राशि 20 अक्तूबर 2026

    आप अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे. किसी भी वाद-विवाद जैसी स्थिति में शांत बने रहना ही उचित है. इंश्योरेंस व कमीशन संबंधी व्यवसाय करने वाले लोग अच्छा मुनाफा कमाएंगे. घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा. जोड़ो तथा घुटनों का दर्द परेशान करेगा. 
    उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
    भाग्यशाली रंग- क्रीम
    भाग्यशाली अंक- 5

    मीन राशि 20 अक्तूबर 2026

    समय कुछ मुश्किलों वाला रह सकता है. परंतु किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से रास्ते आसान भी हो जाएंगे. खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली रखना आपको समस्या में डालेगा. व्यवसाय में इस समय नए प्रस्ताव मिलेंगे. लेकिन अभी मेहनत के अनुकूल ज्यादा लाभ भी नहीं मिलेगा. प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें. स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की आवश्यकता है. 
    उपाय- किसी धर्मस्थल पर जाकर साफ-सफाई की सेवा करें.
    भाग्यशाली रंग- आसमानी
    भाग्यशाली अंक- 9

    (Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Rashifal