Horoscope Today 18 October 2026 : आज के राशिफल के अनुसार, वृष राशि वालों के लिए खर्च की स्थिति अभी भी बनी हुई है. लिहाजा बजट ध्यान में रखकर खर्च करें. कन्या राशि वालों का कोई ऐसा काम आज बन सकता है, जो लगभग असंभव लग रहा था. सिंह राशि के बिजनेसमेन के लिए दिन अच्छा है. कुंभ राशि वाले पुरुष, महिलाओं से और महिलाएं, पुरुष से थोड़ी दूरी रखें. पढ़ें मेष से मीन राशि का विस्तृत राशिफल.
किसी भी प्रकार की दुविधा होने पर परिवार जनों का सहयोग आपको निर्णय लेने में मदद करेगा. पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें, ज्यादा अंकुश लगाना उनके आत्मबल में कमी करेगा. मीडिया, ऑनलाइन आदि से जुड़े व्यवसाय मुनाफे की स्थिति में रहेंगे. घर में संबंधियों की आवाजाही रहेगी और खुशनुमा माहौल बनेगा. मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ेगी.
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय सफाई की सेवा अवश्य करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 2
हर काम को सहज तरीके से करने की वजह से काम सुगमता से बनते जाएंगे. खर्चों की स्थिति अभी यथावत ही रहेगी. इसलिए अतिरिक्त खरीदारी में ध्यान ना दें. व्यवसाय में कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की भावना से आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. दांपत्य संबंध मधुर और सामंजस्य पूर्ण रहेंगे. कफ, खांसी जैसी समस्या रह सकती है. आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें.
उपाय- योग और मेडिटेशन करना आपको मानसिक रूप से प्रफुल्लित करेगा.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 6
प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने से संबंधित कोई योजना है, तो उसे क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है. दूसरों की समस्याओं में ज्यादा उलझनें से आपके खुद के व्यक्तिगत काम प्रभावित हो सकते हैं. व्यवसाय में सारे फैसले खुद ही ले, इससे आपकी कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी. किसी मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी. स्वस्थ रहने के लिए उचित आराम और आहार लेना बहुत जरूरी है.
उपाय- शिव उपासना करें तथा शहद मिश्रित जल से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8
पिछली गलतियों से सीख लेकर अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे. भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे. अनावश्यक खर्चे रहेंगे. युवा वर्ग व्यर्थ की घूमने-फिरने में अपना समय नष्ट न करें. अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहें. कार्यक्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखना जरूरी है. प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उपज सकती हैं. तनाव और चिंता जैसी स्थिति से बचें.
उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5
आज अपनी किसी व्यक्तिगत योजना पर कार्य करने का अनुकूल समय है. आपका संकल्प पूरा होगा. बच्चों का आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने के लिए उनका मार्गदर्शन करने की जरूरत है. पब्लिक डीलिंग, ऑनलाइन, मीडिया आदि से संबंधित व्यवसाय में उचित गतिविधियां चलती रहेंगी. प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति प्रीति और स्नेह की भावना रहेगी. एसिडिटी और कब्ज की वजह से स्वास्थ्य संबंधी और भी समस्याएं बढ़ सकती हैं.
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 9
आज किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता व उमंग रहेगी. हालांकि कड़ी मेहनत के बावजूद उचित परिणाम नहीं मिल पाएंगे. आपका कोई टारगेट पूरा होने वाला है. सिर्फ अपने प्रयासों को और अधिक बल देने की जरूरत है. दांपत्य जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थिति बनेगी. एलर्जी और बदलते मौसम जैसी बीमारी आपको परेशान कर सकती है.
उपाय- मंदिर जाकर देव दर्शन करना आपको आत्मिक सुकून देगा.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 1
समय आपके लिए नई उपलब्धियां बना रहा है. आप अपने अंदर नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे. स्वयं पर भरोसा रखें, किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है. मार्केटिंग और प्रमोशन पर अधिक ध्यान दें. रियल स्टेट से जुड़े बिजनेस में मुनाफा रहेगा. घर-परिवार में आपसी सौहार्द तथा प्रेम बना रहेगा. असंतुलित खानपान और दिनचर्या का असर स्वास्थ्य पर रहेगा.
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के स्वरूप का दर्शन करें और कुछ समय मंत्र जाप भी करें.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 4
घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा. वाहन आदि को लेकर कोई बड़ा खर्चा भी सामने आएगा. कारोबार में पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का आज समाधान मिल सकता है. खास मित्रों से मुलाकात आपको खुशी प्रदान करेगी. पुरानी यादें ताजा होंगी. नसों में खिंचाव व शरीर में कहीं दर्द आदि की समस्या रहेगी. व्यायाम अवश्य करें.
उपाय- जरूरतमंद विद्यार्थियों को विद्या अध्ययन की वस्तुएं देना शुभ रहेगा.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 5
आज हालांकि कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन आप उसका समाधान भी ढूंढ लेंगे. लेनदेन अथवा फाइनेंस संबंधी मामलों में छोटी सी गलती आपके लिए परेशानी का बहुत बड़ा कारण बन सकती हैं. नौकरीपेशा व्यक्तियों को आज भी कार्यभार से राहत नहीं मिलेगी. विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखें. गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम की समस्या रह सकती है.
उपाय- कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में बैठकर आत्म चिंतन करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8
आज कोई कार्य मनोनुकूल तरीके से संपन्न हो जाएगा. जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. परंतु चुनौतियां भी सामने खड़ी मिलेंगी. अगर उनका डटकर मुकाबला किया, तो जीत निश्चित है. अगर कोई व्यवसायिक यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है तो इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. प्रेम प्रसंगों में मधुरता रहेगी. स्वास्थ्य के प्रति आपकी सजगता आपको स्वस्थ रखेगी.
उपाय- कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में बैठकर आत्म चिंतन करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 6
घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा. विद्यार्थियों को इस समय अपने लक्ष्य पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है. व्यवसाय में कुछ चुनौतियां रह सकती हैं. पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों पर अधिक ध्यान दें. किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मेलजोल आपकी छवि को खराब कर सकता है. ब्लड प्रेशर और डायबिटीज लोग अपना विशेष ध्यान रखें.
उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों का मान सम्मान बनाए रखें. और उनके मार्गदर्शन पर अमल करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 3
आज आपकी कोई पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी होने वाली है. युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में पड़कर अपने समय और करियर के साथ समझौता ना करें. व्यवसाय संबंधी कोई विवादित मामला चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है. परिवार जनों के बीच मधुरता और सुखद संबंध रहेंगे. माइग्रेन या सर्वाइकल जैसी परेशानी के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है.
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)