Horoscope Today 16 October 2026 : नवरात्र के छठवे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. साथ ही आज दुर्गा पूजा के लिए मां दुर्गा को आमंत्रण भेजा जाता है. इस मौके पर चंद्रमा धनु राशि में संचरण करेंगे और मंगल-शनि नवपंचम दृष्टि डाल रहे हैं. साथ ही आज शोभन योग बन रहा है. दोपहर के बाद मेष राशि वालों को कोई बुरी खबर मिलने की आशंका बन रही है. वृष राशि वाले बेवजह के अफेयर में समय बर्बाद न करें. कन्या राशि वाले गुस्से से बचें. पढ़ें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल 16 अक्तूबर 2026.
लंबी यात्रा का योग बन रहा है. कई दिलचस्प जानकारियां हासिल होंगी. दोपहर बाद कोई अशुभ सूचना मिलने से मन व्यथित रह सकता है. अपना मनोबल गिरने ना दें. व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी.मीडिया तथा ऑनलाइन जैसे कार्यों में मुनाफा रहेगा. पति-पत्नी व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझने की बजाय शांति पूर्ण माहौल बनाकर रखें. सर्वाइकल और सिरदर्द जैसी समस्या रहेगी. उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या सुने.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 5
सुखद समय चल रहा है. आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में भी सफलता मिलेगी. इस समय व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी भी कार्य में रिस्क लेना नुकसानदायक रहेगा. व्यवसाय में कुछ ना कुछ चुनौतियां और व्यवधान रहेंगे. व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें. सकारात्मक विचार तथा सुव्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी.
उपाय- गाय को गुड़-चना खिलाएं तथा नमस्कार करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 8
कुछ समय से अधूरे पड़े हुए कार्य आज संपन्न होने वाले हैं. प्रयासरत रहें. ध्यान रखें, जल्दबाजी तथा अति उत्साह में बना बनाया काम बिगड़ सकता है. व्यवसाय में अपने काम की क्वालिटी पर ध्यान दें. एडवर्टाइजमेंट बढ़ाने की भी जरूरत है. परिजनों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन में खुशनुमा समय व्यतीत होगा. किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर लापरवाही ना बरतें.
उपाय- जरूरतमंद लोगों को यथा सामर्थ्य दान देना आपके विघ्न दूर करेगा.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8
आज आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जोकि आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे. अगर प्रॉपर्टी अथवा किसी पॉलिसी में इन्वेस्टमेंट करने की योजना है, तो उस पर पुनर्विचार अवश्य करें. व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी. दूरदराज के संपर्कों से उचित आर्डर मिलने की उम्मीद है. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. अत्यधिक काम और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है.
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 5
किसी भी समस्या से घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढे, इससे आप उचित निर्णय ले पाएंगे. कहीं भी वार्तालाप करते समय अपने सीक्रेट्स शेयर ना करें. कार्यक्षेत्र में कार्य भार बढ़ाने के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दें. पति-पत्नी में संबंध खुशनुमा रहेंगे. हड्डियों व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रहेगी.
उपाय- कोई भी शुभ काम करने से पहले किसी वरिष्ठ ब्राह्मण से आशीर्वाद अवश्य लें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 7
कोशिश करने पर आपके मनचाहे कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो सकते हैं. अपने गुस्से और आवेश जैसे स्वभाव में ठहराव लाए. ससुराल पक्ष के मान-सम्मान का भी ध्यान रखें. नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से तनाव बना रहेगा. प्रेम संबंध में कुछ मनमुटाव हो सकता है. थकान और आलस जैसी स्थिति हावी रहेगी.
उपाय- जरूरतमंद बच्चों को फल-मिठाई आदि बांटें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 4
आपकी आर्थिक योजना से संबंधित कोई लक्ष्य फलीभूत होने वाला है. बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझे, वरना आपके खुद के कार्य बीच में अटक सकते हैं. कारोबार में व्यवस्था बनाने से परिस्थितियां अनुकूल हो जाएगी. विपरीत लिंगी व्यक्तियों के प्रति आकर्षण में ना फंसे. गैस और एसिडिटी की समस्या रहेगी.
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3
अपने सपने और कल्पनाएं साकार करने के लिए उपयुक्त समय है. गैर कानूनी कार्यों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप न करें. युवा वर्ग अपने करियर में गलत लक्ष्य का चुनाव ना करें. अपनी कार्यप्रणाली सीक्रेट रखें. विवाह योग्य व्यक्तियों के रिश्ते संबंधी बात चल सकती है. असंतुलित खानपान और दिनचर्या की वजह से पेट दर्द की दिक्कत रहेगी.
उपाय- चींटियों को सतनाजा खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8
राजकीय कार्यों को पूरा करने का अनुकूल समय है. साथ ही कहीं से सहयोग भी मिलेगा. मन में अकारण ही गुस्सा व चिड़चिड़ापन महसूस होगा. भावनाओं पर काबू रखें. व्यवसाय में बेहतरीन ऑफर सामने आएंगे. सोचने में ज्यादा समय ना लगाकर तुरंत निर्णय लें. दांपत्य जीवन में सुकून और शांति की स्थिति रहेगी. पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती है. उचित आहार लें.
उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 1
खर्चो के साथ-साथ आय भी बेहतर होने से उचित सामंजस्य बना रहेगा. ससुराल पक्ष से कुछ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है. कारोबार में इस समय फाइनेंस संबंधी कोई भी निर्णय ना लें. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी. नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें.
उपाय- किसी धर्मस्थल पर जाकर साफ-सफाई की सेवा करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 2
अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उसके बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सोशल गतिविधियों पर भी ध्यान दें. युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे. और जल्दी ही उन्हें कोई खुशखबरी भी मिल सकती है. मित्रों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी. प्रकृति के सानिध्य में रहें और मेडिटेशन करें.
उपाय- कुछ समय नेचर के समीप बताएं और उसकी ब्लेसिंग महसूस करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 3
जिस कार्य के प्रति आप कड़ी मेहनत कर रहे थे, आज उसके फल की प्राप्ति उम्मीद से ज्यादा होगी. नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी ना होने दें. अपनी भावनाओं पर काबू रखें. नेटवर्किंग और मार्केटिंग गतिविधियों में कार्यरत लोगों के लिए बेहतरीन अवसर बन रहे हैं. पारिवारिक संबंधों में मधुरता और उचित तालमेल रहेगा. अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखें.
उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथा संभव पूजा करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 9
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)