Horoscope Today 15 October 2026 : जब सूर्य और गुरु एक-दूसरे से 60 डिग्री पर आते हैं तो लाभ दृष्टि योग बनता है. साथ ही कल चंद्रमा के निकलते ही विंछुड़ो योग समाप्त हो जाएगा, जिसे ज्योतिष में शुभ काम करने के लिए वर्जित माना गया है. कर्क राशि वालों का किसी से झगड़ा या मनमुटाव है तो आज उसे ठीक करने के लिए पहल कर सकते हैं. देखें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल.
दूसरों पर निर्भर रहने की बजाए अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखना आपको ज्यादा सफल बनाएगा. अनावश्यक गतिविधियों पर खर्चा बढ़ेगा, इसलिए अपने बजट के प्रति लापरवाही ना करें. इस समय वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी दिलचस्पी लेना जरूरी है. पति-पत्नी के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे. स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 2
आपके प्रयासों से कोई विशेष प्रयोजन हल होगा. दौड़-धूप की अधिकता भी आपके ऊपर हावी नहीं होगी. अत्यधिक भावुकता नुकसानदायक साबित हो सकती है. समय अनुसार स्वार्थी होना भी जरूरी है. पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग ,मीडिया आदि से संबंधित व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे. परिजनों के आपसी सामंजस्य से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी. बदलते वातावरण का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा.
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय एकांत में बैठे और अपने इष्ट का सिमरन करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8
अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है. उचित परिणाम भी हासिल होंगे. पैतृक संबंधी कोई मसला चल रहा है, तो आज स्थगित कर दें. व्यवसाय या नौकरी में किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है. व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय व्यतीत करना आपको अपने लक्ष्य से भटका देगा. अधिक गरिष्ठ व तले-भुने खानपान से परहेज़ करें.
उपाय- जरूरतमंद बच्चों को फल-दूध आदि जरूर दें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8
आपसी मनमुटाव तथा वैमनस्य को दूर करने के लिए आपकी पहल सकारात्मक रहेगी. अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं तथा दस्तावेज संभालकर रखें. व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा रहेगी. इस समय कुछ लोग आपके लिए रुकावट उत्पन्न कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में विश्वास और सम्मान की भावना जरूर रखें. किसी तरह का भी रिस्क लेना नुकसानदायक रहेगा.
उपाय- देवी मां की आराधना करें और कन्याओं को कुछ उपहार अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 7
विदेश जाने के लिए प्रयासरत गतिविधियों में सफलता मिलेगी. किसी भी विशेष मुद्दे पर निर्णय लेते समय घर के अनुभवी तथा वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें. व्यवसाय में फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें. घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. अत्यधिक व्यस्तता की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी.
उपाय- प्रातःकाल उगते सूर्य के दर्शन करें और कुछ समय धूप स्नान भी अवश्य करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5
चुनौतियों को स्वीकारें और क्रिएटिव रहें. आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे. कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य कर लें. सरकारी सेवारत लोग पब्लिक प्लेस पर किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना पड़े वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं. पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव बन सकता है. योगा और मेडिटेशन अवश्य करें.
उपाय- नवग्रह मंत्र का यथा सामर्थ्य जाप करें या दर्शन करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1
अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज हल होने की उत्तम संभावना है. अपने बजट से अधिक खर्चा करने से आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा. नौकरी में लक्ष्य अथवा टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा. किसी सीनियर की मदद लेना उचित रहेगा. विवाहित जीवन सुखद रहेगा. शरीर में दर्द तथा हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है.
उपाय- बहन-बेटियों को कुछ ना कुछ उपहार अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 4
कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ संबंधों में खटास आने की आशंका है. अभी कारोबार संबंधी गतिविधियों में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है. पति-पत्नी के आपसी संबंधों में नजदीकियां आएगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5
प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिलेगा और कई तरह की जानकारियां भी हासिल होगी. आपके अपने कुछ खास लोग ही आपके लिए गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं. किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें. साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर की योजनाएं व कार्यशैली व्यवसाय के प्रति लाभदायक साबित होंगे. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. किसी प्रकार के इंफेक्शन अथवा सूजन जैसी परेशानी आ सकती हैं.
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर अनाज का दान करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3
आज अपनी रूटीन भरी दिनचर्या से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा. इस समय बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत है. अप्रिय गतिविधियों में ध्यान ना दें. मशीनरी, फैक्ट्री आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही है. किसी मित्र की वजह से मान-सम्मान पर आंच भी आ सकती है. थकान और तनाव की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे.
उपाय- घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी सलाह पर अमल करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनेंगे तथा नई-नई जानकारियां भी हासिल होगी. आपकी इगो व गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है. कारोबारी व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी. किसी मीटिंग में महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है. किसी खास मित्र के साथ मुलाकात होगी. अपने खानपान में देसी चीजों को जरूर शामिल करें.
उपाय- कुछ समय नेचर के समीप बताएं और उसकी ब्लेसिंग महसूस करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 2
युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे तथा भरपूर मेहनत करेंगे. अपने ऊपर क्षमता से अधिक कार्यभार तथा जिम्मेदारियां ना लादें. व्यवसाय में कोई बड़ा आर्डर आपके हाथ में आ सकता है, लेकिन अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें. अपने परिवार व दांपत्य जीवन को भी कुछ समय अवश्य दें. वर्तमान मौसम और पोल्यूशन की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है.
उपाय- अपने आसपास के पेड़-पौधों को जल से सींचे तथा वहां की साफ-सफाई करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 9
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)