Horoscope Today 14 October 2026 : मेष राशि वालों के लिए अच्छा रह सकता है, किसी समस्या से राहत मिलेगी. वहीं धनु राशि वाले अति आत्मविश्वास में न रहें, वरना नुकसान करवा लेंगे. कन्या राशि वालों को किसी मुश्किल का हल मिलने से राहत मिल सकती है. मीन राशि वालों का टारगेट पूरा हो सकता है. इस तरह सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल.
पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से राहत मिलेगी और खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. इस समय किसी भी नए कार्य की शुरुआत ना करें. कारोबार में विस्तार संबंधी योजना बना रहे हैं, तो पहले उससे संबंधित सभी पहलुओं पर विचार करें. अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है. तनाव, अवसाद जैसी समस्याओं को हावी ना होने दें.
उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथा संभव पूजा करें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 2
भाइयों के साथ भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा और कोई नतीजा भी मिलेगा. आवश्यक खर्चों को ही प्राथमिकता दें. अपने बजट को संतुलित रखें. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्य आज विशेष रूप से सफल होंगे. पिछले कुछ समय से चल रही किसी घरेलू समस्या का निवारण होगा. मांसपेशियों में दर्द और थकान की वजह से कार्य करने में दिक्कत आएगी.
उपाय- जरूरतमंद लोगों को फल-दूध आदि का दान करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 7
दिन की शुरुआत अति उत्तम रहेगी. लोगों से फायदेमंद संपर्क बनेंगे. बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ाई पर भी एकाग्रता रखना आवश्यक है. कारोबार में पब्लिक डीलिंग और एडवरटाइजमेंट जैसे कार्य में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें. पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
उपाय- जल को व्यर्थ बहने से बचाएं.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 4
विशिष्ट लोगों के संपर्क में रहने से आपकी विचार शैली में नयापन आएगा. विद्यार्थी तथा युवा वर्ग विशेष रूप से ध्यान रखें कि गलत आदतों और गलत संगति से दूर रहना है. कारोबार में कई तरह की उपलब्धियां सामने आएंगी. परंतु निर्णय लेने में ज्यादा सोच-विचार ना करें. युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें. थोड़ी सी सावधानी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी.
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 1
दिन सुखद व्यतीत होगा. कुछ उलझे हुए कार्य व्यवस्थित होंगे. बजट का ध्यान रखें तथा इस समय किसी प्रकार की उधारी भी ना करें. इस समय महिलाओं की वस्तुओं से संबंधित व्यवसाय फायदेमंद रहेंगे. पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा. मौसमी बदलाव की वजह से मांसपेशियों में दर्द और थकान महसूस होगी.
उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 2
समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है. आपको उचित समय पर उचित समाधान मिलता जाएगा. ध्यान रखें कि कोई आपका नजदीकी ही आपके साथ धोखा कर सकता है. अगर कार्यस्थल के आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव संबंधी प्लानिंग चल रही है, समय अनुकूल है. घर का माहौल सुखद बना रहेगा. अत्यधिक कार्यभार की वजह से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा.
उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 7
आज कुछ अनुभवी लोगों के साथ आपसी विचारों के आदान-प्रदान से कई सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे. आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उधार लेना पड़ सकता है. कारोबार में एक निश्चित रणनीति बनाकर अपने कार्यों को अंजाम दें. युवाओं के प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. गैस, बदहजमी की वजह से पेट खराब रहेगा.
उपाय- कुछ समय प्रकृति के समीप रहकर आत्म मनन और चिंतन करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 7
दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी. समय का उचित सदुपयोग करें. हर किसी पर विश्वास ना करें. वरना भावनाओं में बहकर आप अपना नुकसान भी कर लेंगे. कार्यक्षेत्र में धन संबंधी मामलों को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता ना करें. पारिवारिक व्यवस्था बेहतर होगी. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा व्यायाम और योगा अवश्य करें.
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3
युवाओं को विभागीय परीक्षा अथवा किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने की पूरी संभावना है. कभी-कभी अति आत्मविश्वास आपके बनते कामों में विघ्न डाल सकता है. साझेदारी संबंधी व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है. पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा. बदलते मौसम की वजह से पेट डिस्टर्ब रहेगा.
उपाय- कन्याओं को कुछ ना कुछ उपहार अथवा पैसे देकर उनसे आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 9
आज दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी. अगर स्थान परिवर्तन का विचार है, तो जल्दबाजी ना करके उचित जानकारी हासिल करें. प्रॉपर्टी डिलिंग से संबंधित व्यवसाय में कुछ ना कुछ परेशानियां बनी रहेंगी. घर के वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद व स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा. किसी भी तरह के जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें.
उपाय- गणपति जी का ध्यान करें और लड्डूओं का भोग लगायें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 3
परिवार और फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने से सकारात्मक नतीजे मिलेंगे. लेकिन किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाए उचित योजना बनाकर ही क्रियान्वित करें. आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें, क्योंकि इनमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा. मित्रों के साथ मेल-मुलाकात हार्दिक खुशी देगी. खांसी, जुकाम जैसी हल्की परेशानी को भी गंभीरता से लें.
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय सफाई की सेवा अवश्य करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
महिलाओं के लिए आज का दिन खासतौर पर उत्तम परिणाम देने वाला है. हर परिस्थिति का मुकाबला हिम्मत व साहस के साथ करेंगी. अपनी कामयाबी को लोगों के समक्ष जाहिर ना करें. नौकरी में टारगेट हासिल हो जाएगा, लेकिन सहयोगियों के बीच सामंजस्य का अभाव रहेगा. युवाओं के प्रेम संबंध और अधिक गंभीर तथा मजबूत होंगे. थकान की वजह से अपने अंदर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे.
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 5
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)