भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /Aaj Ka Rashifal 13 October: मेष-कुंभ वाले शाम से पहले निपटा लें जरूरी काम, 7 बजे से बनेगा अशुभ विंछुड़ो योग, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 October: मेष-कुंभ वाले शाम से पहले निपटा लें जरूरी काम, 7 बजे से बनेगा अशुभ विंछुड़ो योग, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal 13 October 2026 : चंद्रमा का वृश्चिक राशि में जाना ज्‍योतिष में अशुभ माना गया है, जो विंछुड़ो योग बनाता है. इस योग में कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. 13 अक्‍टूबर की शाम 7 बजे से यह योग बन रहा है.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByShraddha Jain
Published: Oct 13, 2026, 04:50 AM IST|Updated: Oct 13, 2026, 04:55 AM IST
joinshare
Aaj Ka Rashifal 13 October: मेष-कुंभ वाले शाम से पहले निपटा लें जरूरी काम, 7 बजे से बनेगा अशुभ विंछुड़ो योग, पढ़ें राशिफल
Image Credit: दैनिक राशिफल 13 अक्‍टूबर 2026 का दैनिक राशिफल.

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

    'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

    2

    ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

    3

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    4

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    5

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Horoscope Today 13 October 2026 : आज शाम 07:12 बजे चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करते ही अशुभ विंछुड़ो योग सक्रिय हो रहा है. जो कि 16 अक्‍टूबर की सुबह 06:47 बजे तक रहेगा. इस योग में वृष राशि वाले किसी को उधार न दें. कुंभ राशि वाले सोच-समझकर निर्णय लें. हालांकि मेष राशि वालों के लिए दिन काम पूरे करने के लिए शुभ है. शाम तक महत्‍वपूर्ण काम पूरे कर लें. पढ़ें 13 अक्तूबर 2026 का दैनिक राशिफल.

    मेष राशिफल 13 अक्तूबर 2026

    अनुकूल ग्रह स्थिति है. काफी समय से कोई अटका हुआ कार्य गति में आएगा. कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, कि जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा. पार्टनरशिप में आपको किसी प्रोजेक्ट के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. कब्ज, वायु विकार आदि जैसी समस्याएं परेशान करेंगी. 
    उपाय- द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम का उच्चारण करें.
    भाग्यशाली रंग- नीला
    भाग्यशाली अंक- 4

    वृष राशिफल 13 अक्तूबर 2026

    किसी परेशानी का हल मिलेगा. अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें. इस समय किसी को भी पैसा उधार ना दें, अन्यथा वापसी संभव नहीं है. कार्यक्षेत्र में किसी भी कार्य को कल पर टालने की बजाय उचित समय पर ही पूरा करने का प्रयास करें. जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा. मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें. 
    उपाय- पीपल के वृक्ष को जल से सिंचे और देसी घी का दीपक जलाएं.
    भाग्यशाली रंग- हरा
    भाग्यशाली अंक- 5

    मिथुन राशिफल 13 अक्तूबर 2026

    आपके विनम्र स्वभाव की वजह से समाज व संबंधियों में उचित स्थान बना रहेगा. सरकारी मामलों को नियत समय पर पूरा करना जरूरी है. व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रहेगी. आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर जीवन शैली में बदलाव लाने का प्रयास करें.

    उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं और प्रणाम करें.
    भाग्यशाली रंग- लाल
    भाग्यशाली अंक- 2

    कर्क राशिफल 13 अक्तूबर 2026

    दिन की शुरुआत में कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन विषम परिस्थितियों में भी आप कोई उचित मार्ग खोज ही लेंगे. कहीं भी निवेश करने या किसी को पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें. व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा. तुरंत ही मौके का फायदा उठाएं. प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें. किसी प्रकार की बदनामी संभव है. खांसी, जुकाम जैसी समस्या बढ़ सकती है. 
    उपाय- सुबह अपने कार्य शुरू करने से पहले मंदिर जाकर देव दर्शन जरूर करें.
    भाग्यशाली रंग- नीला
    भाग्यशाली अंक- 8

    सिंह राशिफल 13 अक्तूबर 2026

    युवाओं को अपने किसी विशेष कार्य को लेकर लोगों से सराहना मिलेगी और उनके आत्मविश्वास में भी निखार आएगा. अपनी पर्सनल बातें किसी के साथ भी शेयर ना करें. कार्यक्षेत्र में अनुशासन और नियंत्रण बनाकर रखने की जरूरत है. प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. उपाय- सफाई कर्मचारियों को कुछ ना कुछ दान अवश्य करें.
    भाग्यशाली रंग- बादामी
    भाग्यशाली अंक- 5     

    कन्या राशिफल 13 अक्तूबर 2026 

    घर में नजदीकी मेहमानों के आगमन होगा तथा किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार विमर्श होगा. कभी-कभी मनमर्जी और अति आत्मविश्वास की वजह से आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में  सफलता हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है. पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा. मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ेगी. 
    उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के दर्शन करें और मीठे चावल का भोग लगाएं.
    भाग्यशाली रंग- लाल
    भाग्यशाली अंक- 1     

    तुला राशिफल 13 अक्तूबर 2026

    वित्तीय योजनाओं पर ध्यान दें. जल्दी ही ये योजनाएं क्रियान्वित होंगी. इस समय किसी भी तरह की यात्रा के सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे. बेहतर है कि स्थगित ही रखें. व्यवसाय में महत्वपूर्ण आर्डर मिलेंगे. परंतु उन्हें पूरा करने के लिए लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती हैं. परिवार में सुख-शांति और प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा. खांसी, जुकाम जैसी हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी. 
    उपाय - शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथा संभव पूजा करें.
    भाग्यशाली रंग- ऑरेंज 
    भाग्यशाली अंक- 7

    वृश्चिक राशिफल 13 अक्तूबर 2026

    कुछ खास योजनाएं फलीभूत होंगी. नजदीकी लोगों से मेल-मिलाप से खुशी भरा माहौल रहेगा. किराएदारी  मामलों में वाद-विवाद की स्थिति बन रही है. रियल स्टेट से जुड़े कारोबार में टैक्स संबंधी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें. वैवाहिक संबंधों में पारिवारिक मुद्दे को लेकर कुछ तनाव रहेगा. कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दुबारा उठ सकती है. 
    उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
    भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
    भाग्यशाली अंक- 8

    धनु राशिफल 13 अक्तूबर 2026

    भाई-बहनों के साथ आपसी मेल-मुलाकात का समय है. मांगलिक आयोजन की भी योजना बन सकती हैं. लापरवाही की वजह से कुछ काम बनते-बनते बीच में ही रुक भी सकते हैं. कार्यस्थल पर आंतरिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है. पति-पत्नी आपसी सहयोग से घर की समस्याओं को सुलझाने में सक्षम रहेंगे. अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है. 
    उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं.
    भाग्यशाली रंग- लाल
    भाग्यशाली अंक- 9

    मकर राशिफल 13 अक्तूबर 2026

    अगर किसी नजदीकी संबंधी के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो वह आज शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएगा. अगर प्रॉपर्टी पर इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं, तो पेपर्स वगैरह अच्छी तरह चेक कर ले. शेयर मार्केट में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. अविवाहित व्यक्तियों के लिए भी अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है. व्यायाम और योगा को अपने जीवन का हिस्सा अवश्य बनाएं. 
    उपाय- वरिष्ठ लोगों का मान-सम्मान करें तथा उनसे आशीर्वाद लें.
    भाग्यशाली रंग- गुलाबी
    भाग्यशाली अंक- 7

    कुंभ राशिफल 13 अक्तूबर 2026

    सुखद ग्रह स्थिति बन रही है, सिर्फ सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है. संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन खिन्न रहेगा. कारोबार में किसी के हस्तक्षेप से आप की कोई योजना गड़बड़ हो सकती है. इसलिए अपनी कार्य क्षमता पर ही ध्यान दें. प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी. व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और मस्त रखेंगे. 
    उपाय- हनुमान जी का ध्यान करें और संभव हो तो  हनुमान चालीसा के 7 पाठ भी करें.
    भाग्यशाली रंग- हरा
    भाग्यशाली अंक- 6

    मीन राशिफल 13 अक्तूबर 2026

    आप अपनी समझदारी और सूझबूझ द्वारा कोई समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे. परंतु कोई भी निर्णय लेने से पहले उसके अच्छे-बुरे पहलुओं पर विचार अवश्य कर लें. व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं पर काम शुरू होगा. पारिवारिक वातावरण सकारात्मक बना रहेगा. कुछ समय व्यायाम और योगा में भी जरूर लगाएं. 
    उपाय- पेड़-पौधों को जल से सींचे और आसपास की साफ-सफाई करें.
    भाग्यशाली रंग- केसरिया
    भाग्यशाली अंक- 2

    (Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Rashifal