Aaj Ka Rashifal 13 November: वृष राशि की लव लाइफ में आएगा टर्न, गुस्से से बचें धनु राशि वाले, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal 13 November 2026 : आज रात करीब 9 बजे से बुध मार्गी हो रहे हैं. यानी कि अब तुला राशि में ही सीधी चाल चलेंगे. वहीं चंद्रमा पूरे दिन धनु राशि में रहेंगे. इन बदलावों का सभी राशियों पर क्या असर होगा, पढ़ें 13 नवंबर 2026 का राशिफल.
Horoscope Today 13 November 2026 : ज्योतिष के अनुसार, आज धृति योग रहेगा. वहीं धन, बुद्धि, व्यापार और वाणी के कारक ग्रह बुध, धन-वैभव के कारक ग्रह शुक्र की राशि तुला में चाल बदलकर सीधी चाल चलना शुरू करेंगे. बुध की सीधी चाल का चलना अहम है. वहीं आज चंद्रमा पूरे दिन और रात धनु राशि में रहेंगे. ग्रहों के इन बदलावों के बीच सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें 13 नवंबर का दैनिक राशिफल.
मेष राशि 13 नवंबर 2026
आप अपनी योग्यता और मेहनत से कोई खास काम पूरा करने में सफल रहेंगे. इस बात का भी ध्यान रखें, आपकी इगो व गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है. व्यवसायिक मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपको नुकसान दे सकता है. जीवनसाथी तथा परिजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा. पेट दर्द व सिर दर्द जैसी दिक्कत रह सकती हैं.
उपाय- प्रातःकाल मेडिटेशन, प्राणायाम करना आपको सुकून और शांति देगा.
भाग्यशाली रंग- बैंगनी
भाग्यशाली अंक- 8
वृष राशि 13 नवंबर 2026
अपने किसी भावी लक्ष्य के प्रति मेहनत और सुनियोजित ढंग से कार्य करने से काफी हद तक सफलता मिलेगी. रिश्तों को संभालकर रखें, मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती हैं. शेयर बाजार, कमोडिटी आदि में सोच-समझकर निवेश करना जरूरी है. प्रेम संबंधों को पारिवारिक अनुमति मिलने से मन में प्रफुल्लता और खुशी रहेगी. तनाव की वजह से घबराहट और बेचैनी रह सकती हैं. अपने ऊपर अतिरिक्त कार्य भर लेने से बचें.
उपाय- घर की बहन-बेटियों का सत्कार करें और कुछ उपहार दें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन राशि 13 नवंबर 2026
आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है. इसलिए प्रयासरत रहे. ध्यान रखें कि छोटी सी गलतफहमी की वजह से भाइयों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं. व्यवसाय में टीमवर्क के साथ काम करना लाभप्रद रहेगा. रुके हुए कार्य गति में आएंगे. घर के मामलों को सुलझाने में आपका विशेष सहयोग रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. सिर्फ थोड़ी बहुत थकान हावी रहेगी.
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें .
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5
कर्क राशि 13 नवंबर 2026
आज कुछ नए संपर्क स्थापित होंगे, जो कि भविष्य में फायदेमंद भी रहेंगे. कानूनी नियमों का उल्लंघन ना करें वरना कार्यवाही की चपेट में आ सकते हैं. व्यवसायिक गतिविधियां अभी मंद ही रहेंगी. कोई रुकी हुई पेमेंट वापस मिल सकती हैं. जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता की स्थिति रहेगी. मांसपेशियों व नसों में खिंचाव व दर्द महसूस हो सकता है.
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8
सिंह राशि 13 नवंबर 2026
आज कहीं फंसी हुई पेमेंट वापस मिलेगी. साथ ही कोई खास कार्य आपकी शर्तों पर ही संपन्न हो सकता है. प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ परेशानियां अभी बनी रहेंगी. रिश्तों में विश्वास की कमी ना आने दें. कारोबार में अगर किसी विशेष प्रोजेक्ट पर निवेश करने की योजना है, तो उस पर और अधिक सोच-विचार कर लें. पति-पत्नी के बीच कुछ मतभेद रहेंगे. बेहतर होगा कि आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकालें. इस समय कमर दर्द तथा पेट से संबंधित समस्या सकती हैं.
उपाय- पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 2
कन्या राशि 13 नवंबर 2026
प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे तथा किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा. अपनी कार्यप्रणाली तथा गोपनीय बातें किसी से भी शेयर ना करें. कार्यक्षेत्र में स्थिति यथावत रहेगी. छोटी सी बात को लेकर स्टाफ के साथ मनमुटाव हो सकता है. घर के कार्य में अपना सहयोग देना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा. स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें.
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें तथा श्रृंगार की कोई वस्तु भी भेंट करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 7
तुला राशि 13 नवंबर 2026
अगर स्थान परिवर्तन करने का विचार बना हुआ है तो आज उससे संबंधित निर्णय लेना उचित रहेगा. किसी नकारात्मक प्रवृत्तियों के मित्र के साथ संपर्क रखने से आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती हैं. व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी. परंतु अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज भी ना करें. परिजनों तथा जीवनसाथी के साथ खुशनुमा और सुखद समय व्यतीत होगा. अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर भी काबू रखें.
उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक राशि 13 नवंबर 2026
लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का सहयोग मिलेगा. अपने आदर्शों पर विश्वास रखना आपको कामयाब करेगा. अपनी फाइलें, डाक्यूमेंट्स आदि बहुत ही संभालकर रखें. व्यवसायिक क्षेत्र में अत्यधिक मेहनत और परिश्रम की स्थिति बनी रहेगी. इसलिए प्रत्येक कार्य को गंभीरता से लें. युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर रहेंगे. जोड़ों में दर्द व बेचैनी जैसी समस्या बनी रहेगी.
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं और पानी की भी व्यवस्था करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 3
धनु राशि 13 नवंबर 2026
मेहनत के अनुरूप ही आपको उचित परिणाम प्राप्त होंगे. सिर्फ़ फोकस होने की जरूरत है. कभी-कभी आपका गुस्सा और जिद दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन जाता है. व्यवसाय में सभी गतिविधियां सुचारू रूप से संपन्न होती जाएंगी. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. तनाव, थकान आदि से राहत पाने के लिए मेडिटेशन, योगा जरूर करें.
उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथा संभव पूजा करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
मकर राशि 13 नवंबर 2026
युवा वर्ग अपने लक्ष्यों के प्रति जी तोड़ मेहनत करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी. अपनी खुद की योग्यता पर विश्वास रखना जरूरी है. इसलिए अपने व्यवहार के प्रति मनन और चिंतन भी जरूर करें. व्यवसाय में किसी नए काम को शुरू करने की भी संभावना बन रही है. परंतु अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष उजागर ना करें. पति-पत्नी के संबंधों के बीच मधुरता बनी रहेगी. विशेषकर खानपान के प्रति बहुत अधिक संयम रखना जरूरी है.
उपाय- किसी जरूरतमंद विद्यार्थी की मदद करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ राशि 13 नवंबर 2026
आपका कर्म प्रधान होना आपके भाग्य को मजबूत कर रहा है. फाइनेंस संबंधित कुछ योजनाएं भी बनेगी. छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज ही करें. अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं. समय बहुत ही अनुकूल बना हुआ है. स्त्री वर्ग को अपने करियर से संबंधित विशेष सफलता हासिल होगी. पारिवारिक गतिविधियां व्यवस्थित और सुचारू रूप से चलती रहेगी. किसी इंफेक्शन अथवा सूजन की समस्या से परेशान हो सकते हैं.
उपाय- मंदिर जाकर माथा टेकें और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 9
मीन राशि 13 नवंबर 2026
जरूरी कामकाज आप समय पर पूरे कर लेंगे. आपकी छवि में निखार आएगा. किसी भी विपरीत परिस्थिति को शांति और संयम से व्यवस्थित करें. व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ संपर्क बहुत ही लाभदायक रहेगा. पारिवारिक वातावरण उत्तम बना रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परंतु मानसिक सुकून के लिए मेडिटेशन, ध्यान आदि अवश्य करें.
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)