भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /Aaj Ka Rashifal 11 October: नवरात्र का पहला दिन मीन राशि के लिए शुभ, मिथुन वालों का बढ़ेगा गुस्‍सा, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 October: नवरात्र का पहला दिन मीन राशि के लिए शुभ, मिथुन वालों का बढ़ेगा गुस्‍सा, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal 11 October 2026 : आज से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रही हैं और पहले ही दिन किन राशियों पर मां दुर्गा की कृपा बरसने वाली है? नवरात्र का पहला सभी 12 राशियों के लिए क्‍या लेकर आ रहा है, पढ़ें आज का राशिफल 11 अक्‍टूबर 2026.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByShraddha Jain
Published: Oct 11, 2026, 04:28 AM IST|Updated: Oct 11, 2026, 04:30 AM IST
joinshare
Aaj Ka Rashifal 11 October: नवरात्र का पहला दिन मीन राशि के लिए शुभ, मिथुन वालों का बढ़ेगा गुस्‍सा, पढ़ें राशिफल
Image Credit: 11 अक्‍टूबर 2026, रविवार का दैनिक राशिफल. (Photo: Zee News)

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    2

    कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

    3

    कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

    4

    धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

    5

    अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Horoscope Today 11 October 2026 : आज आश्विन मास के शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्र प्रारंभ हो रही हैं. उत्‍सव की ये नवरात्र भक्‍तों में उत्‍साह, पॉजीटिविटी बढ़ाती हैं. इसलिए लोग इनका बेसब्री से इंतजार करते हैं. पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी. पहला ही दिन मेष और मीन राशि के लिए शुभ है. मेष राशि वाले जमीन संबंधी कोई डील करना चाहते हैं तो वह आसानी से पूरी हो जाएगी. वहीं मीन वालों के काम भी सफल होंगे. वहीं मिथुन राशि वालों के लिए गुस्‍सा काम बिगाड़ सकता है. सभी राशियों का हाल जानने के लिए पढ़ें 11 अक्‍टूबर 2026 का दैनिक राशिफल.

    मेष राशि 11 अक्तूबर 2026

    प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है, तो आज यह कार्य आसानी से हल हो जाएगा. आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी. व्यवसाय में बेहतरीन सफलता के योग बन रहे हैं. इसलिए आलस ना करें. किसी मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा. वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है. 
    उपाय- जरूरतमंद लोगों को फल-दूध आदि का दान करें.
    भाग्यशाली रंग- नीला 
    भाग्यशाली अंक- 8

    वृष राशि 11 अक्तूबर 2026

    कामकाज व परिवार में बेहतरीन तालमेल बना रहेगा. दोपहर बाद कुछ समस्या भी आ सकती हैं. बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें. मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. तनाव जनक परिस्थितियों से अपना बचाव करें. 
    उपाय- शिवालय जाकर सुगंधित जल से अभिषेक करें.
    भाग्यशाली रंग- आसमानी 
    भाग्यशाली अंक- 3     

    मिथुन राशि 11 अक्तूबर 2026

    संपर्कों के माध्यम से कुछ बेहतरीन जानकारियां और अनुभव मिलेंगे. कभी-कभी आपका गुस्सा आपके बनते कामों को बिगाड़ देता है. अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें. कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा तथा प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी. परिवार में सभी सदस्यों का आपसी तालमेल बेहतर रहेगा. कफ, नजला की परेशानी बढ़ सकती हैं. 
    उपाय- किसी जरूरतमंद विद्यार्थी की मदद करें.
    भाग्यशाली रंग- केसरिया
    भाग्यशाली अंक- 5

    कर्क राशि 11 अक्तूबर 2026

    कोई दुविधा दूर होने से  राहत की सांस लेंगे. तथा कोई बड़ा फैसला लेने की भी हिम्मत आएगी. झूठे दोस्तों से भी दूरी बना कर रखना जरूरी है. कारोबार में किसी रुके हुए कार्य के होने की संभावना है. परिवार में शांतिपूर्ण माहौल व अनुशासन बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है. अत्यधिक थकान और कार्यभार की वजह से शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी. 
    उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
    भाग्यशाली रंग- पीला
    भाग्यशाली अंक- 7

    सिंह राशि 11 अक्तूबर 2026

    आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते है, जो कि उचित रहेंगे. कुछ विरोधी जलन की भावना से आप के खिलाफ नकारात्मक अफवाहें फैला सकते हैं. व्यवसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा. मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर सब को खुशी देगा. अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें. 
    उपाय- सूर्य भगवान को केसर मिश्रित जल से अर्घ्य दें.
    भाग्यशाली रंग- लाल 
    भाग्यशाली अंक- 9

    कन्या राशि 11 अक्तूबर 2026

    रुके हुए कार्यों में गति आएगी और मतलब निकालने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है. अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्यभार अपने ऊपर ना लें. कारोबार में आपको अपने कार्य करने की रणनीति में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है. पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें. पाचन संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं. 
    उपाय- बहन-बेटियों का सम्मान करें और कुछ उपहार अवश्य दें.
    भाग्यशाली रंग- सफेद
    भाग्यशाली अंक- 2

    तुला राशि 11 अक्तूबर 2026

    कोई पारिवारिक मसला हल होगा. बच्चों की तरफ से भी कोई सुखद समाचार मिलेगा. किसी भी तरह के अनिर्णय की स्थिति में घर के वरिष्ठ सदस्य से मार्गदर्शन जरूर लें. व्यवसाय में अपनी कार्यप्रणाली और व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है. पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर घर में सुख-शांति रखेंगे. अपनी दिनचर्या और खानपान के प्रति लापरवाही ना करें. 
    उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें या सुनें.
    भाग्यशाली रंग- केसरिया
    भाग्यशाली अंक- 5

    वृश्चिक राशि 11 अक्तूबर 2026

    आज कोई ऐसा कार्य भी हो सकता है, जिसकी आपको काफी समय से प्रतीक्षा थी. अपने स्वभाव में नरमी और सहजता बनाकर रखें. दूसरों पर ज्यादा अधिकार ना जमाएं. सरकारी सेवारत लोग पब्लिक प्लेस पर अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें. पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा. अपने अंदर सुस्ती और ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे. 
    उपाय- मंदिर में जाकर देव दर्शन जरूर करें.
    भाग्यशाली रंग- बादामी
    भाग्यशाली अंक- 1

    धनु राशि 11 अक्तूबर 2026

    कोई विवादित मामला हल होगा और इससे आर्थिक स्थिति भी बहुत ही बेहतर रहेगी. अपने व्यक्तिगत अथवा पारिवारिक गतिविधियों में सामंजस्य बना कर रखना जरूरी है. व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले और अधिक जानकारी हासिल करें. प्रेमी-प्रेमिका के मध्य अहम आ जाने से संबंध खराब हो सकते हैं. आपकी व्यवस्थित दिनचर्या व उत्तम रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा. 
    उपाय- प्रातःकाल नंगे पैर मंदिर जाएं और देव दर्शन करें.
    भाग्यशाली रंग- लाल
    भाग्यशाली अंक- 6

    मकर राशि 11 अक्तूबर 2026

    आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक परिश्रम करने के लिए तैयार रहेंगे. अकस्मात खर्चे भी सामने आ सकते हैं. बाहरी व्यक्तियों से राय ना लें. कारोबार में आर्थिक पक्ष  सुधरेगा. परंतु अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कोई दिक्कत भी आ सकती है. पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर की व्यवस्था को बेहतर बनाकर रखेगा. अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें. स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. 
    उपाय- प्राणायाम करें और अपने इष्ट का ध्यान करें.
    भाग्यशाली रंग- गहरा लाल
    भाग्यशाली अंक- 3

    कुंभ राशि 11 अक्तूबर 2026

    अपनी प्रतिभा और क्षमता को निखारने के लिए बेहतर समय है. इस समय अगर वाहन खरीदने की योजना बन रही है, तो अभी स्थगित ही रखें. कंप्यूटर मीडिया आदि से जुड़े व्यवसाय में कुछ बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं. पारिवारिक समस्याओं का समाधान आपसी वार्तालाप से निकालें. जोखिम पूर्ण कार्य में रुचि ना लें. चोट लगने की आशंका है. 
    उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
    भाग्यशाली रंग- गुलाबी
    भाग्यशाली अंक- 9

    मीन राशि 11 अक्तूबर 2026

    आप किसी मुश्किल कार्य को अपनी मेहनत से हासिल कर लेंगे. विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विषयों पर भी ध्यान दें. अधिकतर व्यवसायिक कार्य निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे. परंतु अपनी किसी भी सूचना को दूसरों के साथ शेयर ना करें. प्रेम संबंधों को जल्दी ही विवाह में परिणीत होने के अवसर प्राप्त होंगे. खानपान के प्रति लापरवाही की वजह से पेट खराब करेगा. 
    उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं.
    भाग्यशाली रंग- पीला
    भाग्यशाली अंक- 2

    (Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Rashifal