भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /Aaj Ka Rashifal 10 October: आज पितृ अमावस्‍या पर बना गजच्‍छाया योग, कर्क समेत 3 राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 October: आज पितृ अमावस्‍या पर बना गजच्‍छाया योग, कर्क समेत 3 राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal 10 October 2026 : आज सर्व पितृ अमावस्‍या पर पितर जाते-जाते कर्क समेत कुछ राशि वालों को सफलता का आशीर्वाद दे सकते हैं. वहीं आज बेहद शुभ माना गया गजच्‍छाया योग भी बन रहा है.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByShraddha Jain
Published: Oct 10, 2026, 04:24 AM IST|Updated: Oct 10, 2026, 04:25 AM IST
joinshare
Aaj Ka Rashifal 10 October: आज पितृ अमावस्‍या पर बना गजच्‍छाया योग, कर्क समेत 3 राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें राशिफल
Image Credit: 10 अक्‍टूबर, शनिवार का दैनिक राशिफल. (Photo: Zee News)
joinshare

Horoscope Today 10 October 2026 : पितृ अमावस्‍या पर ज्ञात-अज्ञात सारे पूर्वजों का एकसाथ स्‍मरण करके उनके लिए तर्पण किया जाता है और विदा दी जाती है. यह कार्य जब गजच्‍छाया योग जैसे अत्‍यंत शुभ योग में हो तो पितरों को कई वर्षों के संतुष्टि प्राप्‍त होती है. यह योग तब बनता है जब सूर्य अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी या अमावस्या के समय हस्त नक्षत्र में हो और चंद्रमा मघा नक्षत्र में हो. इस साल आश्विन अमावस्‍या के दिन यह संयोग बन रहा है. जानिए आज का खास दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा, देखें 10 अक्तूबर 2026 का दैनिक राशिफल.

मेष राशिफल 10 अक्तूबर 2026

आज कुछ बेहतर करने का उमंग व जोश रहेगा और आप कामयाब भी होंगे. कभी-कभी आपका अहम और गुस्सा आपके कार्य खराब कर सकता है. धैर्य और संयम बनाए रखें. नौकरी और व्यवसाय में माहौल को अनुकूल बनाने के लिए बहुत ही सूझबूझ से काम लेना होगा. पुराने मित्रों से मुलाकात खुशनुमा यादें ताजा करेगी. मौसमी परेशानियां जैसे खांसी-जुकाम, बुखार जैसी स्थिति रहेगी. 
उपाय- प्रातःकाल उगते सूर्य के दर्शन करें और कुछ समय धूप स्नान भी अवश्य करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 1

वृष राशिफल 10 अक्तूबर 2026

आपके प्रयासों से घर तथा कारोबार में व्यवस्थित माहौल रहेगा. छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की बजाए समाधान ढूंढने का प्रयास करें. प्रॉपर्टी के सेल-परचेज संबंधी व्यवसाय में अच्छी डील होने की संभावना है. युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति सजग और ईमानदार रहेंगे. योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. उपाय- जरूरतमंद लोगों को फल-दूध आदि का दान करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन राशिफल 10 अक्तूबर 2026

अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है. परंतु समय का उचित सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर है. पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. कमीशन और फाइनेंस से जुड़े कार्यों में ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना रखें. प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. स्वास्थ्य संबंधित कोई पुरानी समस्या दोबारा उठ सकती है. 
उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 5

कर्क राशिफल 10 अक्तूबर 2026

आपको कोई उपलब्धि हासिल होने वाली है. इस दौरान कुछ लाभदायक संपर्क भी बनेंगे. रिश्तों का सम्मान करना संबंधों को मजबूत बनाएगा. व्यापारी लोग रिटेल की अपेक्षा होलसेल के कार्यों में ज्यादा डील करें. तथा कोई भी लेनदेन पक्के बिल से ही करें. दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को ज्यादा तूल न दें. काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे. 
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 8     

सिंह राशिफल 10 अक्तूबर 2026

पिछले कुछ समय से जिस गतिविधि को लेकर प्रयास चल रहे थे, आज उस में सफल होंगे. युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता पाने के लिए और अधिक मेहनत करनी होगी. व्यवसायिक कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाएं तथा सोच-समझकर निर्णय लें. कोई पारिवारिक मनोरंजन और आमोद-प्रमोद का प्रोग्राम बनेगा. वायरल तथा गला खराब होने जैसी दिक्कत रहेगी. 
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें तथा बच्चों को फल-मिठाइयां आदि बांटें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 1

कन्या राशिफल 10 अक्तूबर 2026

आज आपको कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है. इसलिए व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं. अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास भी करना पड़ सकता है. काम के दबाव के कारण कभी-कभी आप स्वयं को फंसा हुआ महसूस करेंगे. पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा. कब्जियत और गैस की समस्या बढ़ सकती हैं. 
उपाय- खानपान व्यवस्थित रखें. गाय को हरी चरी खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 3

तुला राशिफल 10 अक्तूबर 2026

घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन आप के लिए वरदान साबित होगा. कभी-कभी आपका छोटी-छोटी बातों पर खीझ जाना घर के वातावरण को खराब कर सकता है. व्यवसाय में कुछ परेशानियां रहेंगी. परंतु समय अनुसार समस्याओं का समाधान भी मिल जाएगा. दांपत्य जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. नसों में दर्द व खिंचाव जैसी स्थिति महसूस रहेगी. 
उपाय- सफाई कर्मचारियों को कुछ ना कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया 
भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक राशिफल 10 अक्तूबर 2026

मीडिया अथवा मार्केटिंग से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं तथा अपने शुभचिंतकों की सलाह पर भी अवश्य अमल करें. नौकरी पेशा लोगों के ऊपर आज कुछ खास अथॉरिटी रहेगी. पारिवारिक व्यवस्था और अनुशासन बेहतर बनाने में आपका योगदान जरूरी है. पोलूशन और बदलते वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें. 
उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- आसमानी 
भाग्यशाली अंक- 6

धनु राशिफल 10 अक्तूबर 2026

आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना आपको मानसिक सुकून देगा. अपने सामान की देखभाल स्वयं करें. चोरी होने या खोने जैसी आशंका लग रही है. व्यवसाय में मार्केट में रुकी हुई पेमेंट का कुछ हिस्सा आज हासिल हो सकता है. बच्चों तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से मन प्रफुल्लित रहेगा. खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं बनी रहेंगी. 
उपाय- सुबह अपने कार्य शुरू करने से पहले मंदिर जाकर देव दर्शन जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 7

मकर राशिफल 10 अक्तूबर 2026

आज आपको अपने किसी विशेष प्रयास में सफलता मिलने वाली है. व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी. दूसरों के मामले  राय देने से बचें. कमीशन संबंधी व्यवसाय में सावधानी बरतें. छोटी सी लापरवाही भी नुकसान देगी. किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगी. मौसमी बदलाव और पॉल्यूशन  की वजह से एलर्जी की समस्या रहेगी. 
उपाय- हनुमान जी का ध्यान करें और संभव हो तो  हनुमान चालीसा के 7 पाठ भी करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज 
भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ राशिफल 10 अक्तूबर 2026

परिवार को लेकर कुछ योजनाएं बनेंगी और यह योजनाएं बहुत ही उत्तम साबित होंगी. इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना नुकसानदायक रहेगी. कारोबारी मामलों में किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्य में रुचि ना लें. वरना लेने के देने पड़ सकते है. पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा. सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति रहेगी. 
उपाय- पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- नीला 
भाग्यशाली अंक- 4

मीन राशिफल 10 अक्तूबर 2026

आज कोई बहुत बड़ी दुविधा दूर होने से मानसिक सुकून मिलेगा. रिश्तों को संभाले और वर्तमान में ही रहें. कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बनेगी. तथा तरक्की के भी अवसर प्राप्त होंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. जोड़ों के दर्द व नसों में खिंचाव की वजह से कुछ परेशान रहेंगे. सेवा कर्मचारियों के लिए चाय-बिस्कुट आदि की व्यवस्था करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद 
भाग्यशाली अंक- 3

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rashifal

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को टक्कर देने आ रहे अक्षय कुमार, 32 साल बाद सिनेमाघरों में लौटेगी कल्ट क्लासिक; बॉक्स ऑफिस पर होगा मुकाबला

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को टक्कर देने आ रहे अक्षय कुमार, 32 साल बाद सिनेमाघरों में लौटेगी कल्ट क्लासिक; बॉक्स ऑफिस पर होगा मुकाबला

    2

    केवाईसी और स्क्रीन-शेयरिंग से ठगी, बीटेक ग्रेजुएट समेत 2 गिरफ्तार, जामताड़ा के साइबर गिरोह का भंडाफोड़

    3

    लिफाफे में पार्टी की पर्ची और 61 का जादुई आंकड़ा: भारत से कितना अलग है इजरायल का चुनाव, समझिए सरकार बनने का पूरा गणित

    4

    कौन हैं ओम प्रकाश बिश्नोई? जिनके सोशल मीडिया पर 21 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स पर पंचायत चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट

    5

    रतलाम में कलेक्टर से शिकायत करने 22KM पैदल चले स्टूडेंट्स, बस में बैठाने रास्तेभर मनाते रहे अफसर

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.