मीन राशिफल अक्टूबर 2026: मीन राशि पर साढ़ेसाती का साया, पर अक्टूबर में शनि नहीं बिगाड़ेंगे खेल! जानें कौन करेगा रक्षा?
Meen Masik Rashifal October 2026 : मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का सबसे मुश्किल माना गया दूसरा चरण चल रहा है. जो कई तरह से कष्ट देता है लेकिन अक्टूबर में मीन राशि वालों को मुश्किलों से बचाने सबसे बड़ा ग्रह आ रहा है. जानिए मीन राशि का अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल.
Pisces Monthly Horoscope October 2026 : मीन राशि वालों के लिए अक्टूबर में रोचक स्थिति बन रही है. शनि आपकी ही राशि में हैं, जिससे साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है. वहीं आपके राशि स्वामी गुरु ग्रह इस समय उच्च के हैं और नीच के मंगल के साथ जाकर बैठे हैं. गुरु और मंगल आपकी राशि से पांचवे भाव हैं, जो आपको शुद्ध बुद्धि देंगे, यानी कि आप गलत काम करने से बचेंगे. गुरु सबसे बड़े ग्रह हैं और ज्ञान, धर्म, सुख के कारक हैं. वहीं सूर्य 17 अक्टूबर तक सप्तम भाव में रहेंगे. शुक्र और बुध की युति आपकी राशि से अष्टम भाव में है जो मिश्रित फल देगी.
मीन करियर राशिफल अक्टूबर 2026 : गुरु की कृपा से नौकरी-व्यापार में स्थिति ठीक रह सकती है. दरअसल, नीच का मंगल बुद्धि भ्रष्ट कर देता है और गलत काम की ओर ले जाता है. लेकिन उसके साथ गुरु का होना आपको सही रास्ते से नहीं भटकाएगा. लिहाजा कह सकते हैं कि अक्टूबर में गुरु आपके रक्षक की भूमिका में होंगे. जो आपको दिशा देंगे. इस कारण आप सही फैसले ले पाएंगे. आप सही से सोच-विचार कर पाएंगे. स्थितियों का अच्छे से विश्लेषण कर पाएंगे और बुद्धि-विवेक से फैसले लेंगे.
अक्टूबर में आप नौकरी-व्यापार हो या अन्य मामला आप जल्दबाजी नहीं करेंगे, न ही किसी के गलत इन्फ्लुएंस में आकर गलत काम करेंगे. इस समय आप अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता की दम पर आगे बढ़ेंगे.
(यह भी पढ़ें: मेष और मकर वालों के लिए अक्टूबर लाएगा बड़ा बदलाव, रिश्ते-करियर पर लेने होंगे अहम फैसले!)
मीन आर्थिक राशिफल - धन के मामलों में भी गुरु आपको राह बताएंगे और जोखिम भरा निवेश करने से रोकेंगे. इससे आपका बजट संभला रहेगा.
मीन फैमिली राशिफल - अक्टूबर में घर में भी स्थितियां सामान्य रहेंगी. शनि ऐसा कोई उत्पात नहीं करेंगे, जिसका बुरा असर आपके निजी जीवन पर पड़े. कह सकते हैं कि इस माह शनि गुरु के ही घर मीन में बैठकर कंट्रोल में रहेंगे. जिसके कारण ऐसा कोई गड़बड़झाला नहीं करेंगे जिससे नुकसान हो.
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)