SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

2027 के 'राजा' होंगे चंद्रमा, इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए होगा 'गोल्डन ईयर', मिलेगा प्रॉपर्टी-पैसा

साल 2027 शुरू होने वाला है और भविष्‍यफल चेक करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. आने वाला साल किन बर्थडेट वालों के लिए गोल्‍डन ईयर साबित हो सकता है, जानिए.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 26, 2026, 10:31 IST | Updated: Nov 26, 2026, 10:36 IST
Image Credit: साल 2027 न्‍यूमेरोलॉजी के अनुसार मूलांक 2 समेत 4 मूलांकों के लिए अच्‍छा साबित हो सकता है. (Photo:AI)
Join

हर साल पर किसी न किसी ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है. अंक ज्‍योतिष के अनुसार साल 2027 के स्वामी चंद्रमा हैं, क्योंकि साल 2027 का जोड़ 2 (2 + 0 + 2 + 7 = 11, 1+1=2) आता है और अंक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. चंद्रमा मन, मां और भावनाओं के कारक हैं, इनकी प्रवृत्ति शीतलता देने की है. आने वाला साल न्‍यूमेरोलॉजी (अंक ज्‍योतिष) के अनुसार, कुछ खास तारीखों में जन्‍मे लोगों के लिए विशेष शुभ साबित हो सकता है. न्‍यूमेरोलॉजिस्‍ट दिलीप गुप्‍ता कहते हैं कि इन लोगों को साल 2027 में धन-संपत्ति मिलने, रिश्‍ते मजबूत होने और करियर में तरक्‍की मिलने के संकेत मिल रहे हैं.  

मूलांक 2 को सबसे ज्‍यादा लाभ

चूंकि इस साल का अंक 2 है, इसलिए मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्‍मे लोग) वाले लोगों को सबसे ज्‍यादा लाभ मिलने की संभावना कई ज्‍योतिषाचार्यों और अंक ज्‍योतिष विशेषज्ञों द्वारा जताई जा रही है. खासतौर पर मूलांक 2 के वो लोग जो कला, संगीत, मीडिया, लेखन या किसी ऐसे ही क्रिएटिव फील्‍ड से जुड़े हैं, उन्‍हें इस साल बड़ी सफलता या पहचान मिल सकती है. धन और मान-सम्‍मान बढ़ेगा. आपके रिश्‍तों में भी बेहतरी आएगी.

इन मूलांक वालों को भी तगड़ा लाभ

मूलांक 2 के अलावा भी कुछ ऐसे मूलांक हैं, जिनके जातकों को साल 2027 में बंपर लाभ होने की संभावना है. ये मूलांक हैं -

मूलांक 1 वालों के लिए साल 2027

जिन लोगों का जन्‍म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 के स्‍वामी सूर्य हैं. अंक ज्‍योतिष के अनुसार सूर्य और चंद्रमा के बीच परम मित्रता का भाव है. इसलिए चंद्रमा का साल 2027 मूलांक 1 वालों को तरक्‍की करने के नए-नए मौके देगा. नौकरी कर रहे हैं तो प्रमोशन मिलने के पूरे चांस हैं, लीडरशिप रोल में आ सकते हैं. कारोबार में हैं तो आपका बिजनेस इस साल खूब चमकेगा, फलेगा-फूलेगा.

मूलांक 5 वालों के लिए साल 2027

किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 5 होता है. मूलांक 5 के स्‍वामी बुध भी चंद्रमा के परम मित्र ग्रह हैं. साल 2027 में मूलांक 5 को आर्थिक मजबूती मिलेगी. आप नई स्किल्‍स सीख सकते हैं या कोई कोर्स कर सकते हैं, जो करियर-बिजनेस में बहुत लाभ देगा. कुल मिलाकर ये साल आपके लिए नॉलेज और बैंक बैलेंस बढ़ाने वाला है.

मूलांक 6 वालों के लिए साल 2027

जिन लोगों का जन्‍म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होगा. मूलांक 6 के स्‍वामी शुक्र और चंद्रमा के बीच तटस्‍थता का भाव है, यानी कि न मित्र हैं, न शत्रु. अंक ज्‍योतिष की गणना के अनुसार मूलांक 6 वालों के लिए साल 2027 प्रॉपर्टी से लाभ देगा. आप प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, वो भी बहुत अच्‍छी कीमत में. इसके अलावा जो लोग सिंगल हैं, उनकी शादी हो सकती है. खासतौर पर लव मैरिज के लिए साल अच्‍छा है. इसके अलावा जॉब में प्रमोशन होने या ऊंचा पद मिलने की भी संभावना है. 

इन मूलांकों के लिए मिला-जुला रहेगा साल

वहीं मूलांक 3, मूलांक 4, मूलांक 7, मूलांक 8 और मूलांक 9 वालों के लिए साल 2027 मिला-जुला रहेगा. यानी कि कभी हानि होगी तो कभी लाभ होगा.

(यह भी पढ़ें: बच्चे की बर्थडेट से जानें उनका छिपा टैलेंट, किस क्षेत्र में मिलेगी सबसे बड़ी सफलता) 

इन बातों का रखें ध्‍यान

यहां एक बात मूलांक 1 से मूलांक 9 तक सभी के लिए समझनी जरूरी है कि चंद्रमा की गति सबसे तेज होती है और वे व्‍यक्ति को इमोशनल भी बनाते हैं. लिहाजा साल 2027 में भावनाओं में बहकर फैसले लेने या जल्‍दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचें.

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और अंक ज्योतिष की गणनाओं पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES