Capricorn Horoscope (October 2026): मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, करेंगे नौकरी से जुड़ी यात्राएं! पढ़ें मासिक राशिफल
Makar Masik Rashifal October 2026: मकर राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और नौकरी व व्यापार से जुड़ी यात्राएं करने का मौका भी मिल सकता है.
Capricorn Monthly Horoscope October 2026: मकर राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना शुभ सिद्ध होने वाला है. मकर राशि से ग्रहों की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी है. बृहस्पति और मंगल मकर राशि से सप्तम भाव में है. यहां पर मंगल नीच स्थिति में है लेकिन बृहस्पति उच्च भाव में है. इस युति के कारण मंगल का जो नीच का प्रभाव है वो काफी हद तक कम हो गया है. इसके अलावा दशम भाव में शुक्र और बुध की युति है. दशम भाव कर्म का स्थान होता है और वहां पर यह स्थिति बहुत अच्छी है. इसके अलावा बाकी ग्रहों की स्थिति भी अच्छी है. शनि भी तृतीय भाव में अच्छी स्थिति में है और सूर्य भी नवम भाव में अच्छी स्थिति में है. वहां से यह दशम भाव में 17 अक्टूबर को जाएगा. कुल मिलाकर मकर राशि के लिए ग्रहों की स्थिति इस महीने अच्छी रहने वाली है.
जातकों की दिनचर्या अच्छी रहेगी. बहुत सारे काम जो किसी कारण नहीं कर पा रहे थे या उनके प्रति उतना उत्साह नहीं था तो इस माह ऐसे कामों के लिए उत्साह बढ़ेगा. आप जो मेहनत करेंगे उसके परिणाम भी आपको मिलेंगे. आपके महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ संपर्क बनेंगे जिनसे आपको बहुत लाभ होगा. ऐसे लोगों के साथ अगर आप कोई पार्टनरशिप करना चाहते हैं, कोई एसोसिएशन बनाना चाहते हैं, कोई योजना बनाना चाहते हैं, मिलकर काम करना चाहते हैं या और किसी योजना पर काम करना चाहते हैं तो स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. इससे आपको वर्तमान में लाभ तो होगा, इसके साथ ही भविष्य में भी इससे लाभ होगा. इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.
मकर करियर राशिफल अक्टूबर 2026: शुक्र और बुध की स्थिति दशम भाव में है. जिसका मतलब है कि आपके राज्य से जुड़े कार्य पूरे होंगे. नौकरी मिल सकती है, व्यवसाय शुरू हो सकता है. नौकरी में अगर कोई डिस्प्यूट हो या आपके क्लाइंट के साथ कोई इशू हो तो उसे सुलझाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है. जिम्मेदारी पूरी करने के परिणाम स्वरूप आपका प्रमोशन भी हो सकता है. आपको अच्छी पोस्टिंग मिल सकती है और आपके कार्यस्थल पर बहुत ही बढ़िया माहौल बन सकता है. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और इसके लिए कोशिश कर रहे है तो आपकी कोशिश पूरी होगी. इंटरव्यू में जा रहे हैं या कोई एग्जाम चल रहा है तो उसके परिणाम बहुत ही अच्छे रहेंगे. इच्छा अनुसार परिणाम मिलेंगे. व्यापार कर रहे हैं को बढ़ोतरी होगी और नया व्यापार शुरू करने के लिए भी समय अच्छा है.
मकर एजुकेशन राशिफल अक्टूबर 2026: अगर आप स्टूडेंट हैं तो इस महीने पढ़ाई-लिखाई अच्छी हो सकती है. आपकी कोशिशों में एक सार्थकता देखने को मिलेगी. आपकी कोशिशें उम्दा और सिस्टमेटिक होंगी. बहुत ही क्रिएटिव तरीके से आप अपने काम को पूरा करेंगे.
मकर यात्रा राशिफल अक्टूबर 2026: व्यापार से जुड़ी यात्राएं भी इस महीने करेंगे. नौकरी से संबंधित यात्राएं भी करेंगे और जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में हैं या कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो उनके लिए यह समय विशेष रूप से अच्छा है. इसमें आपको उम्मीद के अनुसार सफलता प्राप्त होगी. यह महीना आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहने वाला है.
इस महीने आप बहुत ही बढ़िया तरीके से अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. कार्यों में आपकी रुचि भी बढ़ेगी. इस महीने आप व्यस्त रहेंगे. लेकिन यह व्यस्तता काफी मीनिंगफुल होगी और इसके परिणाम भी आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेंगे.
(डिस्क्लेमर- राशिफल- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)