SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मेष दिसंबर 2026 मासिक राशिफल: साढ़ेसाती में भी शनि-राहु होंगे मेहरबान, मिलेंगे प्रमोशन के मौके

मेष राशि दिसंबर 2026 राशिफल: मेष राशि वालों के लिए दिसंबर महीना जॉब में प्रमोशन और कारोबार में बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है. जानिए बाकी मामलों में भी ग्रह क्‍या संकेत दे रहे हैं.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Nov 27, 2026, 07:31 IST | Updated: Nov 27, 2026, 07:39 IST
Image Credit: मेष राशि का दिसंबर महीने का करियर, बिजनेस, मनी, ट्रैवल और लव राशिफल 2026. (Photo: Zee News)
Join

दिसंबर में कई ग्रह अपनी स्थिति में बदलाव कर रहे हैं, जिनका असर मेष राशि वालों पर होगा. बदलाव की शुरुआत महीने की शुरुआत से ही होगी. सबसे पहले 2 दिसंबर 2026 को वृश्चिक में आ जाएंगे, इसके बाद 5 दिसंबर 2026 को राहु और केतु गोचर करेंगे. 11 दिसंबर को शनि आपकी ही राशि में मार्गी हो जाएंगे और 13 दिसंबर को गुरु सिंह राशि में वक्री होंगे. इनमें से राहु गोचर और शनि की सीधी चाल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. पढ़ें मेष राशि का मासिक राशिफल दिसंबर 2026.

मेष करियर राशिफल दिसंबर 2026: 15 दिसंबर तक का समय आपके लिए बहुत अच्‍छा है. आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. आपकी नौकरी में बहुत अच्छी स्थितियां बनेंगी. व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे. अगर आपने नई जॉब के लिए कहीं अप्लाई किया हुआ है और उसका परिणाम आने वाला है तो परिणाम आपके पक्ष में रहेगा. आपका सम्मान बढ़ेगा. अधिकारियों और सहयोगियों के साथ आपका तालमेल बहुत बढ़िया रहेगा. बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण पद या कोई जिम्मेदारी वाला काम दे सकते हैं. जो भी काम आपको सौंपा जाएगा, आप उसे बहुत बढ़िया तरीके से पूरा करेंगे. आपके मन में एक उत्साह रहगा.

मेष बिजनेस राशिफल दिसंबर 2026: अगर आप एंटरप्रेन्योर हैं यानी स्वयं का काम करते हैं तो आप देखेंगे कि आपकी जिज्ञासा बढ़ गई है. आपका कॉन्फिडेंस बढ़ गया है और आपके पास जो नए प्रोजेक्ट है उनको आप लागू करना चाहेंगे. यह काम आप बहुत बढ़िया से पूरा कर पाएंगे. 13 दिसंबर को गुरु के वक्री होते ही आपकी क्रिएटिविटी में इजाफा होगा. आप बहुत बढ़िया से अपने कामों को कर पाएंगे. जो लोग लेखन साहित्य कला संगीत सिनेमा आदि से संबंध रखते हैं उनके लिए तो समय बहुत ही बेहतरीन है. आप अपनी विचारधारा या आइडियाज को अच्‍छे से और आसानी से आगे बढ़ा पाएंगे. वहीं स्‍पोर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए भी समय बहुत अच्‍छा है. ऐसे ऐस्‍ट्रोलॉजर जो टेलीविजन से जुड़ा काम करते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है. यानी कि इस समय में आपका वर्चस्‍व बढ़ेगा, आपका कॉन्फिडेंस और क्रिएटिविटी बढ़ेगी. लोग आपके प्रयासों की सराहना करेंगे.

मेष मनी राशिफल दिसंबर 2026: 16 दिसंबर के बाद सूर्य का धनु राशि में प्रवेश आपके लिए धन-संपत्ति के मामले में बहुत अच्‍छा रह सकता है. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. अगर आप जमीन जायदाद खरीदना चाहते हैं उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी. वाहन या अन्‍य कोई महंगी चीज भी खरीद सकते हैं. साथ ही आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी होने के संकेत दिख रहे हैं.

मेष लव रिलेशनशिप राशिफल दिसंबर 2026: इस महीने कोई नया लव अफेयर शुरू हो सकता है, जो बाद में शादी तक भी पहुंच सकता है. तो समय अच्छा है. आपको इसका उपयोग करना चाहिए.

मेष ट्रैवल राशिफल दिसंबर 2026: यात्राओं का सिलसिला बना रहेगा. देश विदेश में जाने का मौका मिलेगा. कोई ऐसा कार्य बनने की पूरी-पूरी संभावना है जिसकी आपको कम उम्मीद हो.

मेष राशि पर साढ़ेसाती का असर: मेष राशि वालों के लिए 11 दिसंबर से शनि की चाल में हो रहा बदलाव काफी अच्‍छा रहेगा. मेष राशि पर इस समय शनि की साढ़ेसाती चल रही है, लेकिन मार्गी शनि आपको ज्‍यादा तंग नहीं करेंगे. लिहाजा आपको घबराने की जरूरत नहीं है.

(यह भी पढ़ें: साल 2027 में इस राशि पर शुरू होगी साढ़ेसाती, 3 अन्य राशियों पर भी रहेगा शनि का कड़ा पहरा) 

(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES