SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aquarius Horoscope (October 2026): अक्टूबर में कुंभ राशि वालों का भाग्य देगा साथ, पर सफलता के लिए करना होगा ये काम!

Kumbh Masik Rashifal October 2026 : कुंभ राशि वालों को अक्‍टूबर में भाग्‍य का साथ मिलेगा, लेकिन महीने के दूसरे हिस्‍से में. साथ ही उन्‍हें कुछ बातों का ध्‍यान भी रखना होगा. पढ़ें कुंभ अक्‍टूबर 2026 मासिक राशिफल.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Sep 29, 2026, 08:30 PM IST | Updated: Sep 29, 2026, 08:36 PM IST
Image Credit: कुंभ का अक्‍टूबर 2026 का करियर, आर्थिक, एजुकेशन और फैमिली मासिक राशिफल. (Photo: Zee News)
Join

Aquarius Monthly Horoscope October 2026 : अक्टूबर महीने में कुंभ राशि वालों के लिए बुध, शुक्र और सूर्य की स्थिति बहुत अच्छी है. शनि की साढ़ेसाती भी उतार पर है. ऐसे में मामला मिला-जुला रहेगा. आप लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा, लेकिन तभी जब आप कर्म पूरी मेहनत से करेंगे.

वहीं गुरु और मंगल आपकी राशि से छठे भाव में चल रहे हैं. यह बहुत अच्छी स्थिति नहीं है. लेकिन गुरु अभी अतिचारी हैं और वो जल्‍द ही सातवे भाव में आएगा जो आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा. जानिए कुंभ राशि वालों के लिए अक्‍टूबर महीना कैसा रहेगा, पढ़ें कुंभ राशिफल अक्‍टूबर 2026.

कुंभ करियर राशिफल अक्‍टूबर 2026 : आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा. बल्कि यूं कहें कि री-इन्‍वेन्‍ट होगा. आप अपने अंदर उस खोए हुए आत्‍मविश्‍वास को जगाएंगे जो आपको सफलता देगा. बीते समय में जो समस्‍याएं थीं, वो अब दूर हो सकती हैं. आपका साहस और आत्‍मविश्‍वास उनसे निपटने में मदद करेगा.

बिजनेस की बात करें तो जो लोग किसी पार्टनरशिप में एंटर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसमें अब तक कोई समस्‍या आ रही थी तो अब दूर हो जाएगी. आपके काम तेजी से और आसानी से पूरे हो जाएंगे. जिन लोगों से मिलने के लिए आप कोशिशें कर रहे थे अब उनसे आसानी से मुलाकात हो जाएगी. कुल मिलाकर डील आदि फाइनल हो सकती हैं.

(यह भी पढ़ें: मेष और मकर वालों के लिए अक्टूबर लाएगा बड़ा बदलाव, रिश्ते-करियर पर लेने होंगे अहम फैसले!) 

कुंभ मनी राशिफल अक्‍टूबर 2026 : हो सकता है कि अक्‍टूबर के पहले 15 दिन में आपको कुछ फायनेंशियल दिक्‍कतें आएं, लेकिन कहीं न कहीं से पैसे का इंतजाम हो जाएगा और सब ठीक हो जाएगा. वहीं अक्‍टूबर का दूसरा हिस्‍सा आर्थिक मामले में ठीक रहेगा.

कुंभ एजुकेशन राशिफल अक्‍टूबर 2026 : जो स्टूडेंट एग्जाम दे रहे हैं, इंटरव्यू दे रहे हैं या किसी कंपटीशन में हिस्‍सा ले रहे हैं, उन्‍हें अपनी कोशिशों को और ज्‍यादा बढ़ाने की जरूरत है. आपको यह समझना पड़ेगा कि सफलता के लिए अभी जो आप कोशिशें कर रहे हैं वो काफी नहीं है. यदि आप यह बात समझकर अपने प्रयास बढ़ा लेंगे तो बाद में दुखी नहीं होंगे, पछतावा नहीं करेंगे. भले ही इसके लिए मन मारना पड़े लेकिन मेहनत कीजिए.

कुंभ फैमिली राशिफल अक्‍टूबर 2026 : परिवार में भी स्थितियां सामान्‍य नजर आ रही हैं. महीने के दूसरे हिस्‍से में घर का माहौल और बेहतर हो सकता है.

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES