कड़क मिजाज, घमंडी या घर को स्वर्ग बनाने वाली...कैसी पत्नी बनती है किस राशि की लड़की?
ज्योतिष में राशियों के आधार पर पर्सनालिटी के कई पहलू बताए जाते हैं. आज हम महिलाओं के बारे में जानते हैं कि राशि के अनुसार लड़की में पत्नी बनने की किस तरह खूबियां या चुनौतियां हो सकती हैं.
शादी में पति-पत्नी दोनों का बराबर योगदान जरूरी होता है. साथ ही प्यार, सम्मान के साथ-साथ रिश्ता निभाने के लिए कुछ खूबियों का होना उन्हें सुखी जीवन देता है. लेकिन ईगो, जिद, दूसरे की बात न समझने जैसी समस्याएं रिश्ता बिगाड़ देती हैं. ज्योतिष की मदद से आज हम राशि के आधार पर इन्हीं खूबियों और खामियों की बात करते हैं.
साथ ही जानने की कोशिश करते हैं कि किस राशि वाली लड़की में पत्नी का रिश्ता अच्छी तरह निभाने की क्या खूबी होती है और कौन-सा मुद्दा लाइफ पार्टनर के साथ उसके रिश्ते के लिए चुनौतीपूर्ण बन सकता है.
1. मेष राशि
मेष राशि की लड़कियां तेज मिजाज वाली और साहसी होती हैं. हर हाल में पति का साथ देती हैं. लेकिन वे गुस्से में बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया देती हैं और रिश्ता बिगाड़ लेती हैं. ये जिद्दी भी होती हैं. हालांकि इन्हें गुस्सा जल्दी आता है और जल्दी चला भी जाता है.
टिप - बोलने से पहले थोड़ा सोचें, सामने वाली की बात भी सुनें.
2. वृषभ राशि
वृष राशि वाली लड़कियां अपने परिवार को बहुत प्रेम करती हैं, उनका ख्याल रखती हैं. वे सुख-सुविधाओं को ज्यादा महत्व देती हैं, और खर्चीली होती हैं. इन लड़कियों को बदलाव स्वीकार करने में समय लगता है. वे अपनी पसंद पर टिकी रहती हैं. हालांकि घर बसाने की खूबी इनमें होती है.
टिप - देख कर खर्च करें. धैर्य रखें.
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि वाली लड़कियां बातों से दिल जीतने वाली, हंसमुख और मिलनसार होती हैं. लेकिन वे कई बार बोल-बोल सामने वाले को परेशान कर देती हैं. साथ ही खुद भी उलझ जाती हैं.
टिप - थोड़ा कम बोलने की कोशिश करें.
4. कर्क राशि
कर्क राशि वाली लड़कियां अच्छी पत्नी बनती हैं. वे अपनों का ख्याल रखने वाली, उनसे प्यार करने वाली होती हैं, लेकिन छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेती हैं और परेशान हो जाती हैं.
टिप - रिश्तों को निभाने में संतुलन रखें.
5. सिंह राशि
सिंह राशि वाली लड़कियां बेहद आत्मविश्वासी और सेल्फ रिस्पेक्ट वाली होती हैं. कोई उनकी तारीफ न करे या अनदेखी करे, उनसे बर्दाश्त नहीं होता है. घमंड और जिद में आकर पार्टनर को हर्ट कर सकती हैं.
6. कन्या राशि
कन्या राशि वाली लड़कियां बुद्धिमान होती हैं और हर काम योजना बनाकर करती हैं, लेकिन उस स्तर की मेहनत नहीं कर पाती हैं. इसलिए लोगों को वे आलसी लग सकती हैं. लेकिन जब काम करती हैं तो बहुत अच्छे से करती हैं.
7. तुला राशि
तुला राशि वाली लड़कियां संतुलित व्यवहार वाली होती हैं. वे विवाद में पड़ना पसंद नहीं करती हैं और घर में शांति बनाए रखने की कोशिश करती हैं. इस चक्कर में बातें दबा लेती हैं या फैसले टाल देती हैं.
8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाली लड़कियां मजबूत इच्छी सकती वाली होती हैं. लेकिन इनमें शक करने की आदत होती है. थोड़ी इन्सिक्योर भी होती हैं. इसलिए पति पर कंट्रोल रखना चाहती हैं. अक्सर बैठे-बैठे समय बर्बाद कर देती हैं.
(यह भी पढ़ें: नौकरी की किच-किच से परेशान, अपना बिजनेस करने का है इरादा? बर्थडेट से जानें कितनी है आपकी रिस्क लेने की क्षमता)
9. धनु राशि
धनु राशि वाली लड़कियां आजादी पसंद और खुली सोच वाली होती हैं. उन्हें रोक-टोक पसंद नहीं होती है. मन न हो तो जरूरी काम भी छोड़ देती हैं. उन्हें हर समय पति का अटेंशन चाहिए होता है. लेकिन अपने लिए भी समय निकालती हैं.
10. मकर राशि
मकर राशि वाली लड़कियां जिम्मेदार और अपने लक्ष्य पर टिकी रहने वाली होती हैं. हालांकि कभी-कभी वे अपनी बात नहीं कह पाती हैं और लोग उन्हें घमंडी समझ बैठते हैं. वे अपने काम से काम रखती हैं.
11. कुंभ राशि
कुंभ राशि वाली लड़कियां अपने नियमों पर चलना पसंद करती हैं. उन्हें अपने लिए स्पेस चाहिए होता है, रिश्ते में बराबरी पसंद करती हैं. उनके अपने विचार होते हैं और चीजों को नए नजरिए से देखने की काबिलियत होती है.
12. मीन राशि
मीन राशि वाली लड़कियां सेंसेटिव और रोमांटिक होती हैं. साथ ही जिम्मेदारी निभाने वाली होती हैं. वे दूसरों का ख्याल रखने के साथ-साथ अपनी जरूरतों को भी महत्व देती हैं.
(Disclaimer: यह लेख पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. किसी व्यक्ति का स्वभाव केवल उसकी राशि से तय नहीं किया जा सकता. वास्तविक व्यक्तित्व, वैवाहिक संबंध और व्यवहार पर परवरिश, अनुभव, परिस्थितियों तथा आपसी संवाद का भी प्रभाव पड़ता है.)