भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /एस्ट्रोलॉजी
  • /वीकली न्‍यूमेरोलॉजी: जोरदार होगी सप्‍ताह की शुरुआत, अकड़-गुस्‍से से तौबा करें मूलांक 9 वाले, बर्थडेट से अपना साप्‍ताहिक भविष्‍यफल

वीकली न्‍यूमेरोलॉजी: जोरदार होगी सप्‍ताह की शुरुआत, अकड़-गुस्‍से से तौबा करें मूलांक 9 वाले, बर्थडेट से अपना साप्‍ताहिक भविष्‍यफल

अक्‍टूबर का आखिरी हफ्ता जोरदार रहने वाला है. 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 के बीच कुछ जन्‍मतारीख वाले लोगों को बड़ा लाभ होने के योग बन रहे हैं. पेशेवर जिंदगी में नए आयाम हासिल करेंगे. बर्थडेट के अनुसार जानें अपना साप्‍ताहिक अंक ज्‍योतिष.

Written ByShraddha Jain
Published: Oct 26, 2026, 05:45 AM IST|Updated: Oct 26, 2026, 05:50 AM IST
joinshare
वीकली न्‍यूमेरोलॉजी: जोरदार होगी सप्‍ताह की शुरुआत, अकड़-गुस्‍से से तौबा करें मूलांक 9 वाले, बर्थडेट से अपना साप्‍ताहिक भविष्‍यफल
Image Credit: साप्‍ताहिक अंक ज्‍योतिष 26 अक्‍टूबर से 1 नवंबर 2026. (Photo: AI)

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

इस हफ्ते मूलांक 1 वालों को करियर में उन्‍नति के बड़े मौके मिल सकते हैं. वहीं मूलांक 2 वाले कारोबारी लोगों को बिजनेस पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है. मूलांक 5 वाले नेटवर्किंग से शानदार फायदा कमा सकते हैं. वहीं मूलांक 9 वाले गुस्‍से और अकड़ से दूर रहें, वरना अपने हाथ से अपना नुकसान करा लेंगे. पढ़ें मूलांक 1 से मूलांक 9 का साप्‍ताहिक अंक ज्‍योतिष 26 अक्‍टूबर से 1 नवंबर 2026.

मूलांक 1 (जन्म तिथि: 1, 10, 19 या 28)

मूलांक 1 वालों को स्‍वामी ग्रह सूर्य का प्रभाव नौकरी-व्‍यापार में शानदार मौके देगा. अब तक जो बाधाएं थीं वे दूर होंगी. आपकी कोई बात दोस्‍त को बुरी लग सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें.

मूलांक 2 (जन्म तिथि: 2, 11, 20 या 29)

मूलांक 2 वालों को चंद्रमा इस सप्‍ताह मन की शांति देंगे. लेकिन जरूरत से ज्‍यादा इमोशनल होकर अपना काम न बिगाड़ लें. कुछ लोग लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर की छोटी सी बात से दुखी हो सकते हैं. यपार्टनरशिप में काम करने वालों की इस सप्‍ताह बड़ी डील हो सकती है.

मूलांक 3 (जन्म तिथि: 3, 12, 21 या 30)

मूलांक 3 वाले लोगों के इस हफ्ते अपने बातचीत के हुनर से फायदा कमाएंगे. कुछ लोग नया काम शुरू कर सकते हैं. समय पर सोएं और खाएं. साथ ही पूरे समय दूसरों को सलाह देने की बजाय उनकी बात भी सुनें. वरना आपका इंप्रेशन खराब हो सकता है.

मूलांक 4 (जन्म तिथि: 4, 13, 22 या 31)

मूलांक 4 वाले अपने मूडी स्‍वभाव को कंट्रोल करें और जरूरी काम निपटाएं. खासतौर पर जरूरी पेपरवर्क पूरा करें. छोटी बात की भी अनदेखी करना इस समय भारी पड़ सकता है. सेहत अच्‍छी रहेगी. पुराने इंवेस्‍टमेंट प्‍लान्‍स पर एक बार नजर डालें, हो सकता है आपको किसी नई स्‍कीम में पैसा लगाने से ज्‍यादा रिटर्न मिल जाए.

(यह भी पढ़ें: गुरु का गोचर और त्योहार, काम, खर्च का ट्रिपल प्रेशर! सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह) 

मूलांक 5 (जन्म तिथि: 5, 14 या 23)

मूलांक 5 वाले लोग नेटवर्किंग से शानदार नाम और पैसा कमा सकते हैं. आप ऐसी डील फाइनल कर सकते हैं, जो भविष्‍य में बड़ा लाभ देंगी. देर रात तक जागने और पूरे टाइम स्‍क्रीन पर आंखें गड़ाए रखने की आदत इस सप्‍ताह माइग्रेन का दर्द बढ़ा सकती है. कुछ लोग यात्रा पर जा सकते हैं.

मूलांक 6 (जन्म तिथि: 6, 15 या 24)

मूलांक 6 वाले दिवाली से पहले की तैयारी में व्‍यस्‍त रह सकते हैं. रेनोवेशन, डेकोरेशन और शॉपिंग पर काफी खर्च करेंगे. लेकिन आपने इसके लिए यदि पहले से बजट बनाकर रखा है तो कोई समस्‍या नहीं होगी. पार्टनर से सिर्फ शिकायतें न करें, प्‍यार से भी बात करें.

मूलांक 7 (जन्म तिथि: 7, 16 या 25)

मूलांक 7 वाले लोग अपनी प्‍लानिंग के अनुसार काम करने के लिए कमर कस लें. इसके लिए आपको नई स्किल सीखना पड़े तो सीखें. पार्टनर पर शक करने की बजाय उससे सीधे बात करें, वरना रिश्‍ते बिगड़ सकते हैं. इसका बुरा असर आपकी मानसिक सेहत पर पड़ सकता है.

मूलांक 8 (जन्म तिथि: 8, 17 या 26)

मूलांक 8 के लोग सफलता की राह पर हैं. आपको इस सप्‍ताह अपनी मेहनत का फल मिल सकता है, जो आपको बड़ी खुशी देगा. लेकिन काम के तनाव और सफलता की खुशी में अपनी सेहत को न भूलें. दिल-दिमाग के सुकून का ख्‍याल रखें. साथ ही अपने पार्टनर को भी टाइम दें.

मूलांक 9 (जन्म तिथि: 9, 18 या 27)

मूलांक 9 वाले लोग अपने लक्ष्‍य पर काम करें, यदि आप पूरी ताकत और सकारात्‍मक सोच से जुटेंगे तो लक्ष्‍य हासिल कर लेंगे. बेफालतू क काम में समय खराब न रखें, बल्कि कंस्‍ट्रक्टिव काम करें. साथ ही छोटे-छोटे ब्रेक लेकर आराम करें. ध्‍यान रखें रिश्‍तों में गुस्‍से और अकड़ से काम नहीं चलता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष (न्यूमेरोलॉजी) पर आधारित है. मूलांक की गणना और भविष्यफल सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. इसका किसी भी वैज्ञानिक प्रमाण से कोई लेना-देना नहीं है. इसे केवल जानकारी और मनोरंजन के रूप में देखें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rashifal