App

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए घर में वास्तु अनुसार लगाएं ये सुंदर तस्वीरें, सोच में भी आएगी पॉजिटिविटी!

घर में लगीं तस्वीरें आसपास के माहौल को शुभ-अशुभ ऊर्जा से भर सकती है. ऐसे जरूरी है कि जो भी तस्वीर लगाएं सोच-समझकर ही लगाएं ताकि किसी भी तरह के वास्तु दोष या बुरे परिणामों से बच सकें.

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए घर में वास्तु अनुसार लगाएं ये सुंदर तस्वीरें, सोच में भी आएगी पॉजिटिविटी!

कई बार ऐसा होता है कि घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए तस्वीरें लगाते हैं लेकिन उससे जुड़े वास्तु नियमों का ध्यान नहीं रखते हैं. कई बार गलत दिशा या जगह पर तस्वीर लगा देते हैं तो कभी गलत तस्वीर ही लगा देते हैं. भले ही यह कोई छोटी सी बात लगती हो लेकिन इसके प्रभाव बुरे हो सकते हैं. गलत तस्वीर घर की सकारात्मकता का नाश कर सकते हैं और घर में रहने वाले लोगों के आत्मविश्वास को कम कर सकते हैं. हालांकि अगर कुछ विशेष तस्वीरों को नियम अनुसार घर की दीवार पर लगाएं तो इसके शुभ परिणाम भी जल्द ही दिख सकते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि घर की दीवारों पर ऐसी कौन सी तस्वीरें लगाएं जिससे आत्मविश्वास बढ़े और सोच में सकारात्मकता आए और कौन सी तस्वीर न लगाएं.

कौन सी तस्वीरें शुभ

ऊंचे पहाड़ की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर किसी भी काम को करने के लिए आत्मविश्वास नहीं बचा है और मन हमेशा बेचैन रहता है तो आपको अपने घर की दीवार पर ऊंचे पहाड़ की तस्वीर लगानी चाहिए. ऐसी तस्वीर को हर दिन देखने से परेशानियां दूर होती हैं और व्यक्ति अपने काम को आत्मविश्वास और मजबूत मन से पूरा करता है. ऐसे लोग अपने लक्ष्य को पाने के लिए किसी भी तरह की परेशानी से निकलने का रास्ता खोज लेते हैं.

उड़ते हुए पक्षी की तस्वीर

ड्राइंग रूम में अगर उड़ते हुए पक्षी की तस्वीर लगाएं तो जोश बढ़ता है और व्यक्ति एक लक्ष्य को पूरा कर अपने अगले लक्ष्य को पाने के लिए आगे बढ़ जाता है. ऐसी तस्वीर किसी ऐसे व्यक्ति के लिए प्रेरणा देने वाली सिद्ध हो सकती है जिसकी सोच नकारात्मक हो गई है और आत्मविश्वास बचा नहीं है. किसी नए काम की शुरुआत से पहले या घर से निकलने से पहले इस तस्वीर को देखकर निकलेंगे तो शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. ऐसी तस्वीरों को लगाने से सकारात्मकता आती है.

कौन सी तस्वीरें अशुभ

समुद्र की लहरों की तस्वीर

अगर घर में समुद्र की उठती हुई लहरों की फोटो अगर ड्राइंग रूम में लगी है तो इसे तुरंत हटा दें. वास्तु अनुसार, ऐसी तस्वीर को हर दिन देखकर मानसिक अशांति बढ़ सकती है और रिश्ते खराब हो सकते हैं. आत्मविश्वास कम हो सकता है और बना-बनाया काम बिगड़ सकता है.

डूबता हुआ जहाज, नाव या सूरज

अगर आप घर में भूल से भी कभी डूबते हुए जहाज या नाव की फोटो न लगाए. यहां तक की डूबते हुए सूर्य की फोटो लगाना भी अशुभ फलदायी होता है. इससे घर का वास्तु भी खराब होता है. इस तरह की तस्वीर लगाने से घर के सदस्य मानसिक तनाव के शिकार हो जाते हैं और उनके भीतर उत्साह व आत्मविश्वास भी भारी कमी आने लगती है.

(Disclaimer: यह जानकारी वास्तु मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है. इसकी सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More