SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सीढ़ियों के नीचे खाली जगह का सही इस्तेमाल: वास्तु के आसान उपायों से आती है सुख-शांति, जानिए नियम

इस खबर में हम घर की सीढ़ियों के नीचे कबाड़ या जूते रखना वास्तु के हिसाब से क्यों अशुभ माना जाता है ये बताएंगे. साथ ही सीढ़ियों के नीचे क्या रखना चाहिए और किन चीजों को रखने से बचना चाहिए ये भी जानेंगे.

Written By Harsh Singh
Published: Oct 15, 2026, 01:13 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 02:17 PM IST
Join

भारत में लगभग लोगों के घर में सीढ़ियों के नीचे की खाली जगह का सही इस्तेमाल नहीं किया जाता है. आपने अपने आस-पास भी देखा होगा कि लोग सीढ़ियों के नीचे की खाली जगह को लोग बेकार समझकर वहां फालतू समान रख देते हैं.

लेकिन अगर वास्तु शास्त्र की मानें तो ऐसा करना बिल्कुल गलत होता है. अगर आपके घर ऐसा हो रहा है, तो समझिए कि आपके घर में आपने नेगेटिव एनर्जी को आने का रास्ता दे दिया है.

कुछ लोगों को आपने देखा होगा कि उस जगह पर लोग अपने जूते-चप्पलों का रैक रख देते हैं. जिससे पूरे घर में वास्तु दोष का खतरा बढ़ जाता है.

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वास्तु शास्त्र में घर की सीढ़ियों के नीचे के स्थान को बहुत जरूरी माना गया है .

इसका सीधा कनेक्शन आपके घर की खुशहाली और पैसों की बढ़ोत्तरी से होता है.

सीढ़ियों के नीचे क्या-क्या रखना माना गया है शुभ?

अगर आप सीढ़ियों के नीचे खाली जगह को भरना ही चाहते हैं तो खराब सामान की जगह कुछ अच्छा भी रख सकते हैं. जिससे वास्तु की समस्या न हो.

अगर पढ़ने वाले छात्र या किताब पढ़ने का शौक रखते हैं, तो आप सीढ़ियों के एक अच्छी-सी बुकशेल्फ बनवा सकते हैं.

बुकशेल्फ बनवाने के बाद ऐसा न हो कि उसे ऐसे ही छोड़ दिया और वहां धूल जम जाए. बुकशेल्फ की सफाई बहुत जरूरी है. किताबों को ध्यान से रखें और इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी फ्लो बढ़ जाएगा.

आप एक और काम कर सकते हैं सीढ़ियों के नीचे के खाली स्थान पर अपने खूबसूरत यादों या परिवार की सुंदर-सुंदर फोटो लगा सकते हैं.

अगर उससे पूरा डेकोरेशन नहीं होता है तो आप कोई प्यारा-सा शो-पीस भी रख सकते हैं.

आप कोई हल्का समान भी रख सकते हैं. जैसे कोई एक छोटा-सा क्लोज्ड स्टोर या इन्वर्टर जैसी बिजली की चीजें भी यहां रखी जा सकती हैं.

सीढ़ियों के नीचे इन चीजों को रखने से बरसेगी कृपा

अगर अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप सीढ़ियों के नीचे कुछ छोटे और शुभ इनडोर प्लांट्स भी रख सकते हैं.

ऐसा इसलिए, क्योंकि हरियाली हमारे मन को शांति देती है और घर के वातावरण को भी शुद्ध रखती है.

अगर आप छोटे पर असरदार नियमों को फॉलो करते हैं, तो आपके घर से सारी नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाएगी.

इसके साथ ही आपके घर में खुशहाली बढ़ जाएगी और आपके परिवार में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी.

सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी न बनवाएं मंदिर

कुछ लोगों को आपने देखा होगा कि वो अपने घर में सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनवा देते हैं. वास्तु शास्त्र के हिसाब से ये सबसे गलत होता है.

ऐसा इसलिए क्योंकि सीढ़ियों के ऊपर से लोग आते-जाते रहते हैं, जिसकी वजह से ये जगह मंदिर के लिए शुद्ध नहीं मानी जाती है.

अगर आप ऐसा करते हैं, तो ये भगवान का अपमान हो सकता है. तो भूलकर भी सीढ़ियों के नीचे मंदिर नहीं बनाना चाहिए.

आपने ये भी देखा होगा कि कुछ लोग सीढ़ियों के नीचे शौचालय यानी टॉयलेट बना लेते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा होने पर परिवार के लोगों के सेहत पर बूरा असर होता है.

कबाड़ रखने से होती है हानि

सीढ़ियों के नीचे कभी भी नल, वॉश बेसिन, सिंक या वाटर फाउंटेन जैसी चीजें भी बिल्कुल नहीं लगानी चाहिए.

ऐसा इसलिए क्योंकि सीढ़ियों के ठीक नीचे पानी का बहना या इकट्ठा होना घर की खर्चे बढ़ाने का काम करता है, जिससे परिवार में पैसे की कमी हो जाती है.

इसके अलावा आपको कभी इसके नीचे कबाड़ नहीं रखना चाहिए, फिर वो चाहे कुछ भी हो. इन गलतियों की वजह से घर की तरक्की रुक जाती है.

ये भी पढ़ें: घट स्थापना में कलश पर मौली बांधना क्यों है जरूरी? जानिए इसका रहस्य

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य वास्तु मान्यताओं और लोक-विश्वासों पर आधारित है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES