सपने में बार-बार दिख रहा है पैसों से भरा पर्स तो यह कोई इत्तेफाक नहीं, जान लें क्या मिल रहे हैं गहरे संकेत?
Swapan Shastra: सपने में पैसों से भरा पर्स देखना क्या संकेत देता है? पर्स से जुड़े किस तरह के सपने शुभ संकेत देते हैं और किस तरह के सपने से अशुभ संकेत मिलता है. आइए जानें पर्स से जुड़ा कौन-सा सपना धन लाभ और तरक्की का संकेत देता है और कौन-सा सपना धन हानि का संकेत देता है.
Swapna Shastra: सोते समय लोग अनेक तरह के सपने देखते हैं जिनका कोई न कोई अर्थ भी जरूर होता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार सोते हुए व्यक्ति जब सपने देखता है तो उन सपनों के शुभ-अशुभ संकेत उसके निकट भविष्य पर भी प्रभाव डाल सकते हैं. इसी तरह सपने में पर्स देखने का भी कोई न कोई मतलब जरूर होगा. आइए जानें सपने में खाली, नया या पैसों से भरा पर्स देखना क्या शुभ-अशुभ संकेत देता है.
नया और पैसों से भरा पर्स
अगर सपने में आपको नया पर्स दिखता है जिसमें बहुत सारे पैसे भरे हैं तो यह सपना एक अति शुभ संकेत देता है. ऐसे सपने आर्थिक स्थिति के बेहतर होने की संभावनाओं को बढ़ाते हैं. व्यक्ति के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और तरक्की भी तेजी से होगी. ऐसे सपने आर्थिक स्थिति में सुधार, नए अवसरों के मिलने और धन प्राप्ति के संकेत देते हैं.
खाली पर्स देखना
अगर आपको सपने में बार-बार अपना पर्स खाली दिख रहा है तो आपको धन के मामले में संभलकर रहने की जरूरत है. ऐसे सपने संकेत देते हैं कि आपको अचानक आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है. जरूरी मौकों पर धन की कमी से लेकर बड़ी धन हानि के भी संकेत मिलते हैं.
रास्ते में पैसों से भरा पर्स देखना
सपने में अगर आपको दिखता है कि रास्ते में पैसों से भरा पर्स गिरा है और उसे आपने उठा लिया है तो इसे एक अति शुभ सपना माना जाएगा. स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, ऐसे सपने शुभ संकेत देते हैं कि आपको अचानक धन लाभ होने वाला है या अचानक ही आय के नए रास्ते आपके लिए खुलने वाले हैं.
अपने पर्स को पैसों से भरा हुआ देखना
अगर सपने में आपको बार-बार दिख रहा है कि आपका पर्स खूब सारे पैसों से भरा हुआ है तो संकेत मिलता है कि असल जिंदगी में आपके जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी. धन संबंधी मामलों में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और निकट भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
(Disclaimer- यह लेख स्वप्न शास्त्र और मान्यताओं पर आधारित है इसे अंतिम सत्य न मानें सपनों का अर्थ स्थिति पर निर्भर करता है निर्णय से पहले विद्वानों से सलाह अवश्य लें.)
और पढ़ें- खुद को बीमार या पूजा करते देखना... ऐसे सपने देते हैं गहरे संकेत, किस ओर जाएगी जीवन की दिशा? जानें