)
हम सोते हुए जो सपने देखते हैं वे केवल सपने न होकर हमारे ही अवचेतन मन की भावनाएं हो सकते हैं. कई बार ऐसा होता है कि हम सपने में खुद को अलग-अलग स्थितियों में देखते हैं. कुछ सपनों का कोई अर्थ नहीं होता लेकिन कुछ सपने गहरे आध्यात्मिक संकेतों को अपने अंदर छुपाए रखते हैं. आइए जानें खुद को सपने में अलग-अलग परिस्थितियों में देखना क्या संकेत देता है. सपने में खुद को बीमार देखने से लेकर पूजा करते देखने का क्या अर्थ है? इस बारे में भी जानेंगे.
सपने में खुद को आईने में देखना संकेत देता है कि आपको अपने भीतर की सच्चाई का सामना करना होगा, आपके अपने जीवन में आपकी भूमिका क्या है, सकारात्मक रूप से अपने जीवन को कैसे बदलें? इस बात को समझने का समय आ गया है. ऐसे सपने दिखे तो आपको अपने व्यक्तित्व का आंकलन करना चाहिए.
सपने में खुद को रोते हुए देखना संकेत देता है कि आपको अपने दबे हुए दुःख और भावनाओं को समझना होगा और उन्हें बाहर निकालकर उससे छुटकारा पाने का रास्ता निकालना होगा. सपने में रोना असल जिंदगी में जल्द ही हल्कापन महसूस होने और मानसिक तनाव के दूर होने का संकेत मिलता है. ऐसे में आपको किसी अपने को अपनी भावनाओं को साझा करना चाहिए.
सपने में खुद को मुस्कुराते हुए देखना इस बात का संकेत देता है कि जिन समस्याओं का आप सामना फिलहाल कर रहे हैं उन पर ध्यान देकर उनसे बाहर निकलने की थोड़ी और कोशिश करनी होगी. तभी राहत और सच्ची खुशी मिलेगी.
अगर आप सपने में खुद को घायल हालत में देखते हैं तो ऐसे सपने आपको संकेत दे रहे हैं कि आप अपने जीवन में अगर नकारात्मक ऊर्जा से घिरे हुए हैं, कोई शारीरिक असुविधा या स्वास्थ्य की समस्या से गुजर रहे हैं तो आपको जल्दी ही इसमें राहत मिलने वाली है.
अगर आत्मविश्वास कम हो गया है और लग रहा है कि क्षमता होने और प्रयास करने पर भी सफल नहीं हो रहे हैं तो ऐसे सपने संकेत देते हैं कि आप जल्दी अपनी शक्ति को पहचानेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे.
सपने में खुद को ध्यान या पूजा करते देखना सामान्य सपना नहीं है. सपने में मंदिर का वातावरण अगर शांत महसूस हो रहा है, आप खुद के लिए भी सुकून महसूस कर रहे हैं और भगवान के सामने बैठकर पूजा, प्रार्थना या ध्यान कर रहे हैं तो समझ लें कि जल्द ही कोई अधूरी मनोकामना पूरी होने वाली है. मानसिक तनाव दूर होने वाला या कोई बहुत बड़ी परेशानी का अंत होने वाला है.
(डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र, मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है. इसकी सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.)