SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

करवा चौथ के दिन प्यार वाले ग्रह का उदय, सालों पुरानी शादी में आएगा लव ट्विस्ट, बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा!

सुहागिनों का पर्व करवा चौथ इस साल 29 अक्‍टूबर को मनाया जाएगा और इसी दिन प्रेम, धन-समृद्धि, भौतिक सुख के कारक शुक्र का उदय हो रहा है. जो कि 5 राशि वालों की जिंदगी में प्‍यार और पैसा बढ़ा सकता है.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 27, 2026, 05:43 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 05:45 AM IST
Image Credit: शुक्र का उदय 5 राशि वालों की मैरिड लाइफ, लव लाइफ और पैसे के लिहाज से अच्‍छे संकेत दे रहे हैं. (Photo:AI)
Join

ग्रहों की चाल अक्‍टूबर के आखिर में रोचक संकेत दे रही है. 29 अक्‍टूबर 2026 को शुक्र उदय हो रहे हैं. जिसे आम बोलचाल की भाषा में शुक्र तारे का उगना भी कहते हैं. इसी दिन करवा चौथ व्रत रखा जाएगा. पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख पाने के लिए रखे जाने वाले इस व्रत के दिन शुक्र का उदय होना ज्‍योतिष की दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है. हालांकि कुछ पंचागों में शुक्र उदय की तारीख 28 अक्‍टूबर भी बताई गई है. पर कुल मिलाकर करवा चौथ के दिन शुक्र ग्रह उदित रहेंगे, जो कि शुभ संकेत है. शुक्र अपनी ही राशि तुला में उदित हो रहे हैं.

शुक्र अस्‍त में नहीं होते शुभ कार्य

शुक्र ग्रह के उदय होने के महत्‍व का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इस ग्रह के अस्‍त रहने पर सगाई, शादी, गृह प्रवेश, नए व्‍यापार की शुरुआत जैसे मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है. माना जाता है कि इस दौरान ये काम करने से कामों में सफलता नहीं मिलती है और दांपत्‍य सुख में कमी आती है.

(यह भी पढ़ें: 24 अक्टूबर से तुला राशि में 2 ग्रह वक्री, रिश्‍तों में धोखा और जेब खाली होने के योग!) 

5 राशियों की लगेगी लॉटरी! 

13 अक्‍टूबर 2026 को शुक्र अस्‍त हुए थे और अब करीब 16 दिन बाद शुक्र का उदय हो रहा है. ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता के अनुसार, इससे 5 राशि वालों को शुभ फल मिलने के योग बन रहे हैं. इन लोगों के जीवन में सुख, प्रेम, समृद्धि बढ़ने की उम्‍मीद है.

1. वृषभ राशि : किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है. आपको वर्कप्‍लेस पर नया पद या जिम्‍मेदारी मिल सकती है. आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी. पुराने निवेश से बड़ा लाभ हो सकता है. साथ ही किसी ऐसे काम में पैसा बच सकता है, जिसमें ज्‍यादा धन लगने की उम्‍मीद थी. कुछ लोगों को नई जॉब मिल सकती है. आपका एक्‍स वापसी कर सकता है.

2. मिथुन राशि : आपके जीवन में धन और सुख बढ़ सकता है. आप अच्‍छा काम करके तारीफ पा सकते हैं. वहीं कारोबारी लोग त्‍योहारी सीजन में खूब पैसा कमा सकते हैं. बिक्री जबरदस्‍त तेज रह सकती है. लव पार्टनर से प्‍यार बढ़ेगा. करवा चौथ पर तोहफा मिल सकता है.

3. धनु राशि : मैरिड लाइफ में नया रोमांच और खुशियां दस्‍तक दे सकती हैं. पार्टनर से बिना मांगे पसंदीदा तोहफा मिल सकता है. आर्थिक स्थिति अच्‍छी रहेगी. अनमैरिड लोगों की शादी तय हो सकती है.

4. मकर राशि : समय बहुत अच्‍छे संकेत दे रहा है. करियर में अब तक जो चुनौतियां थीं, वे अब दूर हो सकती हैं. मनपसंद जॉब मिल सकती है या ट्रांसफर हो सकता है. काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

5. कुंभ राशि : शुक्र उदय धन और सुख बढ़ने के संकेत दे रहे हैं. आपको इस दिवाली पार्टनर से महंगी गिफ्ट मिल सकता है या आप दोनों के उपयोग की कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं. बिजनेस में सेल अच्‍छी रहेगी. घर में कोई शुभ काम या आयोजन हो सकता है.

(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES