SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Rashifal 22 October: कुंभ राशि में चंद्र-राहु की युति करेगी तंग, कानूनी पचड़े से दूर रहें मकर राशि वाले, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal 22 October 2026 : चंद्रमा इस समय कुंभ राशि में हैं और वहां राहु के साथ युति करके ग्रहण योग बना रहे हैं. यह योग मकर, कुंभ समेत कुछ राशि वालों को परेशानियां दे सकता है. जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल 22 अक्‍टूबर 2026.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Oct 21, 2026, 03:17 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 03:23 PM IST
Image Credit: 22 अक्‍टूबर 2026, दैनिक राशिफल. (Photo:Zee News)
Join

Horoscope Today 22 October 2026 : आज पापांकुशा एकादशी है, जो पापों को नष्‍ट करने वाली एकादशी है. साथ ही पंचक का दूसरा दिन है. इस मौके पर अशुभ ग्रहण योग भी बन रहा है. वहीं सूर्य तुला राशि में बुध, शुक्र के साथ शुभ त्रिग्रही योग बना रहे हैं. इन ग्रह स्थितियों के बीच आज का दिन मेष राशि वालों के लिए काम बनाने वाला दिख रहा है. मिथुन राशि वालों से समस्‍याएं से घबराने की बजाय उन्‍हें सुलझाने की कोशिश करें. वहीं मकर राशि वाले गलती से भी किसी कानूनी मसले में न पड़ें. देखें आज का सभी राशियों का राशिफल.

मेष राशि 22 अक्तूबर 2026

जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए थे, वह आज अल्प प्रयास से ही पूरे हो जाएंगे. वाहन अथवा कोई भी मशीनरी उपकरण बहुत ही ध्यान पूर्वक इस्तेमाल करें. व्यवसाय में बदलाव संबंधी कोई निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार अवश्य करें. व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर-परिवार के साथ भी जरूर व्यतीत करें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. संतुलित आहार और दिनचर्या जरूर रखें. 
उपाय- हनुमान जी के समक्ष तिल के तेल का दीपक जलाएं और उनका ध्यान करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी 
भाग्यशाली अंक- 7

वृष राशि 22 अक्तूबर 2026

अपनी प्रतिभा और योग्यताओं को निखारने के लिए यह समय बहुत ही उचित है. पारिवारिक मामलों को लेकर घर के लोगों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. कोई भी व्यवसाय संबंधी सरकारी मामला सुलझाने में अफसरों का सहयोग मिलेगा. अपनी किसी भी समस्या को नजदीकी लोगों से शेयर करें, उचित समाधान मिलेगा. तनाव और चिंता की वजह से गैस, एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है. 
उपाय- शिव उपासना करें तथा सुगंधित जल से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन राशि 22 अक्तूबर 2026

ध्यान रखें, कि समय का सम्मान करने से ही समय भी आपका सहयोग करेगा. किसी भी समस्या को घबराने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें. नौकरी पेशा लोग सावधान रहें, क्योंकि किसी वरिष्ठ व्यक्ति या उच्च अधिकारी से विवाद हो सकता है. किसी  मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी. स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है. 
उपाय- सफाई कर्मचारियों को भोजन कराएं.
भाग्यशाली रंग- केसरिया 
भाग्यशाली अंक- 9     

कर्क राशि 22 अक्तूबर 2026

छोटी-मोटी दिक्कतों के बावजूद कार्य सिद्ध होंगे और कुछ संभावनाएं मिलेंगी. घर में बच्चों के दोस्तों व उनकी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है. कारोबार में मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए अभी उचित समय का इंतजार करें. घर का वातावरण मधुर और सुखद बना रहेगा. मौसम का नकारात्मक असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. 
उपाय- मंदिर जाकर देव दर्शन करें और यथा सामर्थ्य आराधना करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9

सिंह राशि 22 अक्तूबर 2026

आज आप अपनी किसी नई गतिविधि को लेकर उत्साहित रहेंगे. और उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा. कहीं भी बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग ना करें और ना ही कोई निर्णय लेने में जल्दबाजी करें. व्यवसाय में जोखिम पूर्ण कार्यों में समय और पैसा नष्ट ना करें, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है. प्रेम संबंध रोमांटिक रहेंगे. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परंतु जोखिम पूर्ण कार्यों को करने से बचें. 
उपाय- सूर्य उपासना करें तथा प्रातःकाल सूर्य का ताप लेना आपको स्वस्थ रखेगा.
भाग्यशाली रंग- सफेद 
भाग्यशाली अंक- 1

(यह भी पढ़ें: ग्रहण योग के साए में पंचक शुरू! मन में बढ़ेगा अनजाना डर, बेचैनी से बचने के लिए जानें उपाय) 

कन्या राशि 22 अक्तूबर 2026

विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी. भावनाओं में बहकर आप अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बात किसी के साथ शेयर ना करें. व्यवसाय में कोई भी खास काम अकेले करने की बजाए टीम वर्क बनाकर काम करना उचित होगा. प्रेम प्रसंग आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं. जोड़ों से संबंधित किसी प्रकार का दर्द बढ़ सकता है. 
उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं. 
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 4

तुला राशि 22 अक्तूबर 2026

घर के रखरखाव तथा सुख-सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन दिन व्यतीत होगा. रुके हुए कार्यों को व्यवस्थित करने में बहुत अधिक मेहनत रहेगी. कुछ खर्चे भी आएंगे. कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा. नौकरी में अधिकारियों के दबाव की वजह से अतिरिक्त कार्यभार भी संभालना पड़ेगा. वैवाहिक संबंधों में गलतफहमी को लेकर कुछ तकरार रहेगी. उचित आराम लें और अपना खानपान व्यवस्थित रखें. 
उपाय- जरूरतमंद बच्चों को फल-मिठाई आदि बांटे.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक राशि 22 अक्तूबर 2026

परिवार जनों के साथ विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श होंगे, जो कि घर और व्यवसाय दोनों के लिए ही बेहतर रहेंगे. कभी-कभी छोटी सी नकारात्मक बात पर क्रोधित हो जाना आपके बनते कार्यों को बिगाड़ेगा. व्यवसाय संबंधी नई नीतियों की जानकारी हासिल करना जरूरी है. किसी प्रिय मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा. आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी. उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के दर्शन करें और अपनी इच्छा पूर्ति की कामना करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5

धनु राशि 22 अक्तूबर 2026

प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. युवा वर्ग को अपने किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक मेहनत मशक्कत करने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में किसी कर्मचारी की लापरवाही की वजह से दिक्कत आ सकती है. घर का वातावरण खुशनुमा होगा. जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें तथा वाहन भी सावधानी से चलाएं. 
उपाय- चने की दाल और गुड़ किसी धर्मस्थल पर जरूर दें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8

मकर राशि 22 अक्तूबर 2026

अगर भूमि में निवेश संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें. संबंधों को संभालकर रखने में आपका विशेष प्रयास जरूरी है. इस समय कानूनी पचड़े में बिल्कुल ना पड़ें. कारोबार में अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है. परिजनों का सहयोगात्मक रवैया घर के वातावरण को उचित बनाकर रखेगा. कभी-कभी आप शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे. 
उपाय- प्रातःकाल नंगे पैर मंदिर जाए और देव दर्शन करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ राशि 22 अक्तूबर 2026

कोई पुराना उधार दिया हुआ पैसा आज तकाजा करने पर हासिल हो जाएगा. पड़ोसियों अथवा किसी मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं. व्यवसायिक गतिविधियां अभी पूर्ववत ही रहेंगी. साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें. दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. परिवार आपकी प्राथमिकता पर रहेगा. मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें. 
उपाय- प्रातःकाल शुद्ध होकर गायत्री मंत्र का जाप करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 1

मीन राशि 22 अक्तूबर 2026

घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं के लिए ऑनलाइन शॉपिंग होगी. आय के साधनों में भी मजबूती आएगी. घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-मान बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यवसायिक व्यक्ति से मुलाकात आपकी तरक्की के लिए सहायक रहेगी. प्रेम संबंधों के मामले में जल्दबाजी ना करें. मौसम में बदलाव की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी. 
उपाय- कोई भी शुभ काम करने से पहले किसी वरिष्ठ ब्राह्मण से आशीर्वाद अवश्य लें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6     

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES