Horoscope Today 22 October 2026 : आज पापांकुशा एकादशी है, जो पापों को नष्ट करने वाली एकादशी है. साथ ही पंचक का दूसरा दिन है. इस मौके पर अशुभ ग्रहण योग भी बन रहा है. वहीं सूर्य तुला राशि में बुध, शुक्र के साथ शुभ त्रिग्रही योग बना रहे हैं. इन ग्रह स्थितियों के बीच आज का दिन मेष राशि वालों के लिए काम बनाने वाला दिख रहा है. मिथुन राशि वालों से समस्याएं से घबराने की बजाय उन्हें सुलझाने की कोशिश करें. वहीं मकर राशि वाले गलती से भी किसी कानूनी मसले में न पड़ें. देखें आज का सभी राशियों का राशिफल.
जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए थे, वह आज अल्प प्रयास से ही पूरे हो जाएंगे. वाहन अथवा कोई भी मशीनरी उपकरण बहुत ही ध्यान पूर्वक इस्तेमाल करें. व्यवसाय में बदलाव संबंधी कोई निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार अवश्य करें. व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर-परिवार के साथ भी जरूर व्यतीत करें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. संतुलित आहार और दिनचर्या जरूर रखें.
उपाय- हनुमान जी के समक्ष तिल के तेल का दीपक जलाएं और उनका ध्यान करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 7
अपनी प्रतिभा और योग्यताओं को निखारने के लिए यह समय बहुत ही उचित है. पारिवारिक मामलों को लेकर घर के लोगों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. कोई भी व्यवसाय संबंधी सरकारी मामला सुलझाने में अफसरों का सहयोग मिलेगा. अपनी किसी भी समस्या को नजदीकी लोगों से शेयर करें, उचित समाधान मिलेगा. तनाव और चिंता की वजह से गैस, एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है.
उपाय- शिव उपासना करें तथा सुगंधित जल से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 6
ध्यान रखें, कि समय का सम्मान करने से ही समय भी आपका सहयोग करेगा. किसी भी समस्या को घबराने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें. नौकरी पेशा लोग सावधान रहें, क्योंकि किसी वरिष्ठ व्यक्ति या उच्च अधिकारी से विवाद हो सकता है. किसी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी. स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है.
उपाय- सफाई कर्मचारियों को भोजन कराएं.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 9
छोटी-मोटी दिक्कतों के बावजूद कार्य सिद्ध होंगे और कुछ संभावनाएं मिलेंगी. घर में बच्चों के दोस्तों व उनकी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है. कारोबार में मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए अभी उचित समय का इंतजार करें. घर का वातावरण मधुर और सुखद बना रहेगा. मौसम का नकारात्मक असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है.
उपाय- मंदिर जाकर देव दर्शन करें और यथा सामर्थ्य आराधना करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9
आज आप अपनी किसी नई गतिविधि को लेकर उत्साहित रहेंगे. और उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा. कहीं भी बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग ना करें और ना ही कोई निर्णय लेने में जल्दबाजी करें. व्यवसाय में जोखिम पूर्ण कार्यों में समय और पैसा नष्ट ना करें, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है. प्रेम संबंध रोमांटिक रहेंगे. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परंतु जोखिम पूर्ण कार्यों को करने से बचें.
उपाय- सूर्य उपासना करें तथा प्रातःकाल सूर्य का ताप लेना आपको स्वस्थ रखेगा.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1
विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी. भावनाओं में बहकर आप अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बात किसी के साथ शेयर ना करें. व्यवसाय में कोई भी खास काम अकेले करने की बजाए टीम वर्क बनाकर काम करना उचित होगा. प्रेम प्रसंग आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं. जोड़ों से संबंधित किसी प्रकार का दर्द बढ़ सकता है.
उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 4
घर के रखरखाव तथा सुख-सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन दिन व्यतीत होगा. रुके हुए कार्यों को व्यवस्थित करने में बहुत अधिक मेहनत रहेगी. कुछ खर्चे भी आएंगे. कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा. नौकरी में अधिकारियों के दबाव की वजह से अतिरिक्त कार्यभार भी संभालना पड़ेगा. वैवाहिक संबंधों में गलतफहमी को लेकर कुछ तकरार रहेगी. उचित आराम लें और अपना खानपान व्यवस्थित रखें.
उपाय- जरूरतमंद बच्चों को फल-मिठाई आदि बांटे.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3
परिवार जनों के साथ विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श होंगे, जो कि घर और व्यवसाय दोनों के लिए ही बेहतर रहेंगे. कभी-कभी छोटी सी नकारात्मक बात पर क्रोधित हो जाना आपके बनते कार्यों को बिगाड़ेगा. व्यवसाय संबंधी नई नीतियों की जानकारी हासिल करना जरूरी है. किसी प्रिय मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा. आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी. उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के दर्शन करें और अपनी इच्छा पूर्ति की कामना करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5
प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. युवा वर्ग को अपने किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक मेहनत मशक्कत करने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में किसी कर्मचारी की लापरवाही की वजह से दिक्कत आ सकती है. घर का वातावरण खुशनुमा होगा. जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें तथा वाहन भी सावधानी से चलाएं.
उपाय- चने की दाल और गुड़ किसी धर्मस्थल पर जरूर दें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8
अगर भूमि में निवेश संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें. संबंधों को संभालकर रखने में आपका विशेष प्रयास जरूरी है. इस समय कानूनी पचड़े में बिल्कुल ना पड़ें. कारोबार में अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है. परिजनों का सहयोगात्मक रवैया घर के वातावरण को उचित बनाकर रखेगा. कभी-कभी आप शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे.
उपाय- प्रातःकाल नंगे पैर मंदिर जाए और देव दर्शन करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 4
कोई पुराना उधार दिया हुआ पैसा आज तकाजा करने पर हासिल हो जाएगा. पड़ोसियों अथवा किसी मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं. व्यवसायिक गतिविधियां अभी पूर्ववत ही रहेंगी. साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें. दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. परिवार आपकी प्राथमिकता पर रहेगा. मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें.
उपाय- प्रातःकाल शुद्ध होकर गायत्री मंत्र का जाप करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 1
घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं के लिए ऑनलाइन शॉपिंग होगी. आय के साधनों में भी मजबूती आएगी. घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-मान बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यवसायिक व्यक्ति से मुलाकात आपकी तरक्की के लिए सहायक रहेगी. प्रेम संबंधों के मामले में जल्दबाजी ना करें. मौसम में बदलाव की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी.
उपाय- कोई भी शुभ काम करने से पहले किसी वरिष्ठ ब्राह्मण से आशीर्वाद अवश्य लें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)