आपने कभी न कभी मेनिफेस्टेशन के पत्थर के बारे में सुना होगा. लेकिन ये होता क्या है बहुत कम ही लोगों को पता होगा.
दरअसल इस जादुई पत्थर का नाम पाइराइट है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ये धन और किस्मत दोनों को अपनी ओर आकर्षित करता है.
लोग इसे अपने घरों में सात घोड़ों की मूर्ति या शोपीस के रूप में सजाते हैं. कुछ लोग तो इसका ब्रेसलेट पहनते हैं.
इसका इस्तेमाल लोग घरों की सजावट और दफ्तर की शोभा बढ़ाने के लिए भी रखते हैं. इस खबर में हम जानेंगे कि ये पत्थर लोगों की किस्मत कैसे बदलता है.
ये सुनहरे रंग का होता है. इसकी सुनहरी चमक देखकर लोगों के मन में ताकत और सफलता का भाव जगता है.
इसी वजह से हमारी सोच सीधे आर्थिक तरक्की और सफलता की ओर आकर्षित होने लगती है.
फिर हम जो चाहते हैं उसे पाने की कोशिश करते हैं. कड़े मेहनत के बाद वो मिल भी जाती हैं. यही कारण है कि इसे मेनिफेस्टेशन स्टोन कहा जाता है.
पाइराइट को बहुत शक्तिशाली माना जाता है. ये हमारे शरीर के मणिपुर चक्र को एक्टिव करता है. जिससे हमारे अंदर गजब का आत्मविश्वास जागता है.
जो लोग अपने टारगेट को लेकर परेशान रहते हैं, उनके लिए ये बहुत मददगार है. ये मन की उलझन को दूर करके सही फैसले लेने की ताकत देता है.
पाइराइट एक ढाल की तरह काम करता है जो नेगेटिव एनर्जी को दूर रखता है. ये मानसिक रुकावटों को खत्म करके साफ दिमाग से काम करने की ताकत देता है.
अगर आपको कोई बुरी आदतें भी लगी हैं तो वो इसके वजह से छूट जाती हैं. कुछ लोग बेमतलब का पैसा उड़ाते हैं, इस पत्थर की वजह से उनकी ये आदत धीरे-धीरे कम हो जाएगी.
अगर आप अपने जीवन में धन-दौलत लाना चाहते हैं, तो पाइराइट का सही इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है.
आप ध्यान लगाते समय इसे अपने हाथ में रख सकते हैं. अपनी कोई भी मनोकामना सोचते हुए इसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं.
इसे अपने ऑफिस के डेस्क या घर के कैश-बॉक्स के पास रखना बहुत शुभ माना जाता है. ब्रेसलेट के रूप में इसे पहनने से शरीर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है.
फेंगशुई और वास्तु के नियमों के मुताबिक पाइराइट को हमेशा घर के दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए.
ये दिशा धन और संपत्ति की मानी जाती है. एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि पाइराइट पानी के संपर्क में आने से खराब हो जाता है.
नमी या पानी में रहने से ये ऑक्सीडाइज हो जाता है और इसका रंग खराब हो जाता है. इसलिए इसे कभी भी पानी से न धोएं और सूखी जगह पर ही संभाल कर रखें.
(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं, क्रिस्टल हीलिंग परंपराओं और फेंगशुई नियमों पर आधारित है.