आप भी तो नहीं कर रहे पितरों की तस्वीर रखने में ये गलतियां? रुक सकती है तरक्की, घटने लगता है पैसा!
Pitru Vastu Photo : पितृ पक्ष चल रहे हैं और पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान आदि अनुष्ठान किए जा रहे हैं. लेकिन ध्यान रखें कि पूर्वजों की फोटो रखने में गलतियां न करें, वरना भारी वास्तु दोष लग सकता है.
पितृ या पूर्वजों का स्थान घर में बहुत अहम होता है, हर साल 15 दिन का पर्व पितृ पक्ष पितरों को सम्मान देने और उनके प्रति कृतज्ञता दर्शाने के लिए मनाते हैं, ताकि उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सके. लेकिन घर में पूर्वजों या मृत परिजनों की फोटो रखते समय यदि कुछ वास्तु नियमों का पालन न किया जाए तो पितृ नाराज हो सकते हैं. इसके लिए पितरों की फोटो सही स्थान पर रखने के साथ-साथ यह भी देखना जरूरी है कि उनके आसपास ऐसी चीजें न रखी हों, जो वास्तु नियमों के अनुरूप न हों.
पितरों की तस्वीर के सामने न रखें ये चीजें
कई बार पितरों की तस्वीर के आसपास जाने-अनजानें में ऐसी चीजें या फोटो रख दी जाती हैं, जो वास्तु दोष पैदा करती हैं, पितरों को नाराज कर देती हैं. जिससे तरक्की रुक सकती है, धन की आवक पर बुरा असर पड़ता है या परिवार में झगड़े-कलह होने लगते हैं. जानिए पितरों की फोटो के आसपास या उनके सामने कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए.
डस्टबिन : पितरों की फोटो के सामने या उसके आसपास डस्टबिन, झाड़ू, पोंछा का सामान आदि चीजें न रखें. इससे पूर्वजों का अपमान होता है.
कबाड़ या टूटा-फूटा सामान : घर के किसी भी मृतक परिजन या पूर्वजों की फोटो के सामने कबाड़ या टूटा-फूटा सामान न रखें. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये गलती घर का माहौल बिगाड़ सकती है. घर में झगड़े-कलह पैदा करती है. घर के लोगों में तनाव बना रहता है.
पूजन सामग्री : पितरों या किसी भी मृत परिजन की फोटो न तो भगवान की फोटो के साथ लगाएं, न पूजा घर में रखें और न ही किसी भी तरह की पूजन सामग्री पूर्वजों की फोटो के सामने रखें. वास्तु के अनुसार पूर्वजों का स्थान दक्षिण दिशा में होता है और भगवान का उत्तर-पूर्व दिशा में. ताकि घर में शांति और संतुलन बना रहे.
जीवित लोगों की फोटो : पितरों की फोटो के साथ जीवित लोगों की फोटो भी न लगाएं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से घर के सदस्यों में तनाव, दबाव या उदासी रहती है. घर में अशांति रहती है.
जूते-चप्पल : वैसे तो किसी की भी फोटो के पास जूते-चप्पल न रखें. पूर्वजों की फोटो के पास जूते-चप्पल, पुरानी छतरी या लोहे का खराब सामान, टूटी-फूटी टेबल आदि रखना घर के माहौल को बिगाड़ता है. परिजनों की तरक्की रोकता है, आर्थिक तंगी लाता है.
रसोई का सामान : पितरों की फोटो के आगे रसोई का सामान भी न रखें. इससे घर के लोगों की मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है.
कुल मिलाकर पूर्वजों की फोटो को सम्मानपूर्वक सही दिशा में लगाएं. सभी पूर्वजों की फोटो अलग-अलग स्थान पर लगाने की बजाय एक ही जगह पर लगाएं और वहां कोई भी अपवित्र वास्तु न रखें. साथ ही किचन और बेडरूम में भी पितरों की फोटो लगाने की गलती न करें. न ही घर के बीचोंबीच (ब्रह्मस्थान) में पूर्वजों की फोटो लगाएं. इस स्थान को खाली रखें. ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे.
(Disclaimer: यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)