SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अक्‍टूबर में 4 ग्रह करेंगे बड़ा खेल, 12 राशि वालों की जिंदगी में होगा फेरबदल, जानिए किसे होगा लाभ किसे हानि?

Rashifal October 2026: अक्‍टूबर महीने में बुध, गुरु, शुक्र और सूर्य ग्रह खासी हलचल मचाने जा रहे हैं. गुरु ग्रह गोचर करेंगे. वहीं बुध और शुक्र वक्री चाल चलेंगे. सूर्य भी राशि परिवर्तन करेंगे. जानिए ये सभी ग्रह गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ फल दे सकते हैं और किसे अशुभ.

Written By Shraddha Jain
Published: Sep 28, 2026, 11:32 AM IST | Updated: Sep 28, 2026, 11:36 AM IST
Image Credit: अक्‍टूबर के ग्रह-गोचर, उनसे बनने वाले राजयोग और इन सभी का 12 राशियों पर असर. (Photo:AI)
Join

October 2026 Rashifal: अक्‍टूबर महीना 4 बड़े ग्रह-गोचर का गवाह बनने जा रहा है. इसमें सबसे बड़ ग्रह गुरु का राशि परिवर्तन शामिल है, जो आमतौर पर 1 साल में राशि बदलते हैं लेकिन अतिचारी चाल के कारण तेजी से चलते हुए कुछ ही महीनों में राशि बदल रहे हैं. अभी गुरु कर्क राशि में हैं और 31 अक्‍टूबर 2026 को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इसके अलावा 3 अक्‍टूबर को शुक्र वक्री होंगे और 24 अक्‍टूबर को बुध वक्री होंगे. साथ ही ग्रहों के राजा सूर्य का 17 अक्‍टूबर को तुला राशि में गोचर होगा. इन ग्रह गोचर के अलावा कई ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन भी होंगे.

बनेंगे 4 राजयोग

अक्‍टूबर की ग्रह-दशाएं 4 राजयोगों का निर्माण भी कर रही हैं. 17 अक्‍टूबर को सूर्य गोचर करके तुला में आएंगे और वहां पहले से विराजमान बुध के साथ मिलकर 'बुधादित्‍य राजयोग' बनाएंगे. इसके बाद 20 अक्टूबर को धन-वैभव के कारक शुक्र अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे, जिससे वहां बुध के साथ युति करके 'लक्ष्मी नारायण राजयोग', सूर्य-बुध दोनों के साथ मिलकर त्रिग्रही योग बनाएंगे. शुक्र अपनी ही राशि में रहकर मालव्‍य राजयोग बनाएंगे.

जयपुर के ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता से जानते हैं अक्‍टूबर के ये ग्रह-गोचर और राजयोग किन राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं. वहीं किन राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

अक्‍टूबर की लकी राशियां

मेष राशि : करियर के लिए समय अच्‍छा है. पार्टनरशिप में काम करने वाले लोग ध्‍यान दें तो लाभ हो सकता है. आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा, जिससे महत्‍वपूर्ण काम पूरे होंगे.

कर्क राशि : किस्‍मत आपके लिए उन्‍नति के नए दरवाजे खोल सकती है. प्रमोशन और ट्रांसफर के योग बन रहे हैं. आपके सही निर्णय करियर में लाभ देंगे. नए स्‍त्रोतों से कमाई भी हो सकती है.

सिंह राशि : अक्‍टूबर के आखिर में गुरु गोचर करके सिंह राशि में आ रहे हैं. जो इस राशि वालों के लिए शानदार समय की शुरुआत करेगा. लेकिन उससे पहले भी स्‍टूडेंट्स का विदेश जाकर पढ़ने का सपना पूरा हो सकता है. सम्‍मान बढ़ेगा. संतान से सुख मिलेगा.

तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए अक्‍टूबर महीना साल का सबसे अच्‍छा महीना साबित हो सकता है क्‍योंकि इस राशि में बुध, शुक्र और सूर्य आएंगे. आपको करियर में तरक्‍की, समाज में सम्‍मान और धन मिलने के प्रबल योग हैं. बिजनेस करते हैं तो खूब मुनाफा हो सकता है.

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों को इस महीने के अंत में अटका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. संपत्ति में निवेश करने से संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं. वर्कप्‍लेस पर आपके काम की तारीफ होगी.

ये राशि वाले रहें सतर्क

मिथुन, कन्‍या और मीन राशि वालों को पैसे के लेन-देन के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है. साथ ही आप पर जिम्‍मेदारियां बढ़ सकती हैं. वहीं वृष, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए समय औसत है.

(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES