)
आपने अपने या किसी के घर में मनी प्लांट का पौधा तो देखा ही होगा. वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे को बहुत ही लकी माना जाता है.
लोग मानते हैं कि इस पौधे के रहने से घर में कभी पैसे की कमी नहीं होती है. साथ ही घर पर बरकत बनी रहती है.
लेकिन इस पौधे को घर पर लगाते हुए कुछ नियमों का ध्यान नहीं रखेंगे तो फाएदे के जगह आपके घर में नुकसान हो सकता है.
गलत दिशा या गलत जगह पर रखा हुआ मनी प्लांट अपनी ताकत को खो देता है. जिसके वजह से यहां बताए नियम को ध्यान से पढ़ें और इन जरूरी बातों का ध्यान दे.
जो भी कोई मनी प्लांट लाता है, तो उसके मन में यही सवाल आता है कि पौधे को किस दिशा में लगाया जाए.
वास्तु नियमों की मानें तो उत्तर पूर्व दिशा सबसे पवित्र और शुभ होता है. लेकिन इस जगह पौधे को लगाना, सही फैसला नहीं होता है.
कहा जाता है उस दिशा में प्लांट लगाने से पॉजटिव एनर्जी की जगह कई बाधाएं आ सकती है.
अगर आपने मना प्लांट का पौधा लाया है तो आपको उसका ख्याल बहुत रखना चाहिए. लोग अक्सर पौधे को धूप में रख देते हैं.
लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. कहा जाता है अगर पौधों को धूप में रखेंगे, तो पत्ते जल्दी पीले हो जाएंगे, और सूख जाएंगे.
इसे हमेशा घर के अंदर ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां हल्की और सुगम रोशनी आती हो. छांव वाली जगह पर ये पौधा तेजी से हरा भरा रहता है.
मनी प्लांट की बेल को लेकर एक बहुत जरूरी नियम माना जाता है. इसकी बेल को कभी भी फर्श या जमीन पर फैलने नहीं देना चाहिए.
इसे हमेशा किसी लकड़ी के डंडे या सहारे की मदद से ऊपर की ओर बढ़ाना चाहिए.
इसके अलावा आप इसे दीवारों की रेलिंग या रस्सी का सहारा देकर भी ऊपर चढ़ा सकते हैं.
वास्तु मान्यता के अनुसार ऊपर की तरफ चढ़ती हुई बेल तरक्की और ग्रोथ का संकेत देती है.
आजकल लोग घर की सजावट के लिए बेडरूम में भी पौधे रखने लगे हैं. अगर आप अपने बेडरूम में मनी प्लांट रखना चाहते हैं, तो एक बात का खास ध्यान रखें.
इसे कभी भी अपने सोने वाले बेड के ठीक पास या साइड टेबल पर न रखें.
वास्तु के नियमों के मुताबिक आराम करने की जगह के बिल्कुल करीब इस पौधे को रखना शुभ नहीं माना जाता है. इसे कमरे के किसी दूसरे कोने में रखना बेहतर होता है.
मनी प्लांट की सही देखभाल करना भी वास्तु के नियमों में शामिल है. अगर पौधे में कुछ पत्ते सूख गए हैं, तो उन्हें तुरंत काटकर हटा दें.
सूखे हुए या पीले पत्तों को पौधे पर छोड़ना अच्छा नहीं माना जाता है. इसके अलावा यदि आपका गमला पुराना या टूट फूट चुका है, तो उसे तुरंत बदल दें.
पौधे की साफ सफाई और हरा भरा रहना घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है.
वास्तु शास्त्र के हिसाब से मनी प्लांट को हमेशा सही दिशा में ही स्थापित करना चाहिए.
इस पौधे को लगाने के लिए दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण को सबसे बेस्ट माना गया है.
मान्यता है कि इस सही दिशा में लगा हुआ मनी प्लांट सबसे ज्यादा असरदार साबित होता है.
यह घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनाए रखता है और परिवार में धन धान्य की कभी कोई कमी नहीं होने देता है.
(Disclaimer): यह लेख पारंपरिक वास्तु शास्त्र के नियमों और जनसामान्य की मान्यताओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य पाठकों तक सामान्य जानकारी पहुंचाना है.