SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शनि का नंबर: मोबाइल या गाड़ी नंबर में 8 कितनी बार? एक, दो या तीन बार आने पर क्या होता है असर, जानें शनि का कनेक्शन

अंक 8 शनि का नंबर है, शनि देव को लेकर अधिकांश लोगों के मन में डर की भावना रहती है. यदि यही 8 नंबर आपकी गाड़ी और मोबाइल में आए, बल्कि बार-बार आए तो उसका जिंदगी पर क्‍या असर पड़ता है, जानिए.

Written By Shraddha Jain
Published: Sep 30, 2026, 10:36 AM IST | Updated: Sep 30, 2026, 10:46 AM IST
Image Credit: शनि के नंबर 8 का मोबाइल या गाड़ी के नंबर में कितनी बार आना शुभ और अशुभ. (Photo: AI)
Join

मोबाइल नंबर, गाड़ी नंबर का किस्‍मत से कनेक्‍शन होता है, ऐसा मान्‍यता ज्‍योतिष में है. इसलिए अंक शास्‍त्र की पूरी एक शाखा ज्‍योतिष में है और बेहद अहम मानी गई है. आमतौर पर लोग लकी नंबर तो देख लेते हैं और उसे रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग करने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन गाड़ी और मोबाइल के नंबर के मामले में ऐसा नहीं हो पाता है. जबकि अंक शास्‍त्र के अनुसार हर नंबर का खास महत्‍व है. आज हम शनि के नंबर 8 की बात करते हैं, जो गाड़ी या मोबाइल के नंबर में आए तो उसका क्‍या मतलब या प्रभाव हो सकता है.

अंक 8 और शनि अच्‍छा या बुरा?

ज्‍योतिष में शनि को मेहनत, अनुशासन, जिम्मेदारी, धैर्य, गंभीरता, न्‍याया, देरी से सफलता और कर्म से जोड़ा गया है. यानी कि शनि मेहनत ज्‍यादा करवाते हैं, देर से सफलता देते हैं और कर्मों के अनुसार फल देते हैं. यदि कर्म ठीक न हों तो दंड देते हैं. शनि की इस सजा के कारण ही उसे अशुभ मानने की सामान्‍य धारणा है. जबकि इसे प्रैक्टिकल तौर पर देखें तो शनि से जुड़ी से सारी खूबियां जिस व्‍यक्ति में हों वह देर-सबेर सफल होता ही है. 
- काम को गंभीरता से लेने की प्रवृत्ति
- चीजों में जल्दबाजी न करने के बजाय धैर्य से लेना 
- मेहनत करने की आदत 
- जिम्मेदारियों से न भागना 
- सफलता में देरी लेकिन स्थाई सफलता 
जाहिर है ये ख‍ूबियां हों तो व्‍यक्ति की सफलता तय है. जयपुर के ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता कहते हैं कि शनि का अशुभ मानने की सोच ठीक नहीं है. यदि व्‍यक्ति सही तरीके से काम करे शनि उसे आकाश की उंचाइयां छूने का मौका देता है.

गाड़ी-मोबाइल नंबर में 8

गाड़ी और मोबाइल ऐसी चीजें हैं जिनका हम रोज इस्‍तेमाल करते हैं. ऐसे में उनके नंबर का हमारी जिंदगी पर असर पड़ता है. इनके नंबर में 8 कितनी बार आता है, उसका जीवन, काम, संघर्ष पर प्रभाव जानिए. 

1. अंक 8 का एक बार आना (8)

जीवन पर प्रभाव: यदि गाड़ी या मोबाइल के नंबर में एक बार 8 आए तो इसे संतुलित और सामान्य माना जाता है. यह व्‍यक्ति को मेहनती, अनुशासित और धैर्यवान बनाता है. वह शॉर्टकल लेकर जल्‍दी सफल होने की बजाय कर्म पर भरोसा करता है. इस कारण उसे मिली सफलता स्‍थाई होती है.

2. अंक 8 का दो बार आना (88)

जीवन पर प्रभाव: इससे जिंदगी में संघर्ष बढ़ जाता है. कामों में देरी होने की स्थिति बनी रहती है. तनाव और बार-बार की नाकामी झेलनी पड़ती है.

3. अंक 8 का तीन बार आना (888)

जीवन पर प्रभाव: इसे लेकर न्‍यूमेरोलॉजी में 2 तरह की बातें कही जाती हैं. एक तरफ इसे शोहरत और ऊंचे पद से जोड़ा जाता है. वहीं दूसरी ओर यह भारी व्‍यस्‍तता और तगड़ा मनी माइंड देता है. यानी कि वह हर समय डेड लाइन और पैसा कमाने के पीछे ही भागता रहता है. जिससे परिवार से दूर हो जाता है. इसे संतुलित जीवन नहीं कहा जा सकता है. 

4. अंक 8 का चार बार आना (8888)

जीवन पर प्रभाव : इसे न्‍यूमेरोलॉजी में चुनौतीपूर्ण माना गया है क्‍योंकि गाड़ी या मोबाइल के नंबर में 8 का 4 बार आना भारी संघर्ष दे सकता है. ऐसे व्‍यक्ति के करियर में तो रुकावटें आने के योग बनते ही हैं, कोर्ट-कचहरी में उलझने की स्थिति भी रहती है. ऐसे व्‍यक्ति को जीवन में बहुत संघर्ष के बाद ही कुछ हासिल होता है.

नंबर जोड़ने का भी महत्‍व

ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता कहते हैं कि कई ऐस्‍ट्रोलॉजर किसी एक अंक के रिपीटेशन की बजाय सभी नंबरों के जोड़ से बने एक सिंगल डिजिट पर जोर देते हैं. जैसे - मोबाइल या गाड़ी के सारे नंबर को तब तक जोड़ें, जब तक एक आखिरी सिंगल नंबर न बचे. जैसे जन्‍मतारीख से मूलांक निकालने के लिए जोड़ करते हैं - 15, 1+5=6.

(Disclaimer: अंक ज्योतिष में ग्रहों और अंकों के संबंध तथा उनके प्रभाव से जुड़ी बातें ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं. इनके वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं. किसी नंबर को शुभ या अशुभ मानने से पहले पूरी अंक गणना और व्यक्तिगत परिस्थितियों को ध्यान में रखना चाहिए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES