)
29 अक्टूबर 2026 यानी कि आज मनाया जा रहा करवा चौथ पर्व कई राशि वालों के लिए प्यार, पैसा, गुडलक लेकर आ रहा है. दरअसल, आज कुछ ऐसे शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जिन्हें ज्योतिष शास्त्र में भौतिक सुख और सौभाग्य देने वाला बताया गया है. खास बात ये है कि ये योग जिन राशियों में बन रहे हैं, उनके स्वामी ग्रह इन योगों की ताकत और बढ़ा रहे हैं.
आज तुला राशि में बुध शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है. यह योग भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा से धन, समृद्धि, वैभव, यश और सौभाग्य देता है. उस पर यह योग धन-वैभव, प्रेम के कारण शुक्र ग्रह की राशि तुला में बन रहा है. ऐसे में इस योग का महत्व और बढ़ गया है.
इसके अलावा करवा चौथ का व्रत चांद देखे बिना पूरा नहीं होता है. ज्योतिष के अनुसार, आज चंद्रमा रात 10:06 बजे तक अपनी उच्च राशि वृष में हैं, जो मन की शांति बढ़ाएंगे. पार्टनर के प्रति आपके इमोशंस को जोर देंगे. इसके अलावा गुरु ग्रह भी अपनी उच्च राशि कर्क में हैं और हंस राजयोग बना रहे हैं. यह अत्यंत शुभ माना गया राजयोग है, जो प्रतिष्ठा, आकर्षण, धन-वैभव देता है. ऐसे में प्रेम, दांपत्य सुख देने वाले करवा चौथ व्रत के मौके पर ऐसे शुभ योगों का बनना पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाएगा, साथ ही उनके जीवन में धन, समृद्धि, सौभाग्य बढ़ाएगा.
ये शुभ योग कई लोगों को लाभ देंगे, लेकिन 4 राशि वालों के लिए विशेष शुभ साबित होंगे. ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता से जानिए करवा चौथ की ये लकी राशियां कौनसी हैं.
मेष राशि: जॉब-बिजनेस में ग्रोथ करने के नए और सुनहरे मौके मिल सकते हैं. कोई महत्वपूर्ण काम जो बार-बार अटक रहा था, वो अब पूरा हो सकता है. अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है. लेकिन इसे जल्दबाजी में बिना जांच-पड़ताल के इंवेस्ट न करें.
वृष राशि: करवा चौथ का दिन इस राशि के जातकों के लिए सबसे ज्यादा शुभ और फलदायी रह सकता है. महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है. मैरिड लाइफ में प्रेम बढ़ेगा. सिंगल लोगों का नया रिलेशनशिप शुरू होने के योग बन रहे हैं. पैसा बढ़ेगा.
(यह भी पढ़ें: व्रत तुम्हारा है, पर इसका कर्ज मैं उम्र भर चुकाऊंगा... ऐसे रोमांटिक और खास मैसेज से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं)
तुला राशि: बुध और शुक्र की युति से तुला राशि में ही लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है और ये आपकी सोई हुई किस्मत जगा सकता है. पैसा, प्यार, सम्मान बढ़ेगा. वर्कप्लेस पर आपकी साख बढ़ेगी. तरक्की के योग बन रहे हैं. कारोबारियों के ग्राहक बढ़ेंगे. रुके हुए काम पूरे होंगे.
कुंभ राशि: करवा चौथ पर बन रहे राजयोग आपका पार्टनर के साथ प्रेम और जुड़ाव बढ़ाएंगे. नई योजनाओं और संपर्कों से लाभ हो सकता है. आप पार्टनर को उसका मनपसंद तोहफा दे सकते हैं या उससे पा सकते हैं.
(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)