SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कार्तिक पूर्णिमा पर वृषभ में चंद्र गोचर, 5 राशि वाले लोग लेंगे बड़े फैसले, होगा लाभ

कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर को यानी कि आज देव दीपावली मनाई जाएगी. इस मौके पर चंद्रमा की भी पूजा होती है और ज्‍योतिष के अनुसार चंद्रमा उच्‍च राशि वृष में आएंगे. यह शुभ योग 5 राशियों को लाभ देंगे.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 24, 2026, 02:52 IST | Updated: Nov 24, 2026, 02:55 IST
Image Credit: ज्‍योतिषीय गणना के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा का दिन 5 राशियों के लिए सकारात्‍मक रह सकता है. (Photo:AI)
Join

कार्तिक पूर्णिमा की रात देव दीपावली मनाते हैं, साथ ही चंद्रमा को अर्घ्‍य देकर उसकी पूजा करते हैं. इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होकर शुभ फल देता है. कार्तिक मास की पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी उच्‍च राशि वृष में रहेंगे, जिससे उनकी ताकत ज्‍यादा रहेगी. लोगों को सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी, जिससे वे बड़े फैसले कर पाएंगे, इसके अलावा भ्रम दूर होंगे. कुछ राशि वालों को तरक्‍की मिलने और धन लाभ होने के भी योग हैं. ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता से जानिए किन राशि वालों के लिए पूर्णिमा का चांद शुभ रहने वाला है और देवी-देवताओं की कृपा से खुशियां मिलने वाली हैं.

लकी राशियां

द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 नवंबर 2026 की सुबह 07:24 बजे चंद्रमा मेष राशि से निकलकर अपनी उच्‍च राशि वृष में आएंगे.

वृष राशि: चंद्रमा वृष राशि में ही रहेंगे, जो आपको शुभ फल देंगे. आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा, भ्रम दूर होगा, जिससे आप ऐसे फैसले ले पाएंगे जो आप लंबे समय से नहीं ले पा रहे थे. आप जो योजनाएं बनाएंगे उनकी सभी तारीफ करेंगे. आप प्रसन्‍न रहेंगे.

कर्क राशि: कर्क राशि के स्‍वामी चंद्रमा हैं और चंद्रमा का आज मजबूत होना, इस राशि वालों को तगड़ा लाभ दे सकता है. आप तरक्‍की के नए मौके मिलेंगे. निवेश करने या बड़ा प्रोजेक्‍ट शुरू करने के लिए समय शुभ है.

कन्‍या राशि : लंबे समय बाद आज आप विचारों में स्थिरता महसूस करेंगे. लिहाजा प्‍लानिंग करने के लिए दिन अच्‍छा है. भविष्‍य में जो फैसले लेने हैं, उनको भी रिव्‍यू कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा का उच्‍च राशि में होना बड़ा फायदा दे सकता है. आपको धन लाभ हो सकता है या आज कोई ऐसा काम हो सकता है जो भविष्‍य में आर्थिक लाभ कराए. परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा.

मीन राशि: शनि की साढ़ेसाती झेल रहे मीन राशि वाले लोग आज तनाव से राहत महसूस करेंगे. आपकी कार्यक्षमता कमाल की रहेगी. अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे. कोई महत्‍वपूर्ण काम पूरा हो सकता है.

(यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर में महास्नान, पर ब्रह्माजी के मंदिर के भीतर नहीं जा सकते शादीशुदा पुरुष! क्यों है यह नियम?) 

चंद्रमा मजबूत करने का उपाय

जिन लोगों की कुंडली में चंद्र दोष है या चंद्रमा कमजोर है, वे आज कुछ उपाय कर सकते हैं. वरना कमजोर चंद्रमा अनजाना डर, भ्रम, तनाव और माता से खराब रिश्‍ते का कारण बनता है.  

- रात को चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को कच्‍चे दूध और जल मिलाकर अर्घ्‍य दें. 
- ॐ सों सोमाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.
- जरूरतमंदों को दान करें, संभव हो तो चावल, चीनी, सफेद कपड़े का दान करें. 
- मां लक्ष्‍मी की पूजा करके खीर का भोग लगाएं, सभी को प्रसाद बांटें और स्‍वयं भी ग्रहण करें.  

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES