App

आज का पंचांग : देव दीपावली पर शिव योग में होगा दीपदान, स्‍नान-दान समय समेत देखें 24 नवंबर का पंचांग

दैनिक पंचांग: 24 नवंबर को आज एकसाथ कई पर्व मनाए जाएंगे - देव दीपावली, प्रकाश पर्व, मासिक कार्तिगई और कार्तिक पूर्णिमा. इस मौके पर शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं. देखें 24 नवंबर का पंचांग.

आज का पंचांग : देव दीपावली पर शिव योग में होगा दीपदान, स्‍नान-दान समय समेत देखें 24 नवंबर का पंचांग
Image Credit: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दैनिक पंचांग. (Photo:AI)

Aaj Ka Panchang 24 November 2026: कार्तिक पूर्णिमा के दिन कार्तिक मास का समापन होता है और यह तिथि कितनी महत्‍वपूर्ण है, इस बात का अंदाजा इससे ही लगा सकते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन कितने सारे पर्व मनाए जाते हैं. आज 24 नंवबर को कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्‍नान होगा, भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्‍मी की विशेष पूजा होगी. पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा. शाम को देव दीपावली मनाई जाएगी, काशी के घाटों से लेकर देश भर की नदियों, मंदिरों में दीपदान होंगे. वहीं गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व की रोशनी होगी. पुष्‍कर में महास्‍नान होगा.

इस खास मौके पर शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं, जिससे दिन का महत्‍व और बढ़ गया है. आज स्‍नान-दान, दीपदान के लिए शुभ मुहूर्त कब है, राहुकाल कब रहेगा, नक्षत्र-योग आदि जानने के लिए देखें 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दैनिक पंचांग. जिसमें दी गईं जानकारियां प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग के आधार पर की गई हैं.  

24 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - कार्तिक शुक्‍ल पूर्णिमा तिथि 24 नवंबर की रात 08 23 बजे तक रहेगी. इसके बाद मार्गशीर्ष कृष्‍ण प्रतिपदा तिथि शुरू होगी.

आज का वार - मंगलवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - पूर्णिमा व्रत, देव दिवाली, कार्तिक पूर्णिमा स्‍नान, प्रकाश पर्व, गुरु नानक जयंती,

आज के ग्रह गोचर - द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा सुबह 07:24 बजे वृष राशि में प्रवेश करेगा.

आज का नक्षत्र - रात 11:25 बजे तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. उसके बाद रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ होगा.

आज के योग - शाम 04:05 बजे तक परिघ योग रहेगा और इसके बाद शिव योग रहेगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:50 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:36 बजे 
चन्द्रोदय - शाम 05:15 बजे 
चन्द्रास्त - अगले दिन 25 नवंबर की सुबह 07:26 बजे तक
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:15 बजे से 06:03 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक
अमृत काल - रात 09:15 बजे से देर रात 10:40 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - दोपहर 02:54 बजे से शाम 04:15 बजे तक
यम गण्ड - सुब‍ह 09:32 बजे से 10:52 बजे तक
कुलिक - दोपहर 12:13 बजे से 01:34 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 08:59 बजे से 09:42 बजे तक, देर रात 10:54 बजे से 11:47 बजे तक
वर्ज्यम् - दोपहर 12:43 बजे से 02:08 बजे तक

करण

विष्टि - सुबह 10:05 बजे तक
बव - सुबह 10:05 बजे से रात 08:23 बजे तक
बालव - रात 08:23 बजे से 25 नवंबर की सुबह 06:38 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More