कार्तिक मास में जन्मे बच्चे होते हैं लाखों में एक! 5 ऐसी निशानियां जो इन्हें बनाती हैं सबसे भाग्यशाली
क्या आपका बच्चा कार्तिक मास में जन्मा है? ज्योतिष के अनुसार कार्तिक महीने में पैदा हुए बच्चे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा लेकर पैदा होते हैं. जिसके चलते इनमें पैदाइशी तौर पर कुछ खूबियां होती हैं.
कार्तिक महीना इस साल 27 अक्टूबर 2026 यानी कि आज से शुरू हो गया है, जो कि 24 नवंबर 2026 तक चलेगा. इसे दामोदर मास भी कहते हैं. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के इस प्रिय महीने में जन्मे लोग विशेष होते हैं. ये भाग्यशाली, टैलेंटेड, तेज बुद्धि वाले होते हैं, साथ ही खूब धन भी कमाते हैं. ज्योतिषीय मान्यता है कि हिंदू कैलेंडर के कार्तिक मास में पैदा हुए बच्चों पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद होता है. यदि आपका बच्चा इस साल कार्तिक महीने में जन्म लेता है या किसी भी साल के कार्तिक महीने में हुआ है, तो वह इस लिस्ट में शामिल है.
क्यों माने गए हैं लकी?
कुछ ज्योतिषाचार्य ऐसा मानते हैं कि कार्तिक मास में जन्मे बच्चे अपने पूर्व के जन्मों का पुण्य लेकर आते हैं. जिस कारण दूसरों की तुलना में इनका भाग्य अधिक प्रबल होता है, इनमें अच्छे गुण होते हैं और अच्छा आचरण करते हुए अपना भविष्य बनाते हैं.
कार्तिक मास में जन्मे बच्चों की 5 खास निशानियां
कार्तिक मास में जन्मे बच्चों में आमतौर पर 5 बातें प्रमुख तौर पर देखने को मिलती हैं, जिससे पता चलता है कि वे भविष्य में अपने और अपने परिजनों के लिए लकी साबित हो सकते हैं.
1. धन-समृद्धि बढ़ना: धर्म शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक मास में मां लक्ष्मी पृथ्वी भ्रमण पर रहती हैं. इसी महीने धन-समृद्धि पाने के लिए दिवाली पर्व मनाया जाता है. लिहाजा मान्यता है कि इस माह में जन्मे बच्चों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है. जिसके चलते इनके जन्म के बाद परिवार में धन-समृद्धि बढ़ती है, साथ ही वे खुद बड़े होकर खूब पैसा कमाते हैं.
2. बुद्धिमान और कलात्मक: ये बच्चे बुद्धिमान होते हैं, साथ ही इनमें किसी न किसी तरह की क्रिएटिविटी होती है. वे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य एक्टिविटीज में भी अच्छे होते हैं.
3. दयालु हृदय और धर्म में रुचि : ये बच्चे बहुत दयालु होते हैं, दूसरों को अपनी चीजें देने में पीछे नहीं हटते हैं. साथ ही धार्मिक भी होते हैं. बड़े होकर खूब दान-पुण्य करते हैं.
4. ईमानदार और सच्चे: ये लोग अपने काम और जिम्मेदारियों के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं. सच के रास्ते पर चलते हैं, अच्छा आचरण करते हैं. इसलिए जहां जाते हैं खूब मान-सम्मान पाते हैं.
5. लीडरशिप और लक : इन लोगों में कमाल की नेतृत्व क्षमता होती है, जिस क्षेत्र में जाएं लीडर की भूमिका निभाते हैं. साथ ही भगवान विष्णु की कृपा से इनका भाग्य भी साथ देता है. इस कारण जीवन में खूब सफल होते हैं.
(यह भी पढ़ें - सबसे हैपनिंग महीना: अगले 30 दिन तक हर दूसरे दिन बड़ा व्रत-त्योहार, देखें कार्तिक मास 2026 का पूरा कैलेंडर)
माता-पिता करें अच्छी परवरिश
वैसे तो हर बच्चे में जन्मजात कुछ अच्छाइयां और बुराइयां होती हैं, लेकिन उनकी परवरिश का उन पर बड़ा असर होता है. ऐसे में पैरेंट्स की जिम्मेदारी है कि वे बच्चे को मेहनत करना, सच बोलना, कामों की जिम्मेदारी लेना, अनुशासित रहना आदि सिखाएं. उन्हें टैलेंट दिखाने का मौका दें, साथ ही धर्म और इंसानियत की शिक्षा दें. दूसरों की मदद करना सिखाएं. ताकि वो सफल और अमीर होने के साथ-साथ अच्छा इंसान बने.
कैसे जानें बच्चा किस मास में जन्मा है?
जिस तरह अंग्रेजी कैलेंडर (जनवरी, फरवरी महीने वाला) होता है, वैसे ही हिंदू कैलेंडर भी होता है. इसमें भी 12 महीने चैत्र, वैशाख...कार्तिक मास आदि आते हैं. आपका बच्चा हिंदू कैलेंडर के अनुसार किस महीने में जन्मा है यह जानने के लिए गूगल पर उसके जन्म की तारीख, महीना और वर्ष डालें. फिर उस दिन की तिथि चैक करें. इससे उसके जन्म की हिंदू कैलेंडर के अनुसार तिथि और मास पता चल जाएगा.
आमतौर पर कार्तिक महीना अक्टूबर-नवंबर में पड़ता है, ऐसे में इन महीनों में पैदा हुए बच्चों के कार्तिक मास में पैदा होने की संभावना ज्यादा है.
(यह भी पढ़ें - कार्तिक मास के हर दिन मिलेगा गंगा स्नान का पुण्य, बस घर बैठे कर लें ये आसान काम)
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और धार्मिक ग्रंथों में वर्णित मान्यताओं पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. इसका उद्देश्य केवल सूचना साझा करना है, किसी अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं.)