App

31 अक्‍टूबर से गुरु के निशाने पर होंगी सिंह समेत 4 राशियां, छोटी सी गलती भी देगी बड़ा नुकसान!

ज्‍योतिष में गुरु को सामान्यतः शुभ ग्रह माना जाता है, लेकिन हर राशि के लिए हर ग्रह और गोचर समान फल नहीं देता है. 31 अक्‍टूबर 2026 को गुरु, सिंह राशि में आ रहे हैं, जो कि 4 राशि वालों को अशुभ फल दे सकता है.

31 अक्‍टूबर से गुरु के निशाने पर होंगी सिंह समेत 4 राशियां, छोटी सी गलती भी देगी बड़ा नुकसान!
Image Credit: गुरु का सिंह राशि में प्रवेश 4 राशि वालों को रिश्‍तों, धन, सेहत संबंधी समस्‍याएं दे सकता है. (Photo:AI)

गुरु, ज्ञान, भाग्‍य, यश, सुख के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्‍पति 31 अक्‍टूबर 2026 की दोपहर 12:50 बजे सिंह राशि में आ रहे हैं. जहां वे 26 जून 2027 तक रहेंगे. हालांकि इस बीच वे कुछ समय के लिए वक्री होंगे और फिर से कर्क राशि में लौटेंगे. लेकिन गुरु का सिंह में गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ फल देगा. ओवर-कॉन्फिडेंस, जल्‍दबाजी में किए गए इंन्‍वेस्‍टमेंट और फैसले नुकसान दे सकते हैं.

गुरु की अतिचारी चाल

ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता कहते हैं कि गुरु बीते साल से अतिचारी चाल चल रहे हैं, यानी कि सामान्‍य गति से तेज चाल चल रहे हैं इस कारण उनके प्रभाव की तीव्रता भी ज्‍यादा है. इस कारण जिन राशियों या लोगों पर गुरु का अशुभ प्रभाव है, उन्‍हें इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है. जानिए ये राशियां कौन-कौनसी हैं.

वृष राशि : घर में कलह

वृष राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर करियर, धन के मामलों में तो अच्‍छा है लेकिन यह समय घर में झगड़े-कलह करवा सकता है. यदि गलत फैसले लिए तो धन-संपत्ति संबंधी नुकसान हो सकता है. यानी कि प्रोफेशनल लाइफ तो ठीक दिख रही है लेकिन पर्सनल लाइफ में समस्‍या हो सकती है.

मिथुन राशि : यात्रा से कष्‍ट

मिथुन राशि के तृतीय भाव में गुरु का गोचर बीमारी, थकान, यात्रा के दौरान समस्‍या दे सकता है. वाहन देखकर चलाएं. अतिचारी गुरु कुछ लोगों को भारी दौड़-भाग करवा सकते हैं. काम की व्‍यवस्‍तता बढ़ सकती है. परिवार को समय नहीं दे पाएंगे.

सिंह राशि : सताएगा अनजाना डर

गुरु गोचर करके सिंह राशि में ही आ रहे हैं और इस राशि वालों की मानसिक शांति भंग कर सकते हैं. कुछ लोगों को अनजाना डर सता सकता है. वहीं कुछ लोग आत्‍मविश्‍वास की कमी से परेशान रहेंगे. सही फैसले नहीं कर पाएंगे, हर समय कंफ्यूजन बना रहेगा. सेहत और जेब का ख्‍याल रखें. बेवजह के खर्च कर्ज करवा सकते हैं.

कन्या राशि : रुटीन डिस्‍टर्ब हो सकती है

कन्‍या राशि वालों के बारहवें भाव में गुरु रहेंगे. यह आपके खर्च बढ़ा सकते हैं. सेहत संबंधी समस्‍या दे सकते हैं. महिलाओं को पेट या हारमोन संबंधी प्राब्‍लम हो सकती है. छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी. इससे आपकी रुटीन डिस्‍टर्ब हो सकती है. काम सावधानी से निपटाएं.

(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More