)
Dream Meaning: शारदीय नवरात्र का पावन पर्व इस साल 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की विधि-विधान से भक्त पूजा करेंगे. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए व्रत रखेंगे और कलश स्थापना करेंगे. ध्यान दें नवरात्र के 9 दिनों में अगर कुछ सपनों का दिख कोई संयोग नहीं होता है. अगर आपको भी इन नौ दिनों में कुछ सपने दिखते हैं तो समझ लें कि मां दुर्गा आपसे प्रसन्न हैं और आपको व आपके पूरे परिवार को अपना आशीर्वाद दे रही हैं. आइए इस लेख में जानें कि नवरात्र में कौन-से सपनों का दिखना शुभ होता है और इन सपनों का संकेत क्या है.
नवरात्र के नौ दिनों में अगर किसी दिन सपने में छोटी कन्या दिखाई दे तो इसे अति शुभ संकेत माना गया है. ऐसे सपने का मतलब है कि व्यक्ति पर मां दुर्गा की विशेष कृपा है. उसके जीवन में धन-धान्य और समृद्धि आने वाली है.
अगर किसी को नवरात्र के दौरान सपने में दीपक जलते दिखे तो इसे साधारण सपना न मानें. ऐसे सपने का मतलब है कि व्यक्ति के ऊपर मातारानी ज्ञान का प्रकाश बरसाने वाली हैं. व्यक्ति अपने जीवन में जल्दी ही अनेक सफलताओं को प्राप्त करेगा.
अगर आप नवरात्र के दिनों में सपने में सुहाग की सामग्री देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके पारिवारिक जीवन में बड़े-बड़े सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं. अच्छी खबर मिल सकती है और मां दुर्गा की कृपा से रुके काम बन सकते हैं.
अगर किसी व्यक्ति को नवरात्र की तिथियों में शंख का सपना दिखता है तो इसका अति शुभ अर्थ होता है. शंख को सपने में देखना संकेत देता है कि व्यक्ति की भक्ति से मातारानी प्रसन्न हैं. व्यक्ति के जीवन में कुछ शुभ घटना होने वाली है.
सपने में मोरपंख का दिखना अति शुभ सपनों की सूची में आता है. मोर पंख का सपना नवरात्र में दिखने का अर्थ है कि व्यक्ति के जीवन से सभी तरह की नकारात्मकता का जल्द ही अंत होने वाला है और राहु-केतु का बुरा प्रभाव जीवन से जाने वाला है.
(डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक धार्मिक और स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)