App

सेलिब्रिटीज नाम में क्यों लगाते हैं एक्स्ट्रा A, खुलता है सक्सेस का ताला? दौड़ी चली आती है दौलत और शोहरत

कई लोग भाग्‍य और ग्रहों का साथ पाने के लिए अपने नाम की स्‍पेलिंग में बदलाव करते हैं. आज हम नेम ऐस्‍ट्रोलॉजी के जरिए ऐसे लोगों की पर्सनालिटी के बारे में जानते हैं जो नाम में एक्‍स्‍ट्रा A लगाते हैं या जिनके नाम में डबल A आता है.

सेलिब्रिटीज नाम में क्यों लगाते हैं एक्स्ट्रा A, खुलता है सक्सेस का ताला? दौड़ी चली आती है दौलत और शोहरत
Image Credit: नाम में डबल A आना व्‍यक्ति को कई खूबियां देता है, लेकिन कुछ मामलों में हटाना भी पड़ता है. (Photo:AI)

आमिर खान (Aamir Khan), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)... जैसे कई सेलिब्रिटीज ने अपने नाम में एक एक्‍स्‍ट्रा A लगाया है. नेम ऐस्‍ट्रोलॉजी के मुताबिक ऐसा करना दौलत-शोहरत, सक्‍सेस पाने में मददगार साबित हो सकता है. यह भाग्‍य का साथ दिला सकता है. वहीं कुछ लोगों के नाम में नेचुरली दो बार A आता है. ऐसे लोगों में  कुछ ऐसी खूबियां होती हैं, जो उन्‍हें भीड़ से अलग पहचान बनाने में मदद करती हैं.

नाम में डबल A आना

जिन लोगों के नाम और सरनेम में डबल A आता है, वे लोग दूसरों से कई मामलों में अलग होते हैं. फिर चाहे दो बार A एकसाथ आए या नाम और सरनेम में अलग-अलग आए. इन लोगों की खूबियां जानिए.

मेहनती और जिम्‍मेदार : जिन लोगों के नाम में डबल A आता है, वो खासे हार्डवर्किंग और रिस्‍पांसिबल होते हैं. इन्‍हें आप कोई जिम्‍मेदारी दे दें, तो निश्चिंत हो सकते हैं, क्‍योंकि वे उसे बखूबी पूरा करते हैं. यानी कि इन पर डबल चैक रखने की जरूरत नहीं पड़ती है.  

साहसी और निडर: ये लोग हर काम सच्‍चाई और ईमानदारी से करते हैं इसलिए ये किसी से डरते भी हैं. सच के साथ खड़े नजर आते हैं.

ऊंचे सपने देखना : ये लोग छोटे सपने नहीं देखते हैं, बल्कि बड़े सपने देखते हैं और उन्‍हें पूरा करने के लिए हर तरीके से प्रयास करते हैं. फिर चाहे लगातार काम करना हो, खुद को मोटिवेटेड रखना हो या कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर काम करना हो.

इन सब खूबियों का नतीजा ये होता है कि वे अपने जीवन में पैसा भी कमाते हैं और नाम भी. लोग उन्‍हें सम्‍मान देते हैं. अपने डेडिकेशन के कारण ऊंचे पदों पर पहुंचते हैं.  

... पर गुस्‍सा बिगाड़ देता है खेल

हालांकि नाम में डबल A अपने साथ खासी ऊर्जा भी लेकर आता है. जिसके कारण इन लोगों में गुस्‍सा ज्‍यादा होता है. वे अपनी बात की अनदेखी बर्दाश्‍त नहीं कर पाते हैं. साथ ही कामचोर या गलत काम करने वाले लोगों से इनकी जमती नहीं है. कुछ लोग जल्‍दबाज भी होते हैं. ऐसे में गुस्‍सा और जल्‍दबाजी में फैसले लेना इन्‍हें नुकसान करवा देता है.

नाम में एक्‍स्‍ट्रा A जोड़ना

जरूरी नहीं है कि सभी के लिए नाम में एक्‍स्‍ट्रा A जोड़ना पॉजीटिव रिजल्‍ट ही दे. यह व्‍यक्ति की बर्थडेट से निकले मूलांक और स्‍पेलिंग से निकले नंबर के कॉम्‍बीनेशन के आधार पर फल देता है. यही वजह है कि कुछ सेलिब्रिटीज ने अपने नाम से एक A हटाया भी है. इसमें एक्‍टर अजय देवगन शामिल हैं. जिनका नाम पहले Ajay Devgan लिखा जाता था, लेकिन बाद में उन्‍होंने अपनी सरनेम से A हटा दिया और अब वे Ajay Devgn लिखते हैं.

लिहाजा अपने नाम की स्‍पेलिंग में बदलाव विशेषज्ञ की सलाह पर ही करें. साथ ही यह भी ध्‍यान रखें कि इसके बाद आपको खासा पेपरवर्क भी कराना होगा ताकि सारे दस्‍तावेजों में आपके नाम की स्‍पेलिंग एक जैसी हो.

(यह भी पढ़ें: कुंभकर्ण जैसी नींद से लोमड़ी जैसी चालाकी तक, किस राशि के लोग किस काम में सबसे आगे? झट से करें चेक)   

(Disclaimer: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है, Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता. किसी भी बदलाव या उपाय को करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. साथ ही नाम की स्पेलिंग में बदलाव एक कानूनी प्रक्रिया है, जिसमें दस्तावेजों में बदलाव कराना आवश्यक होता है.)
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More