SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली पर करवा रहे हैं घर में पेंट? वास्तु के अनुसार चुनें सही रंग, मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी किस्मत

दिवाली पर घर में पेंट करवाते समय वास्तु शास्त्र के अनुसार सही रंगों का चुनाव बहुत जरूरी है. इस खबर में हम बताएंगे कि घर में कहां कौन-सा रंग करवाना चाहिए.

Written By Harsh Singh
Published: Oct 18, 2026, 12:18 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 12:33 PM IST
Join

दिवाली का त्योहार आने वाला है. जिसकी तैयारी महीने भर पहले से होने लगती है. इस त्योहार की तैयारी में लोग घरों में साफ-सफाई, सजावट और पेंट कराने की तैयारी शुरू कर दी है.

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि देवी लक्ष्मी साफ-सुथरे घरों में ही आती हैं. जिसकी वजह से लोग जमकर तैयारी करते हैं.

इस समय लोग अपने घर में नया पेंट भी करवाते हैं. लेकिन लोग कोई भी कलर करवा देते हैं जिसका असर वास्तु के हिसाब से सही नहीं होता है.

आज हम इस खबर में बताएंगे कि आपको वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कौन-सा रंग करवाना चाहिए.

मंदिर के लिए चुनें शांत और पवित्र रंग

अगर आपको अपने घर के मंदिर को रंगना है तो वहां के लिए सही रंग चुनना बहुत जरूरी होता है.

मंदिर के दीवारों के लिए आपको आसमानी नीला, सफेद या हल्का हरा रंग लाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि ये रंग सबसे शुभ रंगों में से एक हैं.

ये रंग पवित्र, शांत और मन को भटकने से रोकने में मदद करते हैं. ऐसे में आप अगर पूजा करते हैं तो आपका मन बिल्कुल शांत रहता है.

आपका मानसिक तनाव  दूर होता है. साथ ही घर के भीतर पॉजटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ जाता है.

लिविंग रूम में खुशहाली लाएंगे ये हल्के और सुंदर शेड्स

लिविंग रूम घर के ऐसे जगहों में से एक होता है, जहां पूरा परिवार साथ में समय बिताते हैं. इतना ही नहीं कोई मेहमान आता है तो वहीं बैठता है.

इसलिए वास्तु में कहा गया है कि लिविंग रूम के लिए क्रीम, हल्का पीला या हल्का गुलाबी रंग सबसे बेस्ट होता है.

ये रंग लगवाने से आपके घर में तो चार-चांद लगेगा ही, साथ में घर का माहौल भी खुशहाल रहेगा. इससे घर वालों के बीच में प्यार बढ़ता है.

बेडरूम में तनाव दूर करेंगे ये रंग

दिनभर के थकान के बाद लोग आराम से सोने के लिए बेडरूम में आते हैं. इसलिए इस रूम का रंग हमेशा  हल्का गुलाबी या हल्का हरा रंग ही करवाना चाहिए.

ऐसा इसलिए क्योंकि ये रंग आपको आराम और मानसिक शांति देती है. कहा जाता है कि, ये पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत करते हैं.

लेकिन कभी-कभी लोग स्टाइल के चक्कर में काला रंग करा लेते हैं जो घर में नेगेटिव एनर्जी के फ्लो को बढ़ा देता है.

रसोई घर में कौन रंग करवाएं?

अगर घर के रसोई की बात करें तो वहां अग्नि तत्व का वास माना जाता है. तो आपको यहां सोच-समझकर ही रंग लगवाना चाहिए.

वास्तु की माने तो किचन में लाल, नारंगी, गुलाबी या पीला रंग सबसे बेस्ट रहेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि ये रंग ऊर्जा और पॉजटिविटी के प्रतीक होते हैं.

अगर आप खाना बनाने किचन में जाएंगे तो, रंग के वजह से आपका मूड हमेशा तरोताजा बना रहेगा.

बाथरूम के लिए मन को शांति देने वाले शेड्स हैं बेस्ट

बाथरूम की सजावट और रंगों पर तो और भी ध्यान देना चाहिए. बाथरूम में हमेशा हल्के रंग यानि सफेद, हल्का नीला, हल्का पीला या हल्का गुलाबी ही करवाना चाहिए

अब आप ये पुछेंगे कि, यही रंग क्यों? तो ये रंग बॉथरूम में ठंडक और शांति महसूस करवाते हैं. 

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र के नियमों, पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है.

ये भी पढ़ें: घट स्थापना में कलश पर मौली बांधना क्यों है जरूरी? जानिए इसका रहस्य

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES