SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा का राशि और नक्षत्र परिवर्तन एक साथ, इस संयोग से किन 4 राशि वालों का होगा मन शांत और बड़ा धन लाभ!

शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा का दो गोचर हो रहा है. एक राशि गोचर और दूसरा नक्षत्र परिवर्तन, जिसके कारणशरद पूर्णिमा का दिन और भी शुभ हो जाता है. आइए जानें इस संयोग से किन 4 राशि वालों का लाभ होगा और मन की शांति व धन मिलेगा.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 25, 2026, 06:00 AM IST | Updated: Oct 25, 2026, 06:00 AM IST
Join

शरद पूर्णिमा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है. जिसे कोजागरी पूर्णिमा, कौमुदी पूर्णिमा व रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस पर्व को आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाने का विधान है. इस साल शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाया जाएगा. इसी दिन चंद्रमा अपनी राशि और नक्षत्र दोनों बदलने वाला है. इस तरह से शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का शुभ संयोग होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. आइए जानें इसका सकारात्मक प्रभाव किन राशियों पर पड़ेगा और शरद पूर्णिमा पर कौन से शुभ मुहूर्त बन रहे हैं.

चंद्रमा का राशि और नक्षत्र परिवर्तन

अश्विनी नक्षत्र में शाम 07:21 बजे चंद्रमा का प्रवेश होगा. 26 अक्टूबर शाम 05:40 बजे तक इस नक्षत्र में चंद्रमा संचरण करेंगे. वहीं, 25 अक्टूबर को ही शाम के 07:21 बजे मीन राशि से निकलकर चंद्रमा का गोचर मेष राशि में होगा. इस राशि में 27 अक्टूबर की रात 09:06 बजे तक चंद्रमा का संचरण होगा.

शरद पूर्णिमा, चंद्रमा और ज्योतिष

ज्योतिषाचार्य अनामिका सिंह बताती हैं कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा का मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करना एक अति शुभ संयोग है. ध्यान दें अश्विनी नक्षत्र के देवता अश्विनीकुमार हैं और नक्षत्र के स्वामी केतु हैं. दूसरी ओर मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है. धार्मिक परंपरा में तो शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होकर चमकता है. वहीं जब बात वैदिक ज्योतिष की आती है तो चंद्रमा को मन, भावनाओं, माता और संवेदनशीलता का कारक माना जाता है. पारंपरिक ज्योतिष के अनुसार पूर्ण चंद्रमा यानी पूर्णिमा का चंद्रमा अपनी सबसे मजबूत स्थिति में होता है. ऐसे में शरद पूर्णिमा के चंद्रमा और उसके गोचर का प्रभाव भी कुछ राशि वालों के जीवन पर अति सकारात्मक हो सकता है.

ज्योतिषाचार्य अनामिका सिंह के अनुसार आइए जानें किन 4 राशियों के जातकों के लिए चंद्रमा का यह राशि और नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहने वाला है.

मेष राशि वाले फैसले ले सकते हैं

मेष राशि के जातकों के लिए शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा का नक्षत्र और राशि परिवर्तन अति शुभ फलदायी सिद्ध होने वाला है. घर-परिवार से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लेने की क्षमता बढ़ेगी. संपत्ति में वृद्धि होगी और गाड़ी खरीदने का भी संयोग बनेगा. घरेलू सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे. रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा.

मिथुन राशि वालों को मिलेगी मदद

मिथुन राशि के लोगों का रुका हुआ धन मिल सकेगा और बिजनेस में नए लोगों से जातक संपर्क बना पाएंगे. आय के कई रास्ते खुल सकते हैं. मित्रों और प्रभावशाली लोगों की मदद से पड़ी परेशानी का हल पा सकेंगे. लंबे समय से रुकी हुई सफलता को पाने का समय है. इस अवधि में जातकों को मन में संतोष का भाव रखना होगा.

तुला राशि वालों के संबंधों में सुधार

तुला राशि वालों के लिए यह समयावधि शुभ सिद्ध होगी. जीवनसाथी के साथ समझ बढ़ेगी. पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है. जातक सही रास्ते पर आगे बढ़ पाएंगे. व्यक्तिगत संबंध पहले से बेहतर होंगे. पुरानी गलतफहमियां और टकराव खत्म होंगे. मन शांत रहेगा.

मकर राशि वालों का अच्छा समय

चंद्रमा के डबल गोचर से मकर राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो सकता है. घर, भूमि, गाड़ी जैसी सुविधाओं से लेकर पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. बिजनेस में पार्टनरशिप के कारण बड़ी योजना पर काम शुरू किया जा सकेगा. संपत्ति संबंधी कार्यों में मौके हासिल होंगे.

शरद पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

शरद पूर्णिमा पर्व जीवन में समृद्धि, प्रेम, भक्ति के साथ ही पूर्णता को दर्शाता है. इस दिन चंद्र देव की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं, मन शांत रहता है और धन हानि रुकती है. आइए जानें शरद पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त क्या हैं.

अभिजीत मुहूर्त - सुबह के 11:48 बजे से दोपहर के 12:33 बजे तक.
अमृत काल - शाम के 05:03 बजे से शाम के 06:34 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह के 04:56 बजे से सुबह के 05:44 बजे तक.
सर्वार्थसिद्धि योग - 25 अक्टूबर 2026 को शाम के 07:22 बजे से लेकर अगल दिन 26 अक्टूबर को सुबह के 06:32 बजे तक.
निशिता मुहूर्त रात 11:40 बजे से लेकर देर रात 12:31 बजे तक होगा.

शरद पूर्णिमा पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषविद के अनुसार, 26 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का स्नान-दान किया जाएगा. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और फिर पूजा आदि कर जरूरतमंदों में दान करें. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:57 बजे से लेकर सुबह 05:45 बजे तक होगा. वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 बजे से लेकर दोपहर 12:33 बजे तक होगा.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

और पढ़ें- Karwa Chauth 2026: पीरियड्स में कैसे करें करवा चौथ की पूजा और चंद्रमा को अर्घ्य दें या नहीं? व्रत पूरा करना है तो जानें सही नियम 

और पढ़ें- शरद पूर्णिमा पर रास मुद्रा में दर्शन देंगे बांके बिहारी, जानिए सोलह कलाओं से परिपूर्ण चंद्रमा और महारास से क्या है इसका संबंध?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES