भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /एस्ट्रोलॉजी
  • /बुध वक्री: 21 दिन बुध चलेंगे उल्‍टी चाल, तेजी से दौड़ेगा 5 राशि वालों का दिमाग, जॉब-बिजनेस में मिलेगी ग्रोथ!

बुध वक्री: 21 दिन बुध चलेंगे उल्‍टी चाल, तेजी से दौड़ेगा 5 राशि वालों का दिमाग, जॉब-बिजनेस में मिलेगी ग्रोथ!

बुध वक्री 2026: बुद्धि, व्‍यापार, वाणी के कारक ग्रह बुध, धन-समृद्धि देने वाले शुक्र ग्रह की राशि तुला में वक्री होने जा रहे हैं. बुध की ये उल्‍टी चाल 5 राशि वालों को जॉब-बिजनेस में लाभ देगी.

Written ByShraddha Jain
Published: Sep 30, 2026, 05:46 AM IST|Updated: Sep 30, 2026, 05:50 AM IST
joinshare
बुध वक्री: 21 दिन बुध चलेंगे उल्‍टी चाल, तेजी से दौड़ेगा 5 राशि वालों का दिमाग, जॉब-बिजनेस में मिलेगी ग्रोथ!
Image Credit: 24 अक्‍टूबर से बुध तुला राशि में वक्री हो रहे हैं और 5 राशि वालों को अच्‍छी करियर ग्रोथ के योग बना रहे हैं. (Photo: Zee News)

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अक्‍टूबर महीना बुध और शुक्र ग्रह के मामले में खास है क्‍योंकि इस महीने ये दोनों ग्रह वक्री होने जा रहे हैं. इतना ही नहीं बुध और शुक्र, शुक्र की राशि तुला में वक्री होंगे. धन-समृद्धि देने वाले शुक्र की राशि तुला में 24 अक्‍टूबर से बुध वक्री होंगे और 13 नवंबर तक वक्री रहेंगे. ये 21 दिन लोगों के करियर-व्‍यापार और आर्थिक स्थिति के लिए विशेष रहेंगे. इसका शुभ असर 5 राशि वालों पर हो सकता है. ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता से जानिए ये लकी राशियां कौन-कौनसी हैं.

बुध वक्री का राशियों पर पॉजिटिव प्रभाव

1. मिथुन राशि : मिथुन राशि के स्‍वामी बुध हैं और उनकी उल्‍टी चाल भी इस राशि को कुछ मामलों में लाभ दे सकती है. इन जातकों की निर्णय क्षमता मजबूत होगी, दिमाग तेज चलेगा, जिससे आप सही योजना बनाने और फैसले लेने में सफल रहेंगे. साथ ही पैसे संबंधी कोई काम रुका था, वो अब पूरा हो सकता है.

2. कन्या राशि : कन्‍या राशि के स्‍वामी भी बुध हैं और बुध की उल्‍टी चाल इन लोगों को अपने पुराने काम पूरे करने का मौका देगी. साथ ही जीवन में जो अस्‍त-व्‍यस्‍तता थी, उसे ठीक करेगी. वर्कप्‍लेस पर आपकी बातचीत की शैली और काम का प्रजेंटेशन तारीफ दिला सकता है. बिजनेस की जो डील किसी वजह से अब तक फाइनल नहीं हो पा रहीं थीं. अब वे फाइनल हो सकती हैं. 
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.

3. तुला राशि : तुला राशि वालों के करियर और पर्सनल लाइफ दोनों के लिए यह समय अच्‍छा है, क्‍योंकि बुध तुला राशि में ही वक्री हो रहे हैं, जहां पहले तुला राशि के स्‍वामी शुक्र विराजमान हैं और बुध-शुक्र की युति लक्ष्‍मी नारायण योग भी बना रही है. कोई महत्‍वपूर्ण कॉन्‍ट्रैक्‍ट फाइनल हो सकता है, लेकिन सारे पेपर्स अच्‍छे से पढ़ें.

4. वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल धन लाभ भी करवा सकती है और व्‍यापार में बदलाव या बेहतरी के योग भी बना रही है. पुराने क्‍लाइंट्स फिर से आपसे संपर्क कर सकते हैं. वहीं नौकरी करने वालों को नई जिम्‍मेदारी मिल सकती है, प्रमोशन या डिपार्टमेंट चेंज के भी योग हैं.

5. मकर राशि : मकर राशि वालों को बुध की वक्री चाल करियर के मामलों में स्‍पीड देगी. जो लोग नौकरी को लेकर परेशान थे, उनके लिए समय राहत भरा हो सकता है. नौकरी बदलने की इच्‍छा पूरी हो सकती है. बिजनेस में नेटवर्क बढ़ेगा और उसका लाभ मिलेगा. कह सकते हैं कि बिजनेस में ग्रोथ मिल सकती है. करियर संबंधी योजना जिस पर आप काम करना चाह रहे थे, उसे रिव्‍यू करें और लागू करें.

इन बातों का रखें ध्यान

ज्‍योतिष के अनुसार जब बुध वक्री रहे तो सभी राशि वालों को कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए. जैसे कोई भी महत्‍वपूर्ण निर्णय या योजना बिना दोबारा सोचे लागू न करें. फिर चाहे वह निवेश का मामला हो, नौकरी बदलने का हो या कोई महत्‍वपूर्ण डॉक्‍यूमेंट साइन करने का हो. साथ ही गणेश जी की पूजा करें और उन्‍हें दूर्वा अर्पित करें.

(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Astrology