SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Budh Shukra Vakri 2026: 24 अक्टूबर से तुला राशि में 2 ग्रह वक्री, रिश्‍तों में धोखा और जेब खाली होने के योग!

तुला राशि में 2 प्रमुख ग्रह वक्री होने जा रहे हैं. शुक्र पहले से वक्री हैं और 24 अक्‍टूबर से बुध भी वक्री हो रहे हैं. इन 2 ग्रहों की उल्‍टी चाल कई लोगों की जिंदगी में बड़ा उलटफेर कर सकती है. खासतौर पर पैसे, प्‍यार और करियर के मामले में.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 23, 2026, 05:24 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 05:25 AM IST
Image Credit: बुध शुक्र की उल्‍टी चाल का लव लाइफ, पैसे और करियर पर असर. (Photo:AI)
Join

24 अक्‍टूबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 41 मिनट से बुध ग्रह उल्‍टी चाल चलेंगे. बुध ग्रह वाणी, बुद्धि, व्‍यापार, गणित के कारक हैं. उनकी उल्‍टी चाल इन मामलों पर बुरा असर डाल सकती है. वहीं धन-समृद्धि, प्‍यार देने वाले शुक्र ग्रह 3 अक्‍टूबर 2026 से वक्री हो चुके हैं. गौर करने वाली बात यह भी है कि ये दोनों ग्रह तुला राशि में वक्री हो रहे हैं, जिसके स्‍वामी शुक्र ग्रह हैं. ऐसे में कुछ लोगों को रिश्‍तों में धोखा मिल सकता है तो किसी का हाथ आया धन फिसल सकता है.

कब से कब तक रहेगा असर?

शुक्र वक्री 2026

• आरंभ: 3 अक्टूबर 2026
• समाप्त (मार्गी): 14 नवंबर 2026

बुध वक्री 2026

• आरंभ: 24 अक्टूबर 2026 
• समाप्त (मार्गी): 13 नवंबर 2026

इस तरह 13 नवंबर 2026 तक दोनों ग्रह एकसाथ तुला राशि में वक्री रहेंगे. यानी कि 24 अक्‍टूबर से 13 नवंबर तक करीब 21 दिन तक लोगों को कुछ मामलों में संभलकर रहने की जरूरत है.

बुध शुक्र की उल्‍टी चाल का असर

ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि सभी कि लिए बुध और शुक्र की उल्‍टी चाल अशुभ फल ही देगी. कुंडली में इन दोनों ग्रहों की स्थिति क्‍या है और व्‍यक्ति की कौनसी महादशा, अंर्तदशा चल रही है, उसका भी बड़ा असर होता है. फिर भी इन ग्रहों की वक्री चाल के दौरान सावधानी बरतना बेहतर रहेगा.

लव लाइफ - कुछ लोगों का पुराने पार्टनर से फिर से संपर्क हो सकता है. जिससे लव लाइफ को लेकर कंफ्यूजन हो सकता है. कुछ लोग अपने पार्टनर पर शक कर सकते हैं. कुछ मिलाकर कहें तो गल‍तफहमियां बढ़ सकती हैं. ऐसे में सोच-विचार कर ही प्रतिक्रिया दें. ऐसा कुछ न बोल दें, जिसकी भरपाई करना मुश्किल हो.

आर्थिक स्थिति - शुक्र और बुध की उल्‍टी चाल पैसे अटका सकती है. हो सकता है ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान पेमेंट अटक जाए या किसी को उधार दिया गया पैसा फंस जाए. त्‍योहारी सीजन में फिजूल की शॉपिंग या महंगी शॉपिंग बजट बिगाड़ सकती है. बेहतर है शॉपिंग और बड़े लेन-देन को लेकर सतर्क रहें.

डील, बिजनेस : बड़ी डील टालें या सारी कंडीशंस अच्‍छे से चैक कर लें. बिजनेस में बिना सोचे-समझे बड़ा कदम न उठाएं, बल्कि फैसले का हर पहलू जांच लें.

(यह भी पढ़ें: दिवाली के ठीक 3 दिन बाद अग्नि ग्रह मंगल की सिंह राशि में एंट्री, ओवर कॉन्फिडेंस से होगा बंटाधार!) 

ये राशि वाले रहें सावधान

ज्‍योतिषीय गणनाओं के अनुसार, कुछ राशि वाले इन 20-21 दिनों में विशेष तौर पर सावधान रहें. 
मेष : पति-पत्‍नी में मनमुटाव होने की आशंका है. साथ ही साझेदारी में बिजनेस करने वालों को समस्‍या हो सकती है. 
मिथुन: नौकरी में छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है. वहीं कारोबारी लेन-देन ठीक से करें. 
तुला: खर्च बढ़ सकता है, यदि आपने पहले से उस खर्च की योजना बना रखी है तो समस्‍या नहीं होगी. 
वृश्चिक: किसी से कर्ज लिया है तो उसे तुरंत चुकाने की स्थिति बन सकती है. इसलिए पहले से बजट बनाकर और बचत करने की सोच रखें. निवेश से बचें. 
मकर: करियर में समस्‍या हो सकती है. पैसा अटक सकता है. लेकिन जल्‍दबाजी में निर्णय न लें.  

(Disclaimer: यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES