SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नवरात्र के पहले दिन त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों की तेजी से होगी आर्थिक तरक्की और व्यापार में हासिल होगी बड़ी डील!

Trigrahi Yog Effect 2026: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो चुकी है और इस दिन तुला राशि में त्रिग्रही योग भी बनने वाला है. इस योग के बनने से कौन-सी 4 राशियों को लाभ हो सकता है? आइए इस बारे में जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 11, 2026, 10:39 AM IST | Updated: Oct 11, 2026, 10:53 AM IST
Join

Budh Shukra Chandrama Trigrahi Yog Effect 2026: शारदीय नवरात्रि के पहले ही दिन यानी आज 11 अक्टूबर को चंद्रमा का कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश हुआ है. चंद्रमा के तुला राशि में रविवार, 11 अक्टूबर 2026 सुबह 10:04 बजे प्रवेश कर चुका है. इस राशि में बुध और शुक्र पहले से ही संचरण हो रहा है. ऐसे में तुला राशि में बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति से एक अति शक्तिशाली त्रिग्रही योग बन चुका है. इस योग के बनने से राशिचक्र की 4 राशि के लोगों को भाग्य का साथ प्राप्त हो सकता है और व्यापार में भी लाभ के रास्ते खुल सकते हैं.

चंद्रमा, बुध और शुक्र की युति में क्या होगा?

ज्योतिष शास्त्र की जानकार अनामिका सिंह के अनुसार चंद्र-गोचर किसी राशि में ढाई से सवा दो दिन तक होता है. शुक्र ग्रह चित्रकला, फैशन, संगीत, नृत्य, सौंदर्य और अभिनय को दर्शाता है. बुध ग्रह कविता, वाक्-कौशल, लेखन, संवाद और रचनात्मक विचार को दर्शाता है. वहीं, चंद्रमा कल्पनाशक्ति, भावनात्मक अभिव्यक्ति और संवेदनशीलता का कारक है. ऐसे में चंद्रमा, बुध और शुक्र की युति होना पारंपरिक ज्योतिषीय व्याख्या में संगीत, अभिनय,  लेखन, डिजाइन और अन्य रचनात्मक कार्यों के प्रति जातकों की रुचि या अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने वाला संयोग माना जा सकता है.

तुला राशि शुक्र की स्वामित्व की राशि है, ऐसे में शुक्र यहां विशेष महत्त्व रखता है. बुध और शुक्र की युति जातक की बातचीत, व्यापारिक समझ के साथ ही कला और संबंधों में संतुलन के लिए विशेष है. वहीं, जब चंद्रमा के जुड़ने से त्रिग्रही योग इन विषयों पर जातक के मन और भावनाओं का प्रभाव और अधिक बढ़ देता है. अभी शुक्र वक्री है जिससे पुराने संबंधों और अधूरे आर्थिक निर्णयों पर प्रभाव भी पड़ सकता है.

किन 4 राशियों के लिए शुभ

ज्योतिषाचार्य अनामिका सिंह से आइए जानें चंद्र राशि से गोचर-भाव के आधार पर तुला राशि में शुक्र, चंद्रमा और बुध का त्रिग्रही योग किन 4 राशियों के लिए शुभ और अनुकूल समय लेकर आया है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए समय शुभ होगा. जीवनसाथी के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. बातचीत से संबंध मधुर हो सकेगा. व्यापारी जातकों के लिए नई डील पाने के मौके मिलेंगे. संबंधों के मामलों में जातको की भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ जाएगी. किसी बात पर तुरंत अपनी बात न रखें. धैर्य बनाए रखें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को शिक्षा, रचनात्मक कार्य, लेखन से लेकर संचार संबंधी काम करने के मौके हाथ लग सकते हैं. रचनात्मक कार्य करने वालों की योजनाओं पर ध्यान दें. मन में संवेदनशीलता बढ़ सकती है. बच्चों के प्रति प्रेम बढ़ेगा और जातक भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे. बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. मन प्रसन्न होगा और आपसी संबंध मधुर होंगे.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ेगा. सौंदर्य में वृद्धि होगी. जातक अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से रखेंगे. मन में रचनात्मक विचार आएंगे. मन की संवेदनशीलता बढ़ सकती है. पुराने संबंध के प्रति जातकों का दोबारा आकर्षण बढ़ेगा. कला संबंधी कार्य करने वाले जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

कुंभ राशि

उच्च शिक्षा पाने में जातक सफल होंगे. आध्यात्मिक विषयों के प्रति रुचि बढ़ेगी. किसी अनुभवी व्यक्ति से बात कर नई दिशा पा सकते हैं. यात्रा के योग बनेंगे. सोच में रचनात्मकता आएगी और संवाद बेहतर होगा. इस अवधि में जातक किसी बड़े निर्णय तक पहुंचने के बजाय अगर पहले तथ्यों तक पहुंचे तो ऐसा करना शुभ होगा.

(डिस्क्लेर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES