SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Angel Number Meaning: क्या आपको भी हर जगह दिख रहे हैं एंजल नंबर, एल्गोरिदम का खेल या इसके पीछे है कोई और रहस्य?

555 Angel Number Meaning in Hindi: फोन में अगर आपको बार-बार 5:55 या 101010 जैसे एंजल नंबर दिख रहे हैं तो इसका मतलब क्या है? क्या सच में ये कोई Angel Number होता है या इसके पीछे दिमाग और एल्गोरिदम का कोई खेल होता है? आइए इस बारे में जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 14, 2026, 11:25 AM IST | Updated: Oct 14, 2026, 11:29 AM IST
Join

Angel Number Meaning: क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है कि आपको बार-बार 7171, 101010, 11:11 या 5:55 नंबर दिख रहे हैं, गाड़ी, फोन या सोशल मीडिया पर? कई लोग इसे एंजल नंबर कह देते हैं और इसे ब्रह्मांड के संकेत के रूप में देखते हैं. लेकिन कोई फरिश्ता आपको मैसेज दे रहा है, इस बात में कितनी सच्चाई है. ऐसा तो नहीं कि यह आपके दिमाग और मोबाइल एल्गोरिदम का ही खेल हो? आइए इस बारे में समझने की कोशिश करते हैं कि एंजल नंबर का असली मतलब क्या है और बार-बार एंजल नंबर का दिखना क्या बताता है.

एंजल नंबर से जुड़ी आजकल की मान्यताएं

एंजल नंबर से जुड़ी जो आजकल की मान्यताएं हैं उनमें कई अलग-अलग नंबरों का जिक्र होता है और फिर इन नंबरों का अलग-अलग मतलब निकाला जाता है. इसी तरह से 555 या घड़ी में दिखने वाले 5:55 बजे को बदलाव से जोड़ा जाता है. इस नंबर को लेकर माना जाता है कि यह तब नजर आता है जब जीवन में कुछ नया होने वाला हो. यह नंबर ऐसे समय में दिखता है जब व्यक्ति खुद के जीवन में बदलाव लाने की कोशिश कर रहा होता है या सोचता है. नई नौकरी पाना चाहता हो या पुराने रिश्ते से निकलना चाहता हो, घर बदलने से लेकर जगह बदलने के संकेतों से इस नंबर को जोड़ा जाता है.

एंजल नंबर क्या कहते हैं?

101010 में 1 और 0 तीन बार आ रहा हैं, अगर इसे अंकज्योतिष से देखें तो 1 नई शुरुआत व बड़े फैसले लेने से संबंधित है और 0 नई संभावनाओं को दर्शाता है. 7171 में 7 को खुद को जानने और समझने का संकेत देता है तो वहीं 1 शुरुआत का नंबर है. ऐसे ही 4949 में 4 को व्यवस्था का नंबर है और 9 एक तय समय या सिचुएशन के अंत को दर्शाता है. हालांकि इस बात पर ध्यान देना होगा कि एंजल नंबर अंक ज्योतिष का तय या शास्त्रीय नियम नहीं है. इन नंबरों के बारे में अलग-अलग जानकार अलग-अलग मतलब निकालते हैं.

आइए एंजल नंबर के संकेत जानें

7171- अपनी आंतरिक आवाज और अंतर्ज्ञान पर विश्वास रखने का संकेत मिल रहा है.
101010- कर्म के चक्रों के पूरा होने व एक नई शुरुआत का संकेत मिल रहा है. आध्यात्मिक जागृति की जरूरत है.
4949-  कठिन समय में जो भी संघर्ष और मेहनत की गई है उसके कारण जल्दी ही अच्छा समय आ सकता है.
555- जीवन में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव आने का संकेत मिल रहा है.
444- दिव्य शक्तियों की सुरक्षा और मार्गदर्शन मिलने का संकेत है. जीवन में सही मार्ग पर चल रहे हैं.

बार-बार एक ही नंबर दिखने के पीछे का खेल

कई बार ऐसा होता है कि कोई नंबर बार-बार हमें दिखता है या यूं कहें कि बार-बार उसी नंबर पर हमारा ध्यान जाता है. असल में हर बार ऐसा नहीं होता कि हमें एंजल नंबर दिखें. कई बार यह तय नंबर पर हमारे ध्यान देने के कारण और एल्गोरिदम का भी खेल होता है. मान लें कि एक बार 5:55 की Reel देखी हो आपने तो आपके एल्गोरिदम में वही कंटेंट बार-बार दिखेगा. दिमाग उसे ज्यादा नोटिस करेगा और आपको लगेगा कि आप बार-बार किसी नंबर को देख रहे हैं. इसे Frequency Illusion कहा जाता है. एंजल नंबर को को हमेशा पॉजिटिव सोच को बढ़ावा देने वाला मानें, न कि एंजल नंबर दिखने के आधार पर किसी भी तरह का फैसला लें या कोई काम करें.
(Disclaimer: यह लेख एंजल नंबर से जुड़ी सामान्य मान्यताओं, मनोवैज्ञानिक पहलुओं और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है. इसे अंधविश्वास या अंतिम सत्य के रूप में न लें)

और पढ़ें- Vastu Tips: सुख-समृद्धि के लिए आपने भी घर में रखी है गाय की प्रतिमा, क्या है इससे जुड़े सही वास्तु नियम? जानें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES