SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

10 तरह का होता है कर्ज, जानिए कौन-सा ग्रह करता है कैसा कर्ज?

कर्ज सुनने में केवल एक शब्‍द लगता है, लेकिन पूरी जिंदगी को उलट-पुलट कर देता है. ज्‍योतिष में अलग-अलग प्रकार के कर्ज के पीछे अलग-अलग ग्रह वजह हैं. जानिए कुंडली में ग्रहों की स्थिति और कर्ज का प्रकार.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 21, 2026, 11:58 IST | Updated: Nov 21, 2026, 12:10 IST
Image Credit: ऐस्‍ट्रोलॉजी के अनुसार कर्ज चढ़ने के पीछे कई तरह के कारण होते हैं. (Photo:AI)
Join

ईएमआई का बोझ, क्रेडिट कार्ड का बिल, होमलोन, एजुकेशन लोन इन सभी के बीच में व्‍यक्ति की कमाई कहां गुम हो जाती है, पता ही नहीं चलता है. यही वजह है कि आर्थिक तंगी और बढ़ता कर्ज आजकल हर दूसरे-तीसरे व्‍यक्ति के जीवन की बड़ी समस्‍या है. ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार इन अलग-अलग प्रकार के कर्ज के पीछे अलग-अलग ग्र‍ह होते हैं. आइए जानते हैं कि कुंडली का कौन-सा ग्रह कर्ज चढ़ाता है, कर्ज के जाल में फंसाता है और किस योग से मुक्ति मिलती है.

कुंडली के 9 ग्रह और उनके कारण कर्ज का प्रकार

1. राहु दूसरे भाव में - कभी न खत्म होने वाला कर्ज

यदि कुंडली के दूसरे भाव यानी कि धन भाव में राहु हो, तो ऐसा व्यक्ति जिंदगी में अधिकांश समय कर्ज के बोझ तले दबा ही रहता है. वह एक कर्ज चुकाता है और दूसरा कर्ज ले लेता है. यदि कर्ज के जाल से बचना है तो बेहतर है कि कर्ज लेने की आदत पर सख्‍ती से काबू करें.

2. शनि ग्यारहवें भाव में - आमदनी से ज्यादा खर्च

यदि कुंडली के 11वें भाव यानी कि लाभ भाव में शनि हो तो व्‍यक्ति हमेशा जितना कमाता है, उससे कहीं ज्‍यादा खर्च करता है. इस कारण इन पर कर्ज बढ़ता जाता है.

3. मंगल छठे भाव में - लड़ाई-झगड़े से कर्ज

कुंडली का छठा भाव रोग, शत्रु और ऋण का होता है. यदि यहां मंगल हो तो व्‍यक्ति बेवजह उग्र है, उसे बात-बात पर गुस्‍सा आता है. कोर्ट-कचहरी या विवाद बढ़ते हैं. जल्‍दबाजी और गुस्‍से में गलत फैसले ले लेते हैं. इस कारण इन लोगों पर कर्ज बढ़ता है.

4. केतु बारहवें भाव में - गुप्त कर्ज

कुंडली का 12वां घर खर्च का भाव होता है, इस घर में यदि केतु हो तो व्‍यक्ति समझ भी नहीं पाता है कि उस पर कर्ज कैसे बढ़ रहा है. वह कभी भी अपना बजट ही नहीं बना पाता है कि कितना कमा रहा है और कितना व कहां खर्च कर रहा है.

5. बुध आठवें भाव में - व्यापार में धोखे से कर्ज

कुंडली में आठवें भाव में बुध हो तो व्‍यक्ति को बिजनेस में लॉस होता है, वो बार-बार गलत फैसले लेता है या गलत लोगों पर भरोसा करके नुकसान उठाता है. ऐसे लोग अचानक भारी कर्ज में डूब जाते हैं.

(यह भी पढ़ें: कब होगा राहु-केतु गोचर, 25 नवंबर या 5 दिसंबर? समझें 'स्पष्ट राहु' का गणित, 18 महीने तक होगा सीधा असर) 

6. शुक्र छठे भाव में - शौक-मौज में कर्ज

6वां भाव सुख-सुविधाओं का होता है इसमें यदि लग्‍जरी-विलासिता के कारक ग्रह शुक्र हों तो व्यक्ति अपनी लाइफस्टाइल, महंगी चीजों और शौक-मौज को पूरा करने के लिए बेतहाशा पैसा बहाते हैं. जिससे कर्ज में डूब जाते हैं.

7. चंद्रमा बारहवें भाव में - मन की कमजोरी से कर्ज

मन का कारक चंद्रमा यदि बारहवें भाव में हों तो व्‍यक्ति बेहद इमोशनल होकर गलत फैसले ले लेता है और धन हानि झेलता है. जिससे उस पर कर्ज चढ़ जाता है.

8. गुरु आठवें भाव में - लंबे समय तक न उतरने वाला कर्ज

अष्टम भाव में बृहस्पति (गुरु) के होने पर यदि व्यक्ति एक बार कर्ज ले ले, तो उसे चुकाने में उसे सालों लग जाते हैं और ब्याज का बोझ बढ़ता रहता है. जिससे वह कर्ज से उबर ही नहीं पाता है.

9. सूर्य छठे भाव में - सरकारी कर्ज

छठे भाव में सूर्य हो तो व्यक्ति पर सरकारी टैक्स, जुर्माना या किसी सरकारी संस्था से जुड़ा कर्ज चढ़ने की प्रबल आशंका रहती है.

10. बुरी आदतों से होने वाला कर्ज 

कई बार कुंडली के ग्रह भी अच्‍छी स्थिति में हों तो भी व्‍यक्ति पर कर्ज चढ़ जाता है. जैसे- दिखावे के लिए बेवजह पैसा खर्च करना है या बेवजह शॉपिंग करना आदि. 

कर्ज मुक्ति योग

अब सवाल आता है कि कौन-सा योग कर्ज से मुक्ति दिलाता है. ज्‍योतिष के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली के ग्यारहवें भाव (लाभ स्थान) में गुरु हों और साथ ही छठे भाव (ऋण स्थान) में शनि बैठे हों, तो यह बेहद शक्तिशाली 'कर्ज मुक्ति योग' बनाता है. इस योग के प्रभाव से व्‍यक्ति बड़े से बड़ा कर्ज भी समझदारी और प्‍लानिंग से उतार देता है.

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES