SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खुल जाएगी पर्सनालिटी की असली पोल-पट्टी! अपनी राशि से जानें क्‍या है आपके नेचर का 'रेड फ्लैग'

हर व्‍यक्ति में कुछ खूबियां और कुछ ऐसे पहलू होते हैं जिन्हें लोग 'रेड फ्लैग' मान सकते हैं. ज्‍योतिष के जरिए जानिए मेष से मीन तक किस राशि का कौन सा नेचर उसे दूसरों से अलग बनाता है.

Written By Shraddha Jain
Published: Sep 05, 2026, 12:02 PM IST | Updated: Sep 05, 2026, 12:07 PM IST
Image Credit: अपनी राशि से जानें अपना नेचर और रेड फ्लैग. (Photo: AI)
Join

ज्‍योतिष में हर राशि की खासियतें बताई गईं हैं. जैसे- व्‍यक्ति का नेचर, उसकी खूबियां और उसकी खामियां. उनकी ऐसी बातें जो लोगों को उनके करीब लाती हैं और वो बातें भी जो उन्‍हें लोगों से दूर करती हैं. आज हम सभी 12 राशियों की वो बातें जानते हैं जो उनके नेचर में अहम रोल प्‍ले करती हैं और 'रेड फ्लैग' बन सकती हैं. जानिए सभी 12 राशियों का प्‍लस पॉइंट और उनका 'रेड फ्लैग'.

मेष और वृश्चिक राशि

मेष और वृश्चिक राशि दोनों के स्‍वामी मंगल ग्रह हैं. ये दोनों राशि वाले गुस्‍से के बहुत तेज होते हैं. इसलिए इनके लिए कहा जाता है कि “गुस्सा आए तो पूरी दुनिया जला दें, और शांत हों तो खुद ही आकर मरहम लगा दें.” लेकिन शांत होने से पहले ये काफी नुकसान कर बैठते हैं.

रेड फ्लैग: ये दोनों राशि वाले किसी से नाराज हो जाएं तो केवल बदला लेकर शांत नहीं होते हैं. बल्कि वे उसे तड़पा-तड़पाकर हिसाब चुकता करना पसंद करते हैं. इसलिए इनसे दुश्‍मनी करने से पहले 100 बार सोचें.

कर्क और मीन राशि

कर्क राशि वालों के स्‍वामी चंद्रमा हैं और मीन राशि के स्‍वामी गुरु हैं. फिर भी दोनों राशि वालों में एक चीज कॉमन है, वो है इनकी बेहद इमोशनल होने की आदत. कई बार ये लोग दुनिया को खुश नजर आएंगे लेकिन अकेले में रोते हैं. इनके लिए भरोसा और इमोशंस बड़ी चीज होते हैं.

रेड फ्लैग: इन लोगों का एक बार भरोसा टूट जाए तो वे उस व्‍यक्ति को अपनी जिंदगी से बाहर करने में पीछे नहीं हटते. इसलिए इनका भरोसा कभी न तोड़ें.

मिथुन और कन्या राशि

मिथुन और कन्‍या दोनों राशियों के स्‍वामी बुध ग्रह हैं. ये लोग बोलने में बेहद मीठे होते हैं और झट से किसी को भी दोस्‍त बना लेते हैं. लेकिन पीछे से धोखा देने में नहीं चूकते हैं.

रेड फ्लैग: इन लोगों को बहस में हराना मुश्किल है. साथ ही ये गड़े मुर्दे उखाड़ने में भी माहिर होते हैं. इसलिए इनको अपने राज कभी न बताएं.

वृष और तुला राशि

वृष और तुला राशि के स्‍वामी शुक्र हैं. ये लोग लग्‍जरी के पीछे पागल होते हैं. इनके बैंक में पैसा भले ही कम हो लेकिन ख्‍वाब करोड़ों के होते हैं. इन्‍हें हमेशा महंगी चीजें पसंद आती हैं. वैसे ये पैसे कमाने में भी पीछे नहीं हटते. इसके अलावा ये बेहद आकर्षक और नखरीले होते हैं इसलिए लोग इनकी ओर अट्रैक्‍ट हो जाते हैं.

रेड फ्लैग: इन्‍हें जिंदगी में ढेर सारा पैसा और प्यार चाहिए होता है. लेकिन प्‍यार में इन्हें सिर्फ शांति नहीं बल्कि थोड़ा ड्रामा भी चाहिए होता है. वे बेहद रोमांटिक होते हैं और पार्टनर से भी यही उम्‍मीद करते हैं.

धनु और सिंह राशि

धनु राशि के स्‍वामी गुरु और सिंह राशि के स्‍वामी सूर्य हैं. ये दोनों राशि वाले लोग आत्मविश्वास से लबरेज होते हैं और आजादी पसंद करते हैं. ये लोग अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहते हैं. इन लोगों में लीडरशिप स्किल अच्‍छी होती है.

रेड फ्लैग: इन दोनों राशि वालों को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है. न इन्हें अपनी आजादी में दखल पसंद आता है. इन्‍हे कोई गलत ठहराए ये भी बर्दाश्‍त रनहीं होता. न ही वे अपनी गलती मानते हैं.

(Disclaimer- यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य राशि-आधारित व्यक्तित्व विशेषताओं पर आधारित है. इसे सामान्य जानकारी के तौर पर लें. किसी व्यक्ति का स्वभाव केवल उसकी राशि से तय नहीं होता, क्योंकि व्यक्तित्व पर कई अन्य व्यक्तिगत और सामाजिक परिस्थितियों का भी प्रभाव पड़ता है.) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES