)
Scorpio Zodiac sign people Personality: राशिचक्र की आठवीं राशि वृश्चिक है. इस राशि का स्वामी उग्र ग्रहों में से एक मंगल ग्रह है. जो साहस, भूमि और शारीरिक ऊर्जा का कारक ग्रह है. मंगल के प्रभाव के कारण वृश्चिक राशि के लोग किसी भी काम को करने के लिए जुनून से भरे होते हैं. वृश्चिक राशि के लोगों का स्वभाव, लव लाइफ और शारीरिक बनावट कैसी होती है? ये जानने के लिए आइए विस्तार से जानें कि वृश्चिक राशि के लोग कैसे होते हैं.
वृश्चिक राशि के लोगों का स्वभाव व व्यक्तित्व
वृश्चिक राशि के लोग बड़े ही रहस्यमयी होते हैं जो अपनी भावनाओं को छुपाने में माहिर होते हैं. जिसके कारण इन्हें समझना थोड़ा मुश्किल लगता है. मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण शरीर को स्वस्थ और फिट रखने पर ये लोग विशेष ध्यान देते हैं और अपने किसी भी काम को बड़ी ही परफेक्शन के साथ, बहुत मेहनत और मन से करते हैं. ये लोग अपने किए कार्यों को बार-बार जांचते हैं और पहले से कहीं अच्छे तरीके से करने की कोशिश करते हैं. वृश्चिक राशि के लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है. वृश्चिक राशि के लोग बोलने से ज्यादा एक्शन पर विश्वास करते हैं. इनकी एकाग्रता और काम को लेकर इनके उत्साह का कोई सानी नहीं है. हालांकि ये छोटी बातों पर भी बहुत ज्यादा भड़क सकते हैं. इनकी मनचाहे क्षेत्रों में कैरियर बनाने की इच्छाशक्ति इन्हें तमाम परेशानियों के बाद भी सफल बनाती है. ये लोग सख्त, जिद्दी, घमंडी और शांत स्वभाव के होते हैं. गुस्सा करते हैं तो बहुत तेज करते हैं. अपनी जिंदगी अपने हिसाब से और अपनी मर्जी से जीते हैं. इनके दया करने के स्वभाव के कारण इनके जो भी दोस्त होते हैं इनके लिए वफादार होते हैं. हालांकि ये लोग कभी-कभी बड़ा धोखा भी खाते हैं जिसका बदला ये लोग जरूर लेते हैं.
वृश्चिक राशि वालों की नकारात्मक बातें
वृश्चिक राशि के लोग ज्यादातर समय अपने सामने वाले को अपना प्रतिस्पर्धी मानकर चलते हैं. जिससे इनकी बनी बनाई बात भी बिगड़ जाती है. वृश्चिक राशि वाले अपनी बातों को दिल ही दिल में छुपाकर रखते हैं. जिससे इसके साथ के लोगों इनसे परेशानी होती है. ये लोग जल्द किसी पर भरोसा नहीं कर पाते हैं जिससे इन्हें ही कई परेशानियों को झेलना पड़ता है. वृश्चिक राशि वाले विश्वासघात को अपने दिल और दिमाग में बिठाकर रखते हैं और इसका बदला जरूर लेते हैं, ऐसा करने में चाहे उनका ही बड़ा नुकसान क्यों न हो जाए.
वृश्चिक राशि के लोगों की लव लाइफ
वृश्चिक राशि के लोग जब भी प्यार में होते हैं जुनून से भरे होते हैं. जब ये लोग प्यार में होते हैं तो इस बारे में सोचते नहीं कि दूसरे क्या सोचेंगे. वहीं दूसरी ओर वृश्चिक राशि के लोग लव रिलेशनशिप में रहते हुए इस बात को लेकर दुविधा में होते हैं कि रिश्ते में रहें या निकल जाएं. इनकी यही बात इसके साथी को मानसिक रूप से परेशान करती है. वृश्चिक राशि के लोगों की राशियों के लोगों के साथ रिश्ता अच्छा चलता है.
वृश्चिक राशि के लोगों की सेहत
वृश्चिक राशि के लोग प्रजनन अंगों, नाक, हिमोग्लोबीन संबंधी परेशानियों से जूझते रहते हैं. गुर्दे के रोग भी इनकी दिक्कतें समय-समय पर बढ़ाते रहते हैं. बवासीर और अल्सर जैसी बीमारियां भी इनके घेरे रहती हैं.
वृश्चिक राशि के लोगों की शारीरिक बनावट
वृश्चिक राशि के लोग शारीरिक रूप से बहुत मजबूत होते हैं. कंधा चौड़ा और चेहरा चौकोर होता है. आंखे आकर्षक और होठ बहुत सुंदर होते हैं. इन लोगों के बाल भूरे रंग के होते हैं. इनकी शारीरिक बनावट इन्हें गोपनीयता और गंभीर बनाता है.
(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति की राशि से जुड़ी जानकारियां उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)