App

Vrish Rashi: गजब का होता है वृषभ राशि वालों का सौंदर्य, इनमें बनी रहती है प्रेम और भौतिक सुख पाने की चाह!

Vrish Rashi Personality: Vrish Rashi Personality: शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली वृषभ राशि के लोग कैसे होते हैं, इनकी खूबियां और कमियां क्या हैं, इन जातकों की सेहत और लव लाइफ कैसी होती है? आइए इस बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करते हैं.

Vrish Rashi: गजब का होता है वृषभ राशि वालों का सौंदर्य, इनमें बनी रहती है प्रेम और भौतिक सुख पाने की चाह!

Taurus Zodiac sign people Personality: राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ है जिसका स्वामी ग्रह शुक्र है जोकि धन, वैभव, प्रेम, सौंदर्य और समृद्धि का कारक ग्रह है. वृषभ राशि के जातक गजब के सुंदर होते हैं. ये लोग स्वभाव से शांत और बहुत अधिक मेहनती होते हैं. आइए जानें वृषभ राशि के लोग कैसे होते हैं, इन जातकों का व्यक्तित्व कैसा होता है और इनकी लव लाइफ कैसी होती है.

वृषभ राशि का स्वभाव व व्यक्तित्व

वृषभ राशि के जातक शांत स्वाभाव के होते हैं. शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण इनके व्यक्तित्व में गजब की सुंदरता और आकर्षण होता है जो किसी को भी इनकी ओर चुंबक की तरह खींच सकता है. इन लोगों के भीतर धन, संपत्ति और ख्याति पाने की प्रबल इच्छा होती है. ये लोग कंपर्ट जोन में रहना पसंद करते हैं यानी इन्हें अपनी दिनचर्या में किस भी तरह का बदलाव पसंद नहीं है. ये लोग रिजर्व नेचर के और विश्वास करने के योग्य होते हैं. पेशे से एक सफल बिल्डर और निवेशक हो सकते हैं. अपने कर्तव्यों को ये लोग कभी नहीं भूलते हैं. वृषभ राशि के लोग बिजनेस में सफल होते है. शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण ये लोग हमेशा ही भौतिक सुख की चाह में होते हैं. ये लोग काम को अपने अनुसार तय समय पर पूरा करते है. वृषभ राशि के लोग दूसरों के प्रयासों की सराहना में भी कोई कमी नहीं रखते हैं. ये लोग अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता नहीं करते हैं. इनके विचार और नजरिये को बदलना डेढ़ी खीर जैसा है. वैसे तो ये लोग स्वभाव से उग्र या आवेगी नहीं होते हैं लेकिन किसी बात को लेकर इन पर दबाव बनाया जाए या जोर दिया जाए तो ये लोग उग्र हो जाते हैं. ये लोग किसी बात को लेकर जिद्दी हो जाए तो इसके सामने कोई टिक नहीं सकता है. वृषभ राशि के जातकों को अपने दोस्तों का चयन करते समय  सावधानी बरतनी चाहिए. इन्हें झूठ से सख्त नफरत है लेकिन अगर ये लोग गुस्से में है तो इन्हें मनाना बहुत आसान है.

वृषभ राशि वालों की नकारात्मक बातें

वृषभ राशि के लोग बुरे समय में बुरी आदतों में तुरंत फंस जाते हैं. ये जातक अक्सर अपनी आदतों को बदलना नहीं चाहते हैं चाहे वह आदत इसके लिए घातक ही क्यों न हो. कभी-कभी धन और विलासिता को ये लोग अन्य चीजों से ऊपर रखते हैं और इनका ऐसा स्वभाव इसके साथ रहने वाले लोगों को परेशान करता है. आलस करना, साथ के लोगों पर अविश्वास और भावनात्मक रूप से खुद को किसी के लिए बांध लेना इसकी बड़ी कमियां हैं.

वृषभ राशि के लोगों की लव लाइफ

शुक्र प्रधान राशि होने के कारण वृषभ राशि के लोग रिश्ते में बहुत रोमांटिक होते हैं और सुंदरता की ओर तुरंत आकर्षित हो जाते हैं. कई बार इसका जिद्दी स्वभाव इनके रिश्ते को खराब कर देता है. ये लोग प्रेम के रिश्ते में आना नहीं चाहते हैं लेकिन जब प्रेम में पड़ते हैं तो उसे जीवनभर निभाते हैं. प्रेम संबंध में ये चाहते हैं इसका साथी हमेशा इन पर ही ध्यान दें, ऐसा नहीं होने पर इन्हें जलन होती है. रिश्ते के बहुत समय बीतने पर भी ये लोग पहले दिन की तरह की रोमांटिक बने रहते हैं. इसके लिए अच्छे साथी कर्क, कन्या, मकर राशि के लोग हो सकते हैं.

वृषभ राशि के लोगों की सेहत

वृषभ राशि के लोगों की सेहत ज्यादातर समय उत्तम होती है. हालांकि छोटी-मोटी शारीरिक परेशानी बनी रहती है. मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है. गला, निचले जबड़े, दांत, ठोड़ी और तालु से जुड़ी परेशानी भी होती रहती है.

वृषभ राशि के लोगों की शारीरिक बनावट

वृषभभ राशि के लोगों कम या सामान्य ऊंचाई वाले, शरीर से दुबले और सुंदर कद काठी वाले होते हैं. इनकी नाक ऊंची, आंखें चमकदार और होठ कामुक होते हैं. इनकी शारीरिक संरचना चौकोर होती है और पीठ पर कुछ निशान भी हो सकते हैं.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति की राशि से जुड़ी जानकारियां उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो