SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Tula Rashi: रिलेशनशिप में बैलेंस बनाए रखना बखूबी जानते हैं तुला राशि के लोग, सटीक होती है इनकी राय!

Tula Rashi Personality: शुक्र के स्वामित्व की दो राशियों में से एक है तुला जिनके जातक अति सुंदर होते हैं. आइए जानें तुला राशि वालों का व्यक्तित्व कैसा होता है, ये लोग लव रिलेशनशिप को कैसे निभाते हैं और इनकी रूप-रेखा कैसी होती है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Sep 04, 2026, 02:59 PM IST | Updated: Sep 04, 2026, 03:05 PM IST
Join

Libra Zodiac sign people Personality: राशिचक्र की सातवीं राशि तुला है जिसका स्वामी ग्रह शुक्र है. सुंदरता, विलासिता, विवाह, प्रेम संबंध से लेकर धन का कारक शुक्र का प्रभाव बड़ी ही गहराई से तुला राशि के जातकों पर पड़ता है. शुक्र के प्रभाव के कारण तुला राशि के लोग बड़े ही संतुलन के साथ अपने प्रेम संबंध को निभाते हैं. तुला राशि के लोग एक संतुलित जीवन जीते हैं और न्याय को महत्व देते हैं. तुला राशि के लोगों कैसे होते हैं इस बारे में आइए विस्तार से जानें.

तुला राशि के लोगों का स्वभाव व व्यक्तित्व

तुला राशि के लोग शुक्र के प्रभाव के कारण आकर्षक और सुंदर होते हैं. सामाजिक, खुश-मिजाज और मिलनसार होते हैं. ये लोग महंगी और उच्चकोटी की चीजों को इस्तेमाल करने पर जोर देते हैं. तुला राशि के जातक अच्छे लेखक, संगीतकार, डिजाइनर्स, एक्टर, इंटिरियर डेकोरेटर या वकील हो सकते हैं. ये लोग चंचल स्वभाव के होते हैं. इन जातकों के फैसले पर आंख मूंदकर विश्वास कर लेना चाहिए, क्योंकि ये लोग ज्यादातर बार सही निर्णय ही लेते हैं. तुला राशि के लोग किसी बात पर समझौता कर लेने में विश्वास रखते हैं. वह राय या सलाह किसी की भी हो अलग सही है तो बिना वाद-विवाद के ही ये लोग मान लेते हैं. हालांकि अपनी राय पर किसी की भी असहमति इन्हें असुरक्षा महसूस करवाती है. तुला राशि के लोग कई मामलों में संकोची होते हैं. दिनचर्या को लेकर सजग होते हैं. शर्मीले स्वाभाव के ये जातक जल्दी गुस्सा नहीं करते हैं लेकिन जब गुस्से में आते हैं को बहुत ज्यादा उग्र हो जाते हैं. क्या सही है और क्या गलत इसे लेकर तुला राशि के लोग स्पष्ट राय दे सकते हैं. आमतौर पर ये लोग शांत होते हैं.

तुला राशि वालों की नकारात्मक बातें

तुला राशि के लोग ज्यादातर समय लोगों को अपने नियंत्रित में रखना चाहते हैं और यही इनकी सबसे बड़ी कमी साबित होती है. इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी के काम में रोक-टोक लगाकर उनको परेशान भी करते हैं. कई बार ऐसा होता है कि तुला राशि के लोग जल्दी और पक्का निर्णय नहीं ले पाते हैं. बातों को उलझाकर रखने की इनकी आदत इनके साथ रहने वालों को परेशान करती हैं.

तुला राशि के लोगों की लव लाइफ

तुला राशि के लोग लव रिलेशनशिप में स्थिरता और संतुलन बनाए रखते हैं. अपने साथी की एक-एक परेशानी को दूर करने में सक्षम होते हैं और उन्हें पूरा टाइम देते हैं. तुला राशि वालों को रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखना पसंद है. ये लोग अपने लव पार्टनर की भावनाओं का पूरा ध्यान रखते हैं. अपने साथी से उन्हें जितना प्रेम मिलता है ये लोग उन्हें उससे कहीं ज्यादा प्यार लौटाते हैं.

तुला राशि के लोगों की सेहत

तुला राशि के लोगों को त्वचा संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, क्योंकि इनकी इनकी त्वचा बहुत संवेदनशील होती है. अनिद्रा की समस्या इन्हें परेशान करती है.  शराब ज्यादा पीने की लत इन्हें परेशान करती है. पीठ के निचले हिस्से में और अंडाशय के निचले भाग में दर्द की शिकायत हो सकती है

तुला राशि के लोगों की शारीरिक बनावट

तुला राशि के लोगों की शारीरिक बनावट आकर्षक होती है. होंठ और ललाट इनकी सुंदरता को बढ़ाता है. इनकी ऊंचाई कम होती है. आमतौर पर इनका चेहरा अंडाकार होता है. इनके गाल भरे-भरे और आंखें बड़ी-बड़ी होती हैं

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति की राशि से जुड़ी जानकारियां उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES