Mangal Favorite Rashi: मंगल ग्रह का असर इन 3 राशि वालों को बनाता है शक्तिशाली, इनमें होता है कुछ नया करने का जुनून!
Mangal Ki Priya Rashi: मंगल ग्रह का राशिचक्र की तीन राशियों पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव होता है. इस लेख में जानेंगे कि ये 3 राशियां कौन सी हैं जो मंगल को प्रिय हैं, किन राशियों के जातकों को मंगल से अनेक लाभ प्राप्त होता है.
Mars Favorite Rashi: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह एक उग्र राशि माना गया है जो शारीरिक ऊर्जा, भूमि, सेना, साहस, पराक्रम, आत्मविश्वास, भूमि और सेना का कारक है. यह ग्रह भाई के रिश्ते का भी प्रतिनिधित्व करता है. वैसे तो मंगल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर शुभ या अशुभ रूप में पड़ता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सी वो 3 राशियां हैं जिन पर मंगल का विशेष प्रभाव होता है. मंगल को राशिचक्र की 3 राशियां अति प्रिय हैं जिनके जातकों पर मंगल अपनी कृपा बनाए रखता है. आइए जानते हैं वो कौन सी 3 लकी राशियां हैं जिन पर मंगल ग्रह की कृपा बनी रहती है.
मेष राशि
मेष राशि मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है. जिसके कारण इस राशि के जातकों पर मंगल का बहुत ही गहरा और सकारात्मक प्रभाव होता है. जिसके कारण मेष राशि को मंगल की सबसे प्रिय राशि कहा जाता है. मंगल के अग्नि तत्व और ऊर्जा का कारक होने से इन जातकों में गजब का साहस और पराक्रम होता है. इनकी नेतृत्व क्षमता बहुत अच्छी होती है. हालांकि मंगल के प्रभाव के कारण ये लोग कभी-कभी गुस्सैल और ऊग्र भी हो जाते हैं. अहंकार या जल्दबाजी में ये लोग गलत फैसले भी ले लेते हैं. मेहनत करने पर ये लोग अपनी आर्थिक स्थिति को सुधर लेते हैं. अपना जीवन में मंगल के प्रभाव के कारण ये लोग करियर और व्यापार में अने बड़ी सफलताओं को हासिल कर लेते हैं.
विशेष उपाय- मंगलवार के दिन अगर हनुमान जी की पूजा करें तो यह आपके लिए अति शुभ होगा. हनुमान चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंदों में लाल मसूर की दाल का दान करें. हर दिन थोड़ा सा गुड़ रोटी गाय को खिलाएं.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल ग्रह ही है. मंगल एक उग्र ग्रह है जिसके प्रभाव से वृश्चिक राशि के लोग किसी भी नए काम को जुनून से करते हैं. शरीर से शक्तिशाली होते हैं और अपनी रणनीति व जज्बे से किन भी स्थिति में सफलता पाते हैं. आत्मविश्वास हो या पराक्रम या फिर नेतृत्व क्षमता, ये सब इन जातकों में कूट-कूट कर भरा रहता है. मंगल का ही प्रभाव है कि ये लोग करियर में आगे बढ़ते हुए नए मौकों को हासिल करते जाते हैं. मंगल के सकारात्मक प्रभाव के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले वृश्चिक राशि के छात्रों को सफलता जरूर मिलती है.
विशेष उपाय- हर एक मंगलवार को हनुमान जी की उपासना करें. लाल रंग के फल चढ़ाएं और बूंदी का प्रसाद अर्पित करें.
मकर राशि
मकर राशि में मंगल उच्च भाव में होते हैं जिसके कारण इन जातकों को विशेष लाभ होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल के प्रभाव के कारण ही मकर राशि के लोग शक्तिशाली और ऊर्जा से भरे होते हैं. शनि की राशि होने के कारण ये लोग बहुत मेहनती होते हैं लेकिन मंगल की राशि होने के कारण इन लोगों में मेहनत करने की एक अद्भुत इच्छा शक्ति और शारीरिक ऊर्जा होती है. आत्मविश्वास की इनमें कोई कमी नहीं होती है. जहां भी ये लोग नौकरी करते हैं तरक्की पाते हैं, उच्च पद पर होते हैं और व्यवसाय में बड़े फायदे हासिल करते हैं. तकनीकी क्षेत्र और इंजीनियरिंग, सेना या पुलिस जैसे काम में इनकी दिलचस्पी मंगल के प्रभाव के कारण ही होता है.
विशेष उपाय- मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर पूजा करें. हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का सच्चे मन से पाठ करें. मंगलवार को मसूर की दाल, गुड़, गेहूं या तांबे के बर्तन का दान करें. गाय को गुड़ खिलाना भी शुभ होता है.
(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)
और पढ़ें- Astrology: इन दो राशि वालों को चंद्रमा देता है सबसे शुभ फल, मजबूत मन और अथाह धन का बनाता है मालिक!